Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Home Remedies for Kidney Stones: किडनी स्टोन से हैं परेशान, तो ये खरेलु नुस्खे हैं बेहद फायदेमंद

03:03 PM Sep 27, 2025 IST | Kajal Yadav

Home Remedies for Kidney Stones: आजकल लोगों को कोई भी बीमारी बड़ी आसानी से हो जाती है। कम उम्र के लोगों को भी कई तरह की बिमारियों का सामना करना पड़ रहा है। उसमें से ही एक बीमारी है किडनी स्टोन जो आज के समय में काफी आम बात हो गई है। Kidney Stone की समस्या एक सामान्य बीमारी हो गई है। क्या आप जानते हैं की पथरी कैसे होती है। इसे यूरोलिथियासिस या रिनल कैलकुली के नाम से भी जाना जाता है। यह नमक और मिनरल्स से निर्मित एक कठोर जमावट होती है। जिनका आकार रेत के कण जितना से लेकर एक बॉल जितना बड़ा भी हो सकता है।

किडनी की पथरी को सबसे ज्यादा दर्दभरा और खतरनाक माना जाता है, क्योंकि जब ये आपके शरीर में होती है तो व्यक्ति को एक मिनट के लिए भी दर्द से आराम नहीं मिलता है। यह आपके यूरिन ट्रैक के किसी भी भाग में हो सकता है। यह आपके किडनी से लेकर आपके ब्लैडर तक कही भी हो सकता है। जब तक यह स्टोन किडनी में स्थित होता है, कोई लक्षण दिखाई नहीं देता है, लेकिन जैसे ही यह बाहर कही भी आता है, तो आपको इसके ज्यादातर लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। तो आइए जानते हैं कि किडनी के क्या-क्या लक्षण होते हैं और इसके घरेलु उपाय क्या हैं।

किडनी स्टोन के लक्षण

Advertisement

किडनी स्टोन होने का क्या कारण है?

 Natural Ways to Remove Kidney Stones: किडनी स्टोन के लिए घरेलु उपाय

  1. अगर आप किडनी स्टोन से बचना चाहते हैं, तो शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए भरपूर मात्रा में पानी ज़रूर पिएं। यह विषाक्त पदार्थों सहित Kidney Stone को शरीर से बाहर निकालने में मदद करती है। जब आपको ऐसी समस्या हो तो रोजाना 7 से 8 ग्लास पानी का सेवन ज़रूर करें।
  2. किडनी स्टोन में आप अनार के जूस का सेवन कर सकते हैं। अनार में मौजूद पोटैशियम आपके शरीर में बनने वाले मिनरल क्रिसटल्सको को रोकता है, जिसके कारण पथरी बढ़ती नहीं है। यह आपके यूरिन में एसिड लेवल को भी सही रखता है।
  3. सेब का सिरका Kidney Stone के लिए बेहद फायदेमंद होता है। यह एक बेहतरीन घरेलू उपचार है। इसमें मौजूद साइट्रिक एसिड गुर्दे की पथरी को छोटे कणों में तोड़ने और घोलने का काम करता है, जिससे इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। इसका सेवन करने से हमारे शरीर से विषाक्त पदार्थों बाहर निकलता है और किडनी को साफ़ करने में मदद मिलती है।

Kidney Detox Drinks

  1. ग्रीन टी का सेवन करने से भी गुर्दे की पथरी से राहत पाने में मदद मिलती है। यह किडनी में कैल्शियम के जमावट को हटाने में मदद करती है और ऑक्सालेट उत्सर्जन को कम करने में सहायता करती है। Kidney Stone में आप जितना ज्यादा तरल पदार्थों का सेवन करेंगे उतनी ही यूरिन बनेगी। जिससे आपको पथरी से छुटकारा मिल सकता है।
  2. किडनी स्टोन के दौरान आपको अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए क्योंकि पानी गुर्दे में पथरी के गुठ्ठे को बाहर निकालने में मदद करता है। लेकिन अगर आप पानी में नींबू मिलाकर पीते हैं, तो ये आपके लिए और भी ज्यादा फायदेमंद होता है। नींबू पानी में उत्तेजक गुण होते हैं जो कैल्शियम ऑक्सलेट पथरियों को तोड़ने में मदद कर सकते हैं।
  3. अजवाइन का पानी भी इस समस्या राहत दिलाने में मदद करता है। अजवाइन में एंटीऑक्सिडेंट और अन्य गुण होते हैं, जो यूरिन संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
  4. अदरक में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो दर्द को कम करने में मदद करते हैं। इसे गर्म पानी में उबालकर या फिर पीसकर इसके रस का सेवन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप मूली के रस का सेवन करते हैं तो ये भी पथरी के उपचार में काफी लाभकारी होता है। इसे खाली पेट पीने से अच्छा परिणाम मिल सकता है।

Note: ये खबर एक सामान्य जानकारी के लिए थी। अगर आप इन चीज़ों का सेवन करते हैं तो सबसे पहले डॉक्टर की सलाह ज़रूर लें। इसका सेवन अपने रिस्क पर करें।

Also Read: Sabudana Causes Constipation: साबूदाना खाने के शौकीन हैं, तो जान लें उससे होने वाले इन नुकसानों के बारे में

Advertisement
Next Article