हुड्डा को है झूठ बोलने की बीमारी: विज
NULL
पिपली: स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा एनएचएम कर्मचारियों के समर्थन करने पर पलटवार करते हुए कहा कि अगर हुड्डा को कर्मचारियों से इतनी हमदर्दी थी, तो उन्होंने अपने 10 साल के शासनकाल में उन्हें पक्का क्यों नहीं किया। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को झूठ बोलने की बीमारी है। कर्मचारियों की हड़ताल को उन्होंने अलौकतांत्रिक करार देते हुए कहा कि यह लोगों के स्वास्थ्य हितों से खिलवाड़ है। वे बृहस्पतिवार को पिपली विश्रामगृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि एनएचएम कर्मचारी केंद्र सरकार के अधीन आते हैं। सरकार ने उनका वेतन बढ़ाया है, लेकिन उसके बावजूद भी वे हड़ताल कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हड़ताल पर गए कर्मचारियों को काम पर वापिस लौटने के निर्देश दिए गए थे, जिन कर्मचारियों ने इसकी पालना नहीं की, उन्हें बर्खास्त किया गया है। उन्होंने कहा कि जो कर्मचारी ड्यूटी पर आना चाहते हैं, उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा क्लीनिकल स्थापना एक्ट के विरोध में शुक्रवार को की जा रही हड़ताल पर उन्होंने कहा कि 16 राज्यों में यह एक्ट लागू हो गया है। स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने के लिए इस एक्ट को प्रदेश में लागू करना जरुरी है। इसके लागू होने से प्राईवेट चिकित्सकों पर नकेल लगेगी और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। उन्होंने कहा कि प्राईवेट चिकित्सकों की हड़ताल से सरकार को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। सरकार ने हड़ताल से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए है। सरकारी अस्पतालों में इस दौरान लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए दिशा-निर्देश दे दिए गए हैं।
अधिक जानकारियों के लिए यहाँ क्लिक करें।
– जरनैल