टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

पीरियड्स के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक बार जरूर आजमाएं दादी मां के ये नुस्खे

आमतौर पर ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के समय में होने वाला दर्द बहुत परेशान कर देता है।

10:13 AM Jan 29, 2020 IST | Desk Team

आमतौर पर ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के समय में होने वाला दर्द बहुत परेशान कर देता है।

आमतौर पर ज्यादा महिलाओं और लड़कियों को पीरियड्स के समय में होने वाला दर्द बहुत परेशान कर देता है। इस दौरान वह बेचैनी,क्रैम्प्स का शिकार हो जाती है। लेकिन अगर आपको भी पीरियड्स टाइम पर ना आने की शिकायत है और इस वजह से आप टेंशन में रहती हैं या आप पीरियड्स में होने वाले मेन्स्ट्रुअल पेन यानी माहवारी के दर्द से परेशान है तो आज हम आपके लिए लेकर आएं हैं कुछ ऐसे घरेलू नुस्खें जिन्हें अपनाकर आप माहवारी में होने वाले दर्द से राहत पा सकती हैं। तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
पीरियड्स दर्द में क्यों होते हैं क्रैम्प्स?
पीरियड्स के समय में आपके गर्भाशय की मांसपेशियां सिकुड़ जाती है तब आप रिलेक्स होती हैं। ताकि गर्भाशय की दीवार पर तो ब्लड की लाइनिंग बन रही है उसके भार और प्रेशर को कम किया जा सके। क्योंकि इस समय गर्भाशय की मांसपेशियां लगातार काम कर रही होती है इस वजह से आपको दर्द और क्रैम्प्स फील होते हैं। इनमें से कुछ महिलाएं और लड़कियां ऐसी भी होती हैं जिन्हें पीरियड्स के समय सिरदर्द,जी मिचलाना,उल्टी आना डायरिया जैसी परेशानी हो सकती है।
1.अदरक का गर्म पानी
अदरक का पानी पीरियड्स के दर्द को दूर करने में काफी ज्यादा असरदार होता है। इसके लिए आपको पीरियड्स के दिनों में 3 दिन तक दिन में 4 बार पीना होगा। इससे आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द में राहत मिल सकेगी। 
2.सौंफ भी है फायदेमंद
सौंफ सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है। सौंफ की ठंडक पेट की कई सारी परेशानियों से छुटकारा दिलाती है। आपको पीरियड्स जिस भी दिन से शुरू हो जाए उसी दिन से लेकर आप करीब 3 दिन तक 30 मिलीग्राम सौंफ का दिनभर में कम से कम 4 बार सेवन करें। ऐसा करने से आपको पीरियड्स पेन में रिलीफ होगा। 
3.जंक फूड का सेवन करने से बचें
अगर पीरियड्स के दौरान आपको चिप्स,कुकीज,पेस्ट्री जैसे जंक फूड खाने का मन करे तो आपको बता दें कि ये सभी चीजें पीरियड्स में होने वाले दर्द को कम करने की बजाए और ज्यादा बढ़ा देती है। इसलिए जितना हो सके जंक फूड का सेवन करने से बचे। इसके बदले आप ओमेगा 3 से भरपूर डाइट लें। जैसे फ्रूट्स,नट्स,हरी सब्जियां,साबुत अनाज आदि। इससे भी आपका दर्द कम होगा। 
4.करें तिल के तेल से मसाज 

पीरियड्स के वक्त यदि आपको तेज दर्द की शिकायत हो रही है तो ऐसे में आप पेट के निचले हिस्से में हल्के हाथों से करीब 20 मिनट तक तिल के तेल से अच्छी तरह मसाज करें। ऐसा कर लेने से आपका पेट दर्द जल्दी ही दूर होगा। 
5.पीएं खूब सारा पानी
यदि आप पीरियड्स के समय ज्यादा पानी का सेवन करती हैं तो इससे आपको ब्लोटिंग यानी पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिलेगा। लिहाजा आप पीरियड्स के दिनों में हर दिन 8 से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। आप चाहें तो पानी में थोड़ा सा नींबू भी डाल सकती हैं।
 इसके अलावा आप चाहें तो नारियल पानी,कैमोमाइल टी,वेजिटेबल सूप जैसी लिक्विड चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको पीरियड्स में होने वाले दर्द से छुटकारा मिल सकेगा। 
Advertisement
Advertisement
Next Article