W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

बरनाला पुलिस ने हनी ट्रैप रैकेट का किया भंडाफोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार; 1 महिला अब भी फरार

04:34 PM Nov 23, 2025 IST | Shivangi Shandilya
बरनाला पुलिस ने हनी ट्रैप रैकेट का किया भंडाफोड़  3 आरोपी गिरफ्तार  1 महिला अब भी फरार
Honey Trap Gang in Barnala
Honey Trap Gang in Barnala: बरनाला पुलिस ने एक बड़े हनी ट्रैप रैकेट का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला फरार बताई जा रही है। यह गिरोह लोगों को शारीरिक संबंधों के जाल में फंसाकर, उन्हें बंधक बनाकर और ब्लैकमेल करके फिरौती वसूलने का काम कर रहा था। पुलिस ने यह कार्रवाई एक शिकायत के आधार पर की, जिसमें बताया गया था कि गिरोह ने मानसा जिले के गांव अकालिया निवासी गुरजंत सिंह को बंधक बनाकर उसके परिवार से 1.5 लाख रुपये की मांग की थी। शिकायतकर्ता संदीप सिंह ने थाना सिटी-2 बरनाला में मामला दर्ज कराया था।

Barnala News: कैसे हुआ पूरे रैकेट का खुलासा

Honey Trap Gang in Barnala
Honey Trap Gang in Barnala

जांच में सामने आया कि आरोपी महिला सुखविंदर कौर और गुरजंत सिंह के बीच अवैध संबंध थे। गुरजंत सिंह जब उसके घर गया, तो वहीं इस पूरे हनी ट्रैप की योजना बनाई गई। बताया गया है कि संबंध के दौरान ही सुखविंदर कौर के साथी हरसिमरनप्रीत सिंह और भोला सिंह अचानक वहां पहुंच गए और घटनास्थल को इस तरह पेश किया गया मानो गुरजंत सिंह रंगे हाथ पकड़ा गया हो। इसके बाद आरोपियों ने उसे बंधक बना लिया और उसके परिवार को धमकाते हुए 1.5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने परिवार को यह धमकी भी दी कि उनके पास गुरजंत सिंह की फोटो और वीडियो हैं जिन्हें वायरल कर दिया जाएगा।

Advertisement

Punjab News: पुलिस ने जाल बिछाकर रंगे हाथों पकड़ा

Advertisement

बरनाला DSP सतवीर सिंह के अनुसार, पुलिस ने शिकायत मिलते ही जाल बिछाया। शिकायतकर्ता से 50 हजार रुपये नकद लेकर उनके नंबर नोट किए गए। आरोपियों ने पैसे लेने के लिए नानकसर गुरुद्वारा साहिब में बुलाया। जैसे ही दो आरोपी: हरसिमरनप्रीत सिंह और राजबीर कौर पीड़ित से पैसे लेने पहुंचे, पुलिस ने मौके पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के बाद पुलिस ने बंधक बनाए गए गुरजंत सिंह को खुडी रोड स्थित किराए के घर से सुरक्षित छुड़ाया। वहीं एक और आरोपी भोला सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

Honey Trap Gang in Barnala: DSP के अनुसार, गिरोह में 4 लोग शामिल

सुखविंदर कौर — मुख्य आरोपी (फरार)
हरसिमरनप्रीत सिंह — आरोपी (गिरफ्तार)
राजबीर कौर — आरोपी (गिरफ्तार)
भोला सिंह — आरोपी (गिरफ्तार)

पुलिस ने आरोपियों से दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल और पैसे वसूलने में इस्तेमाल किए गए 50 हजार रुपये भी बरामद किए हैं।

Punjab Police: रिमांड पर लिया जाएगा, और खुलासों की उम्मीद

DSP ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड मांगकर मामले की गहराई से जांच करेगी। शुरुआती जांच में यह संकेत मिले हैं कि यह रैकेट और भी लोगों को इसी तरीके से ब्लैकमेल कर चुका हो सकता है। आगे की कार्रवाई में और नाम सामने आने की संभावना है।

ALSO READ: मालेरकोटला: धूरी रोड पर अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते बुझाई लपटें

Advertisement
Author Image

Shivangi Shandilya

View all posts

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।

Advertisement
Advertisement
×