Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Besharam Rang कंट्रोवर्सी पर Honey Singh ने तोड़ी चुप्पी, बोले- अब लोग ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं...

गायक और रैपर हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ गाने पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।’पहले बहुत आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन कहीं ज्यादा सेंसिबल थे। वे किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते…

10:46 AM Dec 24, 2022 IST | Desk Team

गायक और रैपर हनी सिंह ने ‘बेशरम रंग’ गाने पर चल रहे विवाद को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।’पहले बहुत आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन कहीं ज्यादा सेंसिबल थे। वे किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते…

शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर पठान की रिलीज से पहले ही इसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है। दीपिका और शाहरुख को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म का गाना बेशर्म रंग जब से रिलीज हुआ है इसे लेकर विरोध शुरु हो गया है। गाने में दीपिका की बिकनी के कलर को लेकर आरोप लगाया जा रहा है कि गाने में जानबूझकर एक्ट्रेस को भगवा रंग की बिकनी पहनाई गई है जिससे सतानत धर्म की भवनाएं आहात हुई हैं।
Advertisement
गाने में दीपिका की भगवा बिकनी का संत समाज और उलेमा के साथ कई राजनैतिकों दलों ने इस पर आपत्ति जताई है। इतना ही नहीं कई जगहों पर किंग खान और दीपिका के पोस्टर तक जलाए गए हैं। हालांकि कुछ लोगों ने गाने का सपोर्ट भी किया है। वहीं अब फेमस रैपर और सिंगर यो यो हनी सिंह ने पठान के गाने बेशर्म रंग पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में जब यो यो हनी सिंह से पठान के ‘बेशरम रंग’ गाने को लेकर हो रहे विवाद को लेकर उनसे उनकी राय पूछी गई तो रैपर ने बेशर्म रंग कंट्रोवर्सी को लेकर कहा, ‘पहले बहुत आजादी थी। लोग भले ही कम पढ़े-लिखे थे लेकिन कहीं ज्यादा सेंसिबल थे। वह दिमागी रूप से समझदार थे और चीजों को मनोरंजन के रूप में लेते थे। वे किसी भी बात को दिल पर नहीं लेते…’
इसी के साथ उन्होंने अपनी बात को साबित करते हुए कहा, “रहमान सर का एक गाना था, ‘रुक्मणी रुक्मणी शादी के बाद क्या हुआ’…लोगों ने इसे एक्सेप्ट किया। मैं इसे सुनते हुए बड़ा हुआ हूं, लेकिन जब मैंने इस तरह के बोल बनाए तो लोगों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। अब ये और भी बुरा है, लोग ज्यादा सेंसिटिव हो गए हैं।”
अपनी बात आगे रखते हुए उन्होंने आगे कहा, “लोग उस समय बहुत समझदार थे और कविता को समझते थे और उसे कभी गंदी चीज के रूप में नहीं देखते थे। आजकल कोई ‘चोली के पीछे क्या है’ जैसे गाने बनाता है तो लोग सिर पर बैठकर पूछते हैं, ‘क्या हो रहा है? ” वैसे हनी सिंह से पहले कई स्टार्स बेशर्म रंग का खुलकर सपोर्ट कर चुके हैं।
पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी एक बार फिर दर्शकों को देखनो को मिलने वाली हैं। वहीं जॉन अब्राहम फिल्म में विलेन बने दिखेंगे। फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया हैं। इस फिल्म से किंग खान पूरे चार साल बाद बिग स्क्रीन पर वापसी करने जा रहे हैं।
Advertisement
Next Article