टॉप न्यूज़भारतविश्वराज्यबिजनस
खेल | क्रिकेटअन्य खेल
बॉलीवुड केसरीराशिफलSarkari Yojanaहेल्थ & लाइफस्टाइलtravelवाइरल न्यूजटेक & ऑटोगैजेटवास्तु शस्त्रएक्सपलाइनेर
Advertisement

Honey Singh ने किया नए म्यूजिक एलबम का ऐलान, रैपर के डूबते करियर का मजाक बनाने वालों को मिलेगा जवाब

हनी सिंह ने अपने तलाक के बाद अपने नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट कर दी है। हनी सिंह के इस ऐलान से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि अब हनी सिंह दोबारा से अपने गानों से युवाओं को दीवाना बनाने के लिए एकदम तैयार हैं। हनी सिंह ने एक छोटी वीडियो क्लिप के जरिए ऐलान किया कि वो जल्द ही नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने जा रहे हैं, जो वो अपने उन फैंस को डेडिकेट करने जा रहे हैं, जो उनके बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

01:52 PM Sep 17, 2022 IST | Desk Team

हनी सिंह ने अपने तलाक के बाद अपने नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट कर दी है। हनी सिंह के इस ऐलान से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि अब हनी सिंह दोबारा से अपने गानों से युवाओं को दीवाना बनाने के लिए एकदम तैयार हैं। हनी सिंह ने एक छोटी वीडियो क्लिप के जरिए ऐलान किया कि वो जल्द ही नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने जा रहे हैं, जो वो अपने उन फैंस को डेडिकेट करने जा रहे हैं, जो उनके बुरे वक्त में हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

रैपर हनी सिंह को यूं ही रैप की दुनिया का बादशाह नहीं कहा जाता। उनके गानों पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो ही जाता है। उनके गानें और उनका रैप युवाओं
को दीवाना बनाने के लिए काफी है। हनी सिंह ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर
एक गाने दिए है। हनी सिंह अपने गानों के साथ साथ अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी चर्चा
में बने रहते है। हाल ही में हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी का तलाक हुआ है। अपनी पर्सनल लाइफ में कई तरह की दिक्कतों
को झेलने के बाद भी हनी सिंह अपने काम को लेकर काफी सीरीअस है। हाल ही में हनी
सिंह ने अपने नए 
म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट कर दी है।

Advertisement

एक समय था जब किसी भी
पार्टी में हर तरफ सिर्फ रैपर हनी सिंह के गाने ही सुनाई देते थे। बात करें
उनकी पसर्नल लाइफ की तो, उसमें उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले
तो हनी सिंह
डिप्रेशन का
शिकार हो गए थे जिस वजह से उनके करियर को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद हाल ही
में हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर चर्चा में आए थे। अपनी
पसर्नल लाइफ में तमाम दिक्कतों से गुजरने के बाद हनी सिंह ने अब दोबारा से अपने
काम पर फोकस करने का मन बना लिया है।

हनी सिंह ने अपने
तलाक के बाद अपने नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट
कर दी है। हनी सिंह के इस
ऐलान से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि अब हनी सिंह दोबारा से अपने गानों से
युवाओं को दीवाना बनाने के लिए एकदम तैयार हैं। हनी सिंह ने एक
छोटी वीडियो क्लिप के जरिए ऐलान किया कि वो जल्द ही नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने
जा रहे हैं। हनी सिंह का नया म्यूजिक एलबम
‘ हनी 0.3’ होने वाला है जो वो अपने उन फैंस को डेडिकेट करने जा रहे
हैं
, जो उनके बुरे वक्त में
हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

अपने नए गाने की
अनाउंसमेंट करते हुए हनी सिंह ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हनी सिंह
के बुरे दौर की कहानी देखने को मिल रही है। साथ ही वीडियो में हनी सिंह की आवाज सुनाई
देती है। वो कह रहे है
,’उन्हें लगता है
कि मैं वापस नहीं आउंगा
, म्यूजिक तो
बिल्कुल नहीं कर पाउंगा
, लेकिन तुम्हारे
प्यार ने मुझे वापस आने के लिए मजबूर किया
, एक नया वर्जन, एक एलबम तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए, आप तैयार हैं।

बता दें कि कुछ
समय तक हनी सिंह अपनी जिंदगी के काफी बुरे दौर से गुजरे हैं। काफी महीनों तक उन्हें कहीं भी स्पॉट नहीं
किया जाता था। बस हर तरफ यहीं बातें होती थी कि हनी सिंह का क्या होगा। क्या हनी
सिंह दोबारा वापसी करेंगे भी या नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अब हनी सिंह का करियर
खत्म हो गया है। हनी सिंह के उनके नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट से उन तमाम लोगों को करारा जवाब मिलने वाला है, जिन्हें ये लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।  

Advertisement
Next Article