Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (14 अप्रैल 2022)

बजट बनाकर चलें, फिजूलखर्ची रोकना जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहना होगा,स्वास्थ ठीक रहेगा।

06:30 AM Apr 14, 2022 IST | Desk Team

बजट बनाकर चलें, फिजूलखर्ची रोकना जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहना होगा,स्वास्थ ठीक रहेगा।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
Advertisement
बजट बनाकर चलें, फिजूलखर्ची रोकना जरूरी है। सेहत के प्रति सजग रहना होगा,स्वास्थ ठीक रहेगा। मल्टिटास्किंग लोगों को कार्यक्षेत्र में पहचान मिलेगी। घरेलू जिम्मेदारी बढे़गी,ब्रेक के लिए लालायित रहेंगे। सड़क पर सावधानी रखें,समय प्रतिकूल हो सकता है।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग   : रोज 
वृष (TAURUS) :   (Apr 21-May 20) 
आगे अच्छा मुनाफा पाने के लिए स्मार्टली निवेश करेंगे। कुछ लोगों के सैलरी में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। कोई पुरानी बीमारी फिर से लौटने वाली है,सतर्क रहें। फोकस और सकारात्मक रहने के लिए अभ्यास करेंगे। शैक्षणिक और प्रोफेशनल क्षेत्र में लय में वापस आ पाएंगे। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग   : क्रीम
मिथुन (GEMINI) :  (May 21-Jun 21) 
सामाजिक स्तर पर सक्रिय रहने की उम्मीद है। वजन कम करने के लिए कोई कोर्स ज्वाइन करेंगे। लोन के लिए दिया गया आवेदन पास हो जाएगा। शैक्षणिक मामले में सार्थक दिन रहने के संकेत हैं। प्रोफेशनल स्तर पर अपने काम से संतुष्ट रहेंगे।
शुभ अंक : 11, शुभ रंग  : बेज
कर्क (CANCER) :  (Jun22-Jul 22) 
किसी नए वेंचर के लिए पूंजी जुटाना आसान नहीं होगा।
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाने वाली है,धैर्य रखें। सेहत के मामले में बेवजह का रिस्क लेने से बचें,ठीक रहेंगे। परिवार में जल्द ही सबका जुटान होने के संकेत हैं,तैयार रहें। सही कीमत पर पसंद का अपार्टमेंट या प्लॉट मिल सकता है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग   : रोजी ब्राउन
सिंह (LEO) :   (Jul23-Aug23) 
प्रोफेशनल क्षेत्र में आपका प्रदर्शन सुधरने वाला है,आगे बढें़गे। अपने फायदे के लिए किसी उद्यम में पैसा लगा सकते हैं। करीबी लोग आपसे  मिलने आ सकते हैं,बेहद उत्साहित रहेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में अच्छा गाईडेंस मिल जाने की संभावना है। रोमांटिक मामले में सितारे बुलंद हैं किसी के प्रेम में पड़ेंगे।
शुभ अंक : 1, शुभ रंग   : क्रीम
कन्या (VIRGO) :  (Aug 24-Sep 23) 
बदलते मौसम में सेहत के प्रति सजग रहें,स्वस्थ रहेंगे। पढ़ाई में प्रतियोगी से आगे निकलने की जिद रहेगी। रिटेलर्स को ग्राहक की संतुष्टि से काफी फायदा होगा। रोमांटिक आइडिया की कमी रहेगी,पर कुछ खास करेंगे। तनावपूर्ण स्थिति से बाहर निकलने में कामयाब रहेंगे। 
शुभ अंक   : 1, शुभ रंग    : नारंगी
तुला (LIBRA) :  (Sep 24-Oct 23) 
कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण लोगों से अच्छा संपर्क बनाकर रखेंगे।
वर्कआउट करना छोड़ चुके लोग दुबारा शुरू कर सकते हैं। आर्थिक स्तर पर आ रही मंदी तात्कालिक है,धैर्य बनाए रखें। घरेलू मामले में आपकी सलाह से संतुष्ट होने के संकेत नहीं हैं। यात्रा में किसी की वजह से परेशानी उठानी पड़ सकती है।
शुभ अंक : 8, शुभ रंग   : सफेद
वृश्चिक (SCORPIO) :    (Oct 24-Nov 22) 
आमदनी का जरिया बढ़ने वाला है,उत्साहित रहेंगे।करियर के क्षेत्र में कोई बड़ा ऑफर मिल सकता है।रेनोवेशन का विचार फिलहाल टाल देना अच्छा होगा।जब आप सही हैं तो आत्मविश्वास से आगे बढ़ते रहें।लवर से समय मिलने की अपेक्षा रखना निराश करेगा।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग   : पिच
धनु (SAGITTARIUS) :   (Nov 23-Dec 21) 
लोन या अन्य लेन देन उम्मीद से कम समय में क्लियर कर लेंगे। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने का फायदा महसूस होने लगेगा। कार्यक्षेत्र में लिए गए गलत निर्णय का नुकसान उठाना होगा। घरेलू स्तर पर होने वाली नई तरक्की पर ध्यान केंद्रित रहेगा। ट्रिप पर जाने वाले किसी ग्रुप से अपना नाम वापस ले सकते हैं। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग   : गहरा फिरोजा
मकर (CAPRICORN) :  (Dec 22-Jan 21) 
आर्थिक रूप से मजबूत हैं पर दूसरों पर पैसा बहाना उचित नहीं। सेहत अच्छी रहे इसके लिए कुछ परहेज करना शुरू करेंगे। परिवार के किसी सदस्य को कुछ कहने से पहले मूड समझ लें। वेकेशन पर गए लोग कई पर्यटक स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। शैक्षणिक स्तर पर व्यस्तता के बावजूद सही मैनेजमेंट कर पाएंगे। 
शुभ अंक : 11, शुभ रंग   : नारंगी
कुम्भ (AQUARIUS) :   (Jan 22-Feb 19) 
शिक्षा और प्रोफेशन के स्तर पर सब कुछ संतोषजनक रहेगा। स्कॉलरशिप के लिए प्रयास करने वालों का रास्ता आसान नहीं। रियल स्टेट में निवेश करना अच्छा निर्णय साबित होगा,आगे बढ़ें। आर्थिक स्तर पर हो रही तरक्की आपकी उम्मीद से कम रहेगी। रोमांस आपके दिल दिमाग में तो रहेगा,पर प्रेम मिलना कठिन है। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग   : क्रीम
मीन (PISCES) :  (Feb 20-Mar 20) 
वर्कआउट न करने के ताने से आसान है उसे कर ही लेना।जिस काम में दिलचस्पी दिखाएंगे,उसे अच्छे ढंग से पूरा करेंगे। परिवार के किसी नौजवान की मदद करने में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई के स्तर पर सब संतोषजनक रहेगा,इत्मिनान रखें। प्रेम संबंध में किसी बात को लेकर असहमत होने के संकेत हैं।
शुभ अंक : 4, शुभ रंग   : बैंगनी 
Advertisement
Next Article