Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Honda ने हासिल किया नया रिकॉर्ड, ताबातोड़ बेची 6 करोड़ टू-व्हीकल

09:42 AM Mar 29, 2024 IST | Aastha Paswan

Honda: Honda ने एक नया रिकॉर्ड सेट कर दिया है। होंडा ने ताबड़तोड़ 6 करोड़ टू-व्हीलर बेचकर इतिहास रच दिया है। हीरो के बाद भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा इसकी डिमांड है। आइए इसकी डिटेल्स जानते हैं।

Highlights

Honda ने किया रिकॉर्ड ब्रेक

Honda इंडिया ने एक नया माइलस्टोन छू लिया है। कंपनी ने देशभर में 6 करोड़ मोटरसाइकिल और स्कूटर की सेल कर ली है। इसकी जानकारी खुद होंडा मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने दी। होंडा इंडिया ने साल 2001 में इंडियन मार्केट में टू-व्हीलर की शुरुआत की थी। एक्टिवा के प्रोडक्शन से शुरुआत करते हुए आज कंपनी ने देश में 6 करोड़ टू-व्हीलर की सेल कर ली है।

Advertisement

2024 में रहा इतना रिकॉर्ड

Honda इंडिया ने साल 2001 में एक्टिवा के प्रोडक्शन से भारत में शुरुआत की थी। कंपनी ने साल 2012 में 1 करोड़ टू-व्हीलर्स की सेल का माइलस्टोन हासिल किया। साल 2012 में कंपनी की सेल का आंकड़ा 2 करोड़ पहुंचा और साल 2017 तक कुल 4 करोड़ यूनिट की सेल होंडा कर चुकी थी. होंडा इंडिया ने साल 2021 में 5 करोड़ मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचकर नया मुकाम हासिल किया. वहीं अब साल 2024 में कंपनी अब तक कुल 6 करोड़ यूनिट की सेल कर चुकी है।

कैसे हुई शुरुआत?

Honda मोटरसाइकिल और स्कूटर इंडिया ने मनेसर में प्लांट लगाकर Activa का प्रोडक्शन शुरू किया था। Activa की बिक्री से ही Honda की इंडियन मार्केट में पकड़ मजबूत हुई। आज भी Honda का ये मॉडल काफी लोकप्रिय है। साल 2002 में होंडा इंडिया ने एक्सपोर्ट करना भी शुरू कर दिया। इसके बाद साल 2004 में 150 cc सेगमेंट का यूनिकॉर्न भी होंडा इंडिया लेकर आई। इसके बाद 125 cc सेगमेंट में शाइन (Shine) की मार्केट में एंट्री हुई। भारतीय बाजार में शाइन 125 (Shine 125) काफी पॉपुलर गाड़ी है. अब कंपनी शाइन 100 (Shine 100) लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

फरवरी में भी बढ़ी सेल

कंपनी ने बताया कि फरवरी 2024 में बिक्री, फरवरी 2023 के मुकाबले 86 फीसदी ज्यादा हुई है। पिछले साल फरवरी में होंडा ने भारत में 2,47,195 यूनिट की सेल की थी. वहीं फरवरी 2024 में इस कंपनी ने 4,58,711 यूनिट की सेल की है। जापानी कंपनी होंडा को भारत में शुरू हुए 24 साल हो गए हैं। इन 24 सालों में होंडा इंडिया ने देशभर में 6 करोड़ मोटरसाइकिल और स्कूटर बेचे हैं।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं। 

Advertisement
Next Article