For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

भारत में लॉन्च हुई Honda Shine 100 DX, जानें दमदार Features और Price

04:01 PM Aug 01, 2025 IST | Amit Kumar
भारत में  लॉन्च हुई honda shine 100 dx  जानें दमदार features और price
Honda Shine 100 DX

Honda Shine 100 DX: होंडा मोटरसाइकिल इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी नई 100cc बाइक Shine 100 DX को लॉन्च किया है। यह बाइक मौजूदा Shine 100 का नया और बेहतर वर्जन है, जिसमें आकर्षक डिजाइन के साथ-साथ कई एडवांस फीचर्स भी दिए गए हैं। Shine 100 DX का सीधा मुकाबला भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली बाइक Hero Splendor से होगा।

Honda Shine 100 DX शानदार और मॉडर्न डिजाइन

Honda Shine 100 DX को कंपनी ने ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश लुक देने की कोशिश की है। इसमें फ्रंट हेडलाइट के पास क्रोम एक्सेंट, स्पोर्टी फ्यूल टैंक, मजबूत ग्रैब रेल और एक लंबी व चौड़ी सिंगल सीट दी गई है। इसके अलावा बाइक को चार कलर वेरिएंट्स – ब्लैक, ग्रे, ब्लू और रेड में उपलब्ध कराया गया है। इसके ग्राफिक्स और कलर टोन भी युवाओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं।

Honda Shine 100 DX Features

इस नई बाइक में डिजिटल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है, जिसमें कई जरूरी जानकारियां मिलती हैं जैसे:

  • रियल-टाइम माइलेज
  • डिजिटल घड़ी
  • डिस्टेंस टू एम्प्टी

Honda Shine 100 DX गियर पोजिशन इंडिकेटर

सुरक्षा के लिए इसमें साइड स्टैंड कट-ऑफ फीचर भी दिया गया है, जिससे स्टैंड लगे होने पर बाइक स्टार्ट नहीं होती। Shine 100 DX में अब 10 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है, जो Shine 100 की तुलना में 1 लीटर ज्यादा है।

Honda Shine 100 DX Engine and Power

इस बाइक में 98.98cc का एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो 7 हॉर्सपावर की पावर और 8.04 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है और इसे सेल्फ और किक स्टार्ट दोनों विकल्पों के साथ स्टार्ट किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि Shine 100 DX 55 से 60 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज दे सकती है।

Honda Shine 100 DX सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम

बाइक के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की ओर 5-स्टेप एडजस्टेबल ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं, जिससे आरामदायक राइड मिलती है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों पहियों में ड्रम ब्रेक दिए गए हैं, जो कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) से लैस हैं। इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स लगाए गए हैं, जो इसे मजबूत और संतुलित बनाते हैं।

Honda Shine 100 DX की इस बाइक से टक्कर?

Honda Shine 100 DX का मुकाबला मुख्य रूप से Hero Splendor से है। इसके अलावा यह बाइक Hero HF Deluxe, Bajaj CT100X और TVS Sport 110 जैसी बाइक्स को भी टक्कर देगी। कम बजट में शानदार माइलेज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस चाहने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Yamaha MT 15 New Model 2025 Review: जानें क्या है कीमत और फीचर?

Advertisement

 

Advertisement
Author Image

Amit Kumar

View all posts

Advertisement
×