आज का राशिफल (07 अप्रैल 2022)
र्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है,उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल होने लगेंगी,आत्मविश्वास बढे़गा।
06:26 AM Apr 07, 2022 IST | Desk Team
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
गिफ्ट के तौर पर या पैतृक संपत्ति के रूप में धन आएगा। मार्केटिंग का काम करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। सेहत के लिए आप कुछ अच्छी आदतें अपनाने वाले हैं। घरेलू कलह से दूर रहें,मानसिक शांति के लिए जरुरी है। किसी रोचक इंसान के साथ यात्रा करना यादगार रहेगा।
शुभ अंक : 22 शुभ रंग : इंडिगो
वृष (TAURUS) : (Mar 21-Apr 20)
(Apr 21-May 20)
पहले का निवेश मैच्योर होने से आर्थिक स्थिरता आएगी। कार्यक्षेत्र में जो भी काम दिया जाएगा उसे अच्छे से निभाएंगे। सेहत को लेकर निश्चिंत रहें किसी तरह की समस्या नहीं है। किसी निजी मामले को लेकर पेरेंट्स से बहस हो सकती है। दोस्तों के साथ लांग ड्राइव पर जाना रोमांचक रहने वाला है।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : कॉफी
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
जिसे आर्थिक मदद दी थी वो भी जल्द ही आपके काम आएगा। प्रोफेशनल और शैक्षणिक मामले में आज का दिन अच्छा रहेगा। हेल्थ कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने का लाभ मिलने लगेगा। परिवार बेहद सपोर्टिव रहेगा,जरूरी मार्गदर्शन मिल सकता है। बिजनेस ट्रिप पर विदेश जा सकते हैं,मकसद पूरा हो जाएगा।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22)
आर्थिक स्थिति बेहतर होने की उम्मीद है,उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में चीजें अनुकूल होने लगेंगी,आत्मविश्वास बढे़गा। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का पॉजिटिव असर दिखेगा। घरेलू जिम्मेदारी अकेले ढोने से अच्छा है किसी की मदद लें। आप में से कुछ लोग एक बड़ी प्रॉपर्टी डील कर सकते हैं।
शुभ अंक : 4 शुभ रंग : लेवेन्डर
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23)
किसी तरह का वित्तीय लेन देन फायदेमंद साबित होगा। सेहत शानदार रहेगी,किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं। प्रोफेशनल क्षेत्र में खास पहचान बनने वाली है,संतुष्ट रहेंगे। किसी यात्रा पर जाएंगे, ये अपेक्षा से अधिक रोमांचक रहेगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के संकेत हैं,संपन्नता बढ़ेगी।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : कॉफी
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
आपके द्वारा किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न आएगा। जॉब की तलाश में लगे लोगों को सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे,नेटवर्क बढ़ सकता है। किसी घरेलू काम को पूरा करने के लिए उत्सुक रहेंगे। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : परपल
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
करियर में बड़ा मोड़ आने वाला है,तरक्की मिलेगी। फिटनेस के प्रति सजगता बढ़ेगी,व्यायाम शुरू करेंगे। दुकानदारों की आमदनी में अचानक बढ़ोतरी होगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती का मौका मिलने वाला है। नई गाड़ी खरीदे जाने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे।
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : गोल्डेन ब्राउन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
सेहत के प्रति आपकी सजगता बढ़ने की उम्मीद है। अच्छी आमदनी के बावजूद सोच समझकर खर्च करेंगे। परिवार का कोई सदस्य गर्व करने का अवसर देगा। किसी को ड्रॉप करना पड़ेगा,वक्त बर्बाद होने वाला है। पसंद के एरिया में बजट के अंदर घर मिल जाएगा।
शुभ अंक : 1 शुभ रंग : बेबी पिंक
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
बेहद जरुरी समय में लोन मिल जाने की उम्मीद है। सेहत को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी,ध्यान रखना होगा। कार्यक्षेत्र में काम पेंडिंग छोड़ना सुरक्षित नहीं लग रहा। पुराने दोस्तों से मिलना आपको पापुलर फिल कराएगा। किसी खास प्रॉपर्टी को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग : लाइट ग्रे
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
वित्तीय समस्याएं दूर हो जाएगी,तरक्की के रास्ते पर रहेंगे। महत्वपूर्ण असाइनमेंट मिलने वाला है,गंभीर होकर करें। मेडिटेशन के जरिये मन को शांत रखने का प्रयास करेंगे। जीवनसाथी के संग घरेलू बात को लेकर कहासुनी संभव है। प्रॉपर्टी का विवाद बढ़ने से कानून का सहारा लेना पड़ेगा।
शुभ अंक : 6 शुभ रंग : कॉफी
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
अच्छे बजट की मदद से फिजूलखर्ची रोक पाएंगे। प्रोफेशनल मामले में दिन संतोषजनक रहने वाला है। कुछ लोग दिनचर्या में व्यायाम शामिल कर सकते हैं। व्यस्तता के कारण फैमिली फंक्शन से दूर रहना होगा। आउटिंग पर जाने का प्लान पूरा होगा,ताजगी मिलेगी।
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : कॉफी
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
नामी स्कीम में पैसा लगाने से अच्छा मुनाफा होने वाला है। बिजनेस संबंधी ऑफर को इंकार करना मुश्किल होगा। कोई जिम ज्वाइन करने और फिट रहने को प्रेरित करेगा। यात्रा पर जाने का प्लान है तो आगे बढ़ें,दिन अनुकूल है। प्रॉपर्टी खरिदने का सपना पूरा होगा,बात बनने वाली है।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग : ग्रे
Advertisement