Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (18 नवम्बर 2023)

06:17 AM Nov 18, 2023 IST | Astrologer Satyanarayan Jangid

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
चन्द्र और नक्षत्र दोनों ही आपके पक्ष के हैं। महत्वपूर्ण कार्यों को करने का अच्छा समय है। कहीं से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी। लोगों की आपके प्रति धारणा में सुधार होगा।
क्या करें - लाल धागा दायीं कलाई पर बांधें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
हालांकि भाग्य का साथ रहेगा, लेकिन प्रसंगों में सफलता संदिग्ध रहेगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग की अपेक्षा नहीं रखें। सोचे गये कामों के पूरा होने की संभावना है।
क्या करें - आज व्हाईट कलर कर शर्ट पहनें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
अभी आपका राशि स्वामी मंगल के साथ और मंगल की राशि में है, इसलिए आवेश में कोई फैसला नहीं लें। इमोर्पेन्ट डिसिजन को अभी पेंडिंग रखना ठीक रहेगा।
क्या करें - लाईट ग्रीन रूमाल रखें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
प्रेम संबंधों में नवीनता का आभास हो सकता है। प्रपोज करने के लिए आज का दिन ठीक है, मन माफिक जवाब मिलने की संभावना है। घूमने या पर्यटन पर बात हो सकती है।
क्या करें - बच्चों को चॉकलेट दें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें - केसर का तिलक करें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
कुछ नये कार्यों से लाभ उठा सकते हैं। मित्रों और संबंधियों से कुछ आर्थिक लाभ मिलने की संभावना दिखाई देती है। आशा का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - किन्नर को कोई वस्तु दान दें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
निर्णय की आशंका बनी रहेगी। असमंजस की स्थिति के कारण खर्चों में बढोतरी होगी। जो चीज आवश्यक है उसका मिल पाना संभव नहीं होगा।
क्या करें - चिंटियों को दाना दें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
भावुक विषयों रूचि बढेगी। बहुत परिश्रम और दूरदर्शिता से कार्य संपन्न कर सकेंगे। सफलता और गौरव प्राप्त करने की आशा रखी जा सकती है।
क्या करें - डायरी में अपनी योजनाओं को लिखें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
आर्थिक स्थिति में चमत्कारी सफलता मिलने की संभावना दिखाई देती है। कार्यकर्ता महिलाओं को भी लाभ हो सकता है। आत्मविश्वास में बढोतरी होगी।
क्या करें - अंक 3 को बल दें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा।
क्या करें - लोहे की चार छोटी कीलें पॉकेट में रखें।

कुम्भ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
खर्च की अधिकता से चिंता रहेगी। दिन आपके लिए बहुत अच्छा नहीं है। सोच-समझकर ही कोई निर्णय करें। मान हानि की आशंका बन सकती है। ऑफिस में आपको अनसुना किया जायेगा।
क्या करें - चमेली के इत्र का प्रयोग करें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
मनी सर्कुलेशन अच्छा रहेगा। रूके हुए कार्य के बनने की संभावना बनी रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बनेगा। दाम्पत्य जीवन में मधुरता का संचार होगा।
क्या करें - आध्यात्मिक स्थान पर जाएं।

Advertisement
Advertisement
Next Article