For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Honor X8b: 108MP ट्रिपल कैमरा के साथ लान्च हुआ Honor X8b, यह है कीमत

02:02 PM Dec 17, 2023 IST | Nisha Pathak
honor x8b  108mp ट्रिपल कैमरा के साथ लान्च हुआ honor x8b  यह है कीमत

स्मार्टफोन कम्पनी Honor ने अपने यूजर्स के लिए एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। इस फोन का नाम Honor X8b है। यह Honor के स्मार्टफोन Honor X8 का नया वर्जन है। इस नए वर्जन को 4500mAh बैटरी के साथ लॉन्च किया गया है। फोन में 50MP फ्रंट फेसिंग और 108MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

यहां जानें Honor X8b के स्पेसिफिकेशन और कीमत के बारे में-

Honor X8b के स्पेसिफिकेशन

Honor X8b फोन को Snapdragon 680 चिपसेट के साथ लाया गया है। Honor X8b फोन को कंपनी 6.7 इंच की एमोलेड, फुल एचडी प्लस रेजोल्यूशन, 90Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स ब्राइटनेस के साथ लेकर आई है।Honor का नया स्मार्टफोन 8GBRAM +128GB स्टोरेज, 8GBRAM +256GB स्टोरेज, 8GBRAM +512 GB स्टोरेज के साथ आता है।

Honor X8b फोन को 108MP मेन, 5MP अल्ट्रा वाइड लेंस, 2MP मैक्रो लेंस और 50MP फ्रंट कैमरा के साथ लाया गया है। Honor X8b फोन 4,500mAh बैटरी और 35W फास्ट चार्जिंग फीचर के साथ लाया गया है। Honor X8b फोन Android 14 बेस्ड Magic OS 7.2 UI के साथ लाया गया है। फोन Magic Capsule notifications फीचर के साथ लाया गया है।

Honor X8b प्राइज

Honor X8b को $240 में लॉन्च किए जाने की जानकारी है। हालांकि, यह फोन किन-किन देशों के लिए खरीदारी के लिए उपलब्ध होगा इसकी जानकारी नहीं है। फोन को कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखा जा सकता है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Nisha Pathak

View all posts

Advertisement
×