For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

उम्मीद है कि महाराष्ट्र की नई सरकार अपने वादों को पूरा करेगी : नाना पटोले

नाना पटोले ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने की बधाई दी

01:23 AM Dec 06, 2024 IST | Rahul Kumar Rawat

नाना पटोले ने प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने की बधाई दी

उम्मीद है कि महाराष्ट्र की नई सरकार अपने वादों को पूरा करेगी   नाना पटोले

महाराष्ट्र कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को सीएम बनने की बधाई दी और उम्मीद जताई की फडणवीस जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बन गए हैं। मुझे पूरी उम्मीद है कि वह महाराष्ट्र की जनता से किए गए अपने वादों को पूरा करेंगे। महाराष्ट्र में 13 दिन बाद शपथ ग्रहण हुआ है। लेकिन, इसमें सिर्फ तीन लोग शपथ ले पाए हैं – एक मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री। इस स्थिति को लेकर कई बातें उठ रही हैं। पहले तो मैं हमारे मित्र देवेंद्र फडणवीस को शुभकामनाएं देता हूं, क्योंकि वह राज्य के मुख्यमंत्री बन गए हैं।

फडणवीस जल्द महाराष्ट्र को अपराध मुक्त बनाएंगे

उन्होंने कहा, फडणवीस ने महाराष्ट्र के किसानों के कर्ज माफ करने की बात की थी, जो बहुत जरूरी है, क्योंकि वहां किसान संकट में हैं। हमें उम्मीद है कि वह इस वादे को जल्द पूरा करेंगे। इसके अलावा, महाराष्ट्र में युवाओं के लिए दो लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियों की पोस्ट खाली पड़ी हैं। इन पदों को जल्दी भरने की जरूरत है, ताकि लोगों को काम मिल सके। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था में भी काफी समस्याएं हैं, जैसे ड्रग माफिया और अपराध। हमें उम्मीद है कि फडणवीस इस दिशा में सुधार लाएंगे और महाराष्ट्र को अपराध मुक्त बनाएंगे।

गरीबों को जल्द मिलेगा घर- राज्य सरकार

इसके साथ ही, उन्होंने गरीबों के लिए घर देने का वादा भी किया था, और हमें विश्वास है कि इस साल के अंत तक हर गरीब को घर मिल जाएगा। उन्होंने कहा, महाराष्ट्र की सड़कें भी बहुत खस्ता हालत में हैं, जैसे हाईवे और ग्रामीण इलाकों में गड्ढे भरे पड़े हैं। हम चाहते हैं कि महाराष्ट्र को एक अच्छे और विकसित राज्य में बदला जाए। उन्होंने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी पर कहा कि यह सरकार का मुद्दा है, हमें उसमें नहीं पड़ना। हम जनता के सवाल उठाने और उनके हक के लिए सरकार से बात करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Author Image

Rahul Kumar Rawat

View all posts

Advertisement
×