आज का राशिफल (07 नवंबर 2022)
अतिरिक्त खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। आत्म-अनुशासन से मन एकाग्र रहेगा। घर के लिए कोई नई वस्तु खरीदेंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। रेल से यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी।
05:02 AM Nov 07, 2022 IST | Shera Rajput
Advertisement
मेष (ARIES) : (21 मार्च- 20 अप्रैल)
Advertisement
निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें। कुछ करीबी लोग आपको इग्नोर कर सकते हैं। घर पर बदलाव से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यस्त जिन्दगी से समय निकालकर छुट्टियों पर जाएं।
शुभ अंक- 9, शुभ रंग- मैजेंटा
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल- 20 मई)
Advertisement
आपकी एक्सपर्ट सलाह किसी के काम आएगी। पूर्व निवेश में उम्मीद से कम मुनाफा होगा। स्वस्थ रहने के लिए डाइट चार्ट फोलो करें। परिवार के सदस्यों को आप पर गर्व होगा। प्रेमी के साथ मनमुटाव होने की संभावना है।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन
मिथुन (GEMINI) : (21 मई- 21 जून)
कमाई से अधिक खर्चा ना करें। घर के कार्यों में पार्टनर की मदद करें। यात्रा के दौरान नए मित्र बनेंगे। सामाजिक कार्यों के लिए समय जरूर निकालें। प्रेमी से प्यार का इजहार करने का सही समय है।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- सफेद
कर्क (CANCER) : (22 जून- 22 जुलाई)
निवेश में अच्छा रिटर्न ना मिलने से निराश ना हो। बदलते मौसम में स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। कार्यक्षेत्र पर आपके आइडियाज़ पसंद आएंगे। समाज में लोगों के साथ सामंजस्य बनाए रखें। रोमांटिक मोर्चे पर भाग्य साथ नहीं देगा।
शुभ अंक- 17, शुभ रंग- सफेद
सिंह (LEO) : (23 जुलाई- 23 अगस्त)
अतिरिक्त खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। आत्म-अनुशासन से मन एकाग्र रहेगा। घर के लिए कोई नई वस्तु खरीदेंगे। रिश्तेदारों का घर में आगमन हो सकता है। रेल से यात्रा के दौरान थकान महसूस होगी।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन
कन्या (VIRGO) : (23 अगस्त- 23 सितंबर)
अच्छी लाइफस्टाइल से स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। बिना सोच विचार किए निवेश ना करें। घर में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आज दो दिशाओं में मन भटक सकता है। जीवनसाथी की तलाश आज पूरी हो सकती है।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- पर्पल
तुला (LIBRA) : (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
पारिवारिक समारोह में खुलकर मस्ती करेंगे। प्रोपर्टी डील फाइनल होने की संभावना है। पौष्टिक आहार और स्वस्थ खानपान से फिट रहेंगे। प्रतिद्वंद्वियों को चारों खाने चित्त कर देंगे। नवविवाहित कपल्स के बीच प्यार बढ़ेगा।
शुभ अंक- 11, शुभ रंग- लाइट ब्लू
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
मित्र आपसे पैसे उधार मांग सकते हैं। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। वजन कम करने के लिए कसरत जरूरी है। शॉपिंग के दौरान सोच-समझकर ही खर्च करें। टूरिज्म सेक्टर में काम कर रहे लोगों को मुनाफा होगा।
शुभ अंक- 1, शुभ रंग- बेबी पिंक
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
घर पर किसी समारोह का आयोजन करेंगे। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। मित्र को आपकी सलाह की जरूरत पड़ सकती है। कड़ी मेहनत का फल आपको जरूर मिलेगा। खर्चों पर काबू पाने में आप सफल होंगे।
शुभ अंक- 15, शुभ रंग- रोयल ब्लू
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
भागदौड़ भरी जिन्दगी से थोड़ा ब्रेक लें। आज आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के मामले में दिन अच्छा रहेगा। घर पर सुकून और शांति का अनुभव होगा। प्रेमी को आपके आइडियाज़ पसंद आएंगे।
शुभ अंक- 8, शुभ रंग- लैवेंडर
कुम्भ (AQUARIUS) : (22 जनवरी- 19 फरवरी)
अपनी प्रतिभा के जरिए अच्छी कमाई करेंगे। कार्यक्षेत्र पर अतिरिक्त काम का बोझ रहेगा। करीबी दोस्त के साथ पुराने दिन याद करेंगे। जमीन जायदाद के मुद्दे आपके पक्ष में रहेंगे। कोई जरूरी काम करना भूल सकते हैं।
शुभ अंक- 18, शुभ रंग- सैंडी ब्राउन
मीन (PISCES) : (20 फरवरी- 20 मार्च)
डाइट पर ध्यान देने से स्वस्थ रहेंगे। चुनौतिपूर्ण कार्य आपको सौंपा जा सकता है। प्रोपर्टी में निवेश से फायदा होगा। दोस्तों के साथ मिलकर छुट्टियों की प्लानिंग करेंगे। युवाओं की जिन्दगी में लाइफ पार्टनर की एंट्री होगी।
शुभ अंक- 6, शुभ रंग- कॉफी
Advertisement