गर्मियों में पेट फूलने और Gas की समस्या से हैं परेशान? आजमाएं ये 4 Magical Drinks, तुरंत मिलेगा आराम
Home Remedies for Digestion: गर्मियों के मौसम में अक्सर जब आप पेटभर खाना खाते हैं, तो आपका शरीर खाने को सही से पचा नहीं पाता है। ज्यादातर लोगों को खाना खाने के बाद बहुत ज्यादा पेट भरा महसूस होना और पेट फूलना जैसी समस्या होती है। इस समस्या का सामना लोगों को हफ्ते में कई बार करना पड़ता है, खासकर तब जब आप दिन भर अनियमित खान-पान, जंक फूड का सेवन करते हैं।
उसकी वजह से पेट में गैस और पेट फूलने जैसी समस्या होती है। लेकिन अब आपको बहुत ज्यादा चिंता करने की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको कुछ ऐसे असरदार और घरेलु ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करके आप इन समस्यों से राहत पा सकते हैं।
Home Remedies for Digestion: गैस और पाचन समस्या के घरेलु उपाय

1. Fennel Water
सौंफ को सेहत के लिए रामबाण माना जाता है। अगर आप इसका रोजाना सेवन करते हैं, तो आपके शरीर को कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। सौंफ का पानी खासकर पेट की बीमारियों और गैस की समस्या को कम करने में मदद करता है। एक गिलास पानी में थोड़ा सा सौंफ को रात भर के लिए भिगो दें। सुबह पानी को आधा होने तक उबालें फिर छानकर पी लें। सौंफ का पानी पीने से पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है और गैस की समस्या नहीं होती है। ये मेटाबॉलिज्म को भी बेहतर बनाता है।
2. Lemon Water
अगर आप अपने दिन की शुरुआत एक गिलास गर्म नींबू पानी से करते हैं, तो ये आपके पेट को साफ करने में मदद करते हैं। नींबू में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो टॉक्सिन को बाहर निकालने और पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। जीवन भर रोजाना सुबह नींबू का सेवन करने से पेट की हेल्थ और उम्र बढ़ने पर काफी प्रभाव पड़ता है। नींबू पानी का सेवन आप सुबह खाली पेट कर सकते हैं।
3. Celery

अजवाइन को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से अपच और पेट फूलने जैसी समस्या से तुरंत राहत मिलता है। इसमें थाइमोल नामक तत्व होता है, जो खाने को पचाने में मदद करता है। आधा चम्मच अजवाइन को चुटकी भर काले नमक के साथ चबाकर खाने या अजवाइन का पानी पीने से कुछ ही देर में पेट की समस्या खत्म हो जाएगी। बहुत ज्यादा तेल और मसालेदार खाने के बाद ये तुंरत फायदा करता है, क्योंकि ये खाने को पचाने में मदद करता है।
4. Cumin Water
जीरा का इस्तेमाल सब्जी बनाने में किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं, जीरा को सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है। जीरा गैस और पाचन समस्याओं के लिए रामबाण इलाज होता है। जीरे के पानी का सेवन पाचन क्रिया को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है, इसके सेवन से पेट की गैस बाहर निकल जाती है। एक चम्मच जीरा रात भर एक गिलास पानी में भिगो दें। सुबह इस पानी को छानकर पी लें। अगर आप चाहें तो जीरे को तवे पर भूनकर पाउडर बना लें और रोज सुबह एक चम्मच गर्म पानी में मिलाकर पिएं। इससे आपको गैस की समस्या नहीं होगी और पाचन भी बेहतर रहेगा।
Also Read: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को अंदर से ठंडा रखेंगे ये 5 Natural Drinks, आज ही अपनी Diet में करें शामिल
Join Channel