Honda City के नए फेसलिफ्ट से इस दिन उठेगा पर्दा, नए बंपर और Alloy Wheels के साथ मिलेंगे कई Features, जानें कीमत
Honda City Facelift 2026 Launch Date In India: भारत में SUV कार के साथ ही सेडान कार भी काफी लोकप्रिय है। HONDA कंपनी की सेडान कार Honda City भी लोगों के लिए भरोसेमंद और शानदार कार है और इसका नया फेसलिफ्ट भी जल्द लॉन्च होने वाला है। इस नए 5th जनरेशन अपडेट के बाद कई बड़े बदलाव किए जाएंगे साथ ही नया लुक और तकनीक भी देखने को मिलेगी। नया बंपर, हेडलाइट, Alloy Wheels के साथ ही शानदार डिजाइन भी देखने को मिलेगा साथ ही कंपनी नई होंडा ZR-V एसयूवी को भी लॉन्च करेगी। विस्तार से जानते है इस कार में क्या कुछ बदलाव देखने को मिलेगा।
Honda City Facelift 2026 Launch Date In India

HONDA की सबसे शानदार कार Honda City का नया अवतार 22 मई 2026 को लॉन्च हो जाएगा जिसमें कई बड़े बदलाव किए जाएंगे। बता दें कि कार के बाहरी डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं होगा लेकिन छोटे छोटे अपडेट सभी का ध्यान अपनी तरफ खिचेंगे। इस कार में नया शानदार बंपर, नई हेडलैंप, टेललैंप, नए Alloy Wheels को शामिल किया जाएगा साथ ही कार की शेप पर ज्यादा बदलाव मिलने की उम्मीद नहीं है।
Honda City Facelift Features
कार का इंटिरियर में भी कई फीचर शामिल करने की उम्मीद जताई जा रही है। बता दें कि कार में नए सॉफ्टेवेयर के साथ बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को शामिल किया जाएगा। सेफ्टी की बात करें तो कार में नया ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और नई अपहोल्स्ट्री भी दी जा सकती है। जिससे कार में शानदार फीचर, डिजाइन के साथ ही सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा जाता है।
Honda City Facelift Engine
कार के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। नए फेसलिफ्ट में भी पहले जैसा इंजन देखने को मिलता है। बता दें कि इसमें 1.5 लीटर का नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है और यह 119 bhp पावर और 145NM का टॉर्क जनरेट करता है। साथ ही इंजन 6-स्पीड मैनुअल या सीवीटी गियरबॉक्स के साथ यह कार रोड में रफ्तार भरती हुई नजर आएगी।
Honda City Facelift Price In India

Honda City कार के नए फेसलिफ्ट की कीमत की जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन बाजार में मौजूद इस कार के वेरिएंट की कीमत लगभग 12 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ मिलती है और अधिकतम 16 लाख रुपये की एक्स शोरूम तक जाती है। वहीं नए मॉडल की कीमत इससे ज्यादा हो सकती है।

Join Channel