Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (15 फरवरी 2022)

फिजूलखर्ची से बचें, भविष्य के लिए कुछ बचाएं पारीवारिक स्तर पर शांति और सुकून बना रहेगा। लक्ष्य पर फोकस रहकर परिश्रम करना जारी रखें।

06:22 AM Feb 15, 2022 IST | Desk Team

फिजूलखर्ची से बचें, भविष्य के लिए कुछ बचाएं पारीवारिक स्तर पर शांति और सुकून बना रहेगा। लक्ष्य पर फोकस रहकर परिश्रम करना जारी रखें।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
फिजूलखर्ची से बचें, भविष्य के लिए कुछ बचाएं। पारीवारिक स्तर पर शांति और सुकून बना रहेगा। लक्ष्य पर फोकस रहकर परिश्रम करना जारी रखें। शारीरिक और मानसिक सेहत सुधरने वाली है। पढ़ाई के क्षेत्र में चल रही समस्या दूर हो जाएगी।
शुभ अंक : 4  शुभ रंग :  इंडिगो
वृष (TAURUS) : (Apr 21- May 20)
भविष्य के लिए किए गए सही मैनेजमेंट का लाभ होगा। परिवार के नौजवान को सही मार्गदर्शन की जरूरत होगी। दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा, गंभीर रहकर सामना करें। मानसिक शांति के लिए योग करना शुरू कर सकते हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन किए जाने की संभावना है। 
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : बेज
मिथुन (GEMINI) : (May 21- Jun 21) 
प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, अनुकूल समय है। सेहत के लिए लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाएंगे। कार्यक्षेत्र में सीनियर का भरोसा बनाए रख सकते हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा पर निकलने के संकेत हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में पहले से अच्छा प्रदर्शन रहने वाला है।
शुभ अंक :  9  शुभ रंग  :  लेमन
कर्क (CANCER) : (Jun 22- Jul 22) 
नए जगह निवेश करने से बचें, समय प्रतिकूल है। कलिग्स और बॉस आपके काम से असंतुष्ट रहेंगे। परिवार या दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान कर सकते हैं। पढ़ाई में बोझ बढे़ इससे पहले ही तैयारी कर लेंगे। बेडौल हो चुके लोग फिट होने का रास्ता तलाशेंगे।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग  : बेबी पिंक
सिंह (LEO) : (Jul 23- Aug 23) 
प्रोफेशनल स्तर पर कोई अच्छी खबर मिल सकती है। घर के लोग साथ समय बिताने का दबाव दे सकते हैं। अच्छा प्रॉपर्टी डील सामने आएगा,बेझिझक आगे बढ़ें। उच्च शिक्षा लेने वाले लोगों को प्लेसमेंट ऑफर होगा। सैलरी में बड़ा उछाल मिलने की उम्मीद है, इंतजार करें।
शुभ अंक : 3  शुभ रंग   : बेज
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
नए इंसान और निवेश के अवसर से आज सावधान रहें।
शेप में वापस आने के लिए थोड़ा एक्टिव रहना होगा।
बिजनेस में आपका इनोवेटिव आइडिया कमाल करेगा।
प्रतियोगिता की तैयारी करने वालों का समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में प्रदर्शन सुधरने वाला है,प्रयास करते रहना है।
शुभ अंक :17  शुभ रंग : बैंगनी
तुला (LIBRA) : (Sept 24-Oct 23)
दिया गया उधार समय से वापस मिल जाएगा। पढ़ाई में शानदार प्रदर्शन किए जाने के संकेत हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में कोई नया स्किल सीखना पड़ेगा। करीबी लोगों के घर आने से माहौल उत्साहजनक रहेगा। सेहत को लेकर चल रहगी परेशानी दूर हो जाएगी।
शुभ अंक: 1 शुभ रंग   : बेबी पिंक 
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
आर्थिक स्तर पर उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं।  पारीवारिक माहौल बेहद सुकूनदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं,निश्चिंत रहें। अपने व्यायाम और हेल्दी डाइट का घ्यान रखना होगा।  किसी निर्णय को लेकर असमंजस की स्थिति में रहेंगे।
शुभ अंक : 22  शुभ रंग  : सफेद
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
अच्छे मनी मैनेजमेंट से कुछ बचत कर सकते हैं। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी की मदद करने वाले हैं। लाइफस्टाइल में परिवर्तन लाने से फिट बने रहेंगे। घर से दूर रहने वाले लोग सबसे मिलने आने वाले हैं। मानसिक शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लेंगे।
शुभ अंक : 7 शुभ रंग  : मजेंटा
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
लॉटरी निकलने या पैतृक संपत्ति मिलनेके संकेत हैं। खुद को सक्रिय रखकर फिट रहने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई और प्रोफेशन में उम्मीद से बेहतर करने वाले हैं। घर में शांति और प्रसन्नता रहने से सुकून महसूस होगा। समय अनुकूल है ,कहीं घूमने जाने का विचार करेंगे।
शुभ अंक :1  शुभ रंग  :  बेबी पिंक 
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
किस्मत का सितारा बुलंद है, आर्थिक उन्नति होगी। कार्यक्षेत्र में परिस्थिति पर आपका नियंत्रण रहेगा। घर के किसी सदस्य के लिए रिश्ते की तलाश होगी। सेहत को ध्यान में रखकर जंकफूड से दूरी बनाएंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी अच्छी चलने वाली है।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग  : बेज 
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
रियल स्टेट के क्षेत्र में कोई अच्छा अवसर मिलेगा। करीबी  लोगों से आपके संबंध पहले से बेहतर होंगे। प्रोफेशनल स्तर पर अभी बहुत कुछ किया जाना है। पढ़ाई में सबसे आगे निकलने के लिए प्रयासरत रहेंगे। अपने जीवन से संतुष्ट रहेंगे, कोई आपाधापी नहीं रहेगी।
शुभ अंक : 22 शुभ रंग  : डार्क स्लेट ग्रे
Advertisement
Next Article