Stomach Pain और Acidity की समस्या से हैं परेशान? अपनाएं ये 5 असरदार Home Remedies, मिनटों में मिलेगी राहत
Home Remedies for Stomach Pain: पेट दर्द की समस्या का सीधा संबंध हमारे खराब पाचन से होता है। जिसका समय पर इलाज न किया जाए तो कई गंभीर परेशानियां हो सकती हैं। आज कल ये समस्या बहुत आम हो गई है। जिससे ज्यादातर यूथ और बड़ी उम्र के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसमें पेट में ऐंठन, एसिडिटी, गैस का बनना आदि शामिल हैं।
इसके पीछे हमारी खराब दिनचर्या और फास्ट फूड का सेवन मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके लिए आप घर पर ही दादी नानी के कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर पेट दर्द की समस्या से राहत पा सकते हैं। आज हम आपको Remedies for Gas and Stomach Pain के बारे में बताएंगे, जिसे करने से आपको पेट दर्द में राहत मिल सकता है।
Home Remedies for Stomach Pain: पेट दर्द से छुटकारा पाने के घरेलु उपाय
1. अदरक

अदरक जिसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन आप पेट दर्द से राहत पाने के लिए कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक टुकड़ा अदरक एक ग्लास पानी में कद्दूकस करके उबाल लेना है। उसके बाद इसे छान कर ठंडा कर लें, फिर इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर दिन में 2-3 बार पीएं। इससे आपको पेट दर्द में आराम मिलेगा।
2. हीटिंग पैड से करें सिकाई

अगर आप हल्के पेट दर्द से परेशान हैं, तो हीटिंग पैड का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए हीटिंग पैड में गर्म पानी डालकर अपने पेट की सिकाई करें। ऐसा करने से आपको पेट दर्द और ऐंठन की समस्या में राहत मिलेगी।
3. सौंफ

पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप सौंफ का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। सौंफ में मौजूद पोषक तत्व पेट की सूजन और पेट के हानिकारक बैक्टीरिया को ख़त्म करने का काम करते हैं। इसके लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच सौंफ 10 मिनट तक उबालें और फिर ठंडा होने के बाद इस पानी का दिन में 2-3 बार सेवन करें आपको राहत मिलेगी।
4. हींग

पेट दर्द की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप हींग का सेवन भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक ग्लास पानी में एक चुटकी हींग डालना है और उसे अच्छी तरह मिलाना है। फिर इस पानी का दिन में 2-3 बार सेवन करना है। आपको पेट दर्द में राहत मिलेगी।
5. पुदीना

अगर आप गैस की समस्या से परेशान हैं, तो पुदीना आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकती है। इसके लिए 1 कप पानी में 5-6 पुदीना की पत्तियां डालकर उसे 10 मिनट तक उबालें और इस पानी को छानकर एक चम्मच शहद मिलाकर पी लें, इससे आपको आराम मिलेगा।
Also Read: शरीर की अंदरूनी सफाई के लिए वरदान है Detox Water, जानें 7 Benefits और इसे बनाने के 3 आसान तरीके
Join Channel