Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

'Kho Gaye Hum Kahan' का पहला गाना हुआ रिलीज, एक दूसरे में खोए नजर आए Ananya-Siddhant

07:06 PM Nov 30, 2023 IST | Ritika Jangid
Hone Do Jo Hota Hai Song

Hone Do Jo Hota Hai Song: आगामी ड्रामा फिल्म 'खो गए हम कहां' (Kho Gaye Hum Kahan) के निर्माताओं ने गुरुवार को फिल्म का पहला ट्रैक जारी किया। 'होने दो जो होता है' (Hone Do Jo Hota Hai) टाइटल वाले इस गाने में सिद्धांत चतुर्वेदी, अनन्या पांडे और आदर्श गौरव हैं।

Advertisement

26 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज न होते हुए सीधा ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होनी वाली फिल्म 'खो गए हम कहां' का पहला गाना 'होने दो जो होता है' रिलीज हो चुका है। जिसमें अनन्या और सिद्धांत एक-दूजे के प्यार में डूबे नजर आ रहे हैं। बता दें, इस गाने को सवेरा और लोथिका ने अपनी आवाज दी है। जबकि इसके गाने के बोल जावेद अख्तर ने लिखे हैं।

Hone Do Jo Hota Hai Song: सिद्धांत (Siddhant Chaturvedi), अनन्या (Ananya Panday) और आदर्श (Adarsh Gourav) तीनों ने अपने इंस्टाग्राम पर गाने की एक झलक साझा की हैं। वहीं, तीनों एक्टर्स ने गाने को पोस्ट करते हुए कैप्शन दिया, "किक बैक, रिलैक्स और कहो होने दो जो होता है, रिलीज हो चुका है।"


बता दें, ‘खो गए हम कहां’ फिल्म की कहानी मुंबई में स्थापित डिजीटल युग के तीन दोस्तों पर आधारित है, जो 20 साल के बीच की उम्र के है। इस कहानी का निर्देशन वरैन सिंह ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है।

दोस्ती के विभिन्न पहलुओं पर बात करने वाली इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने टाइगर बेबी की रीमा कागती और जोया के सहयोग से जीवंत किया है। फिल्म की कहानी को इमाद (सिद्धांत चतुर्वेदी), अहाना (अनन्या पांडे) और नील (आदर्श गौरव) के इर्द गिर्द घूमती हुई नजर आएगी। बता दें, फिल्म में कल्कि कोचलिन भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हुई नजर आएगी।

इसके अलावा सिद्धांत एक्शन थ्रिलर फिल्म 'युधरा' में भी नजर आएंगे। वहीं दूसरी ओर, अनन्या जल्द ही आगामी श्रृंखला 'कॉल मी बे' के साथ अपना डिजिटल डेब्यू करेंगी।

मनोंरजन जगत की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘Bollywood Kesari’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Next Article