Top NewsIndiaWorld
Other States | Uttar PradeshRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल ( 15 जून 2022)

लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी दूर होगी। मनचाही नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। एनर्जी सप्लीमेंट लेने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ ट्रिप पर बहुत मजा आएगा। छात्रों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

06:07 AM Jun 15, 2022 IST | Shera Rajput

लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी दूर होगी। मनचाही नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। एनर्जी सप्लीमेंट लेने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ ट्रिप पर बहुत मजा आएगा। छात्रों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)  
Advertisement
आय बढ़ने पर नया वाहन खरीद सकते हैं। अब सेहत में सुधार दिखना शुरू हो जाएगा। परिवार आपको अलग-थलग कर सकता है। ताजी हवा के लिए किसी नई जगह जा सकते हैं। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। 
शुभ अंक : 7, शुभ रंग : गोल्डन
वृष (TAURUS) :(Apr 21-May 20)
आर्थिक रूप से दिन अनुकूल साबित होगा। अधूरे काम की वजह से दिक्कत हो सकती है। स्वास्थ्य समस्याएं जल्द ही ठीक हो सकती हैं। मेहमानों के आने से घर का माहौल अच्छा होगा। प्यार को पाने में सफलता मिलने के योग हैं। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : बैंगनी
मिथुन (GEMINI) :(May 21-Jun 21) 
किसी बड़ी चीज के पैसे जुटाने में सफल होंगे। कार्यक्षेत्र में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार के सदस्य की उपलब्धि पर गर्व होगा। ट्रेन की जगह सड़क से यात्रा करने पर लाभ होगा। प्रेमी से मिलने में अटकलें लग सकती हैं। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग : क्रीम
कर्क (CANCER) :(Jun22-Jul 22) 
आय बढ़ने से लोन चुकाने में सफल होंगे। मानसिक तनाव से छुटकारा मिल सकता है। ऑफिस में शत्रुओं से सावधान रहना होगा। कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। दोस्त या सहकर्मी से आपको प्यार हो सकता है। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग : कॉफी
सिंह (LEO) :(Jul23-Aug23)
नई कार या वस्तु खरीदने से मन प्रसन्न रहेगा। सेहत को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। परिवार में किसी की सफलता का जश्न मनाएंगे। कहीं दूर यात्रा पर जाने का मन कर सकता है। पार्टनर को खुश करने के लिए कहीं बाहर जाएं। 
शुभ अंक : 8, शुभ रंग : बैंगनी
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
लंबे समय से चली आ रही पैसों की तंगी दूर होगी। मनचाही नौकरी की तलाश खत्म हो सकती है। एनर्जी सप्लीमेंट लेने से नुकसान हो सकता है। परिवार के साथ ट्रिप पर बहुत मजा आएगा। छात्रों के जीवन में कुछ बदलाव आ सकते हैं। 
शुभ अंक : 3, शुभ रंग : महरून
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
निवेश से बड़ा मुनाफा मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके प्रयासों की सराहना होगी। सेहत के लिए और प्रयास करने की जरूरत है। यात्रा के दौरान किसी से भी बहस करने से बचें। पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : मैजेंटा
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
आपको लोन लेने की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी बदलने से आय में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक मसला सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। आपके बड़े घर में शिफ्ट होने की संभावना है। प्रेमी के साथ लंबी ड्राइव पर निकल सकते हैं। 
शुभ अंक : 17, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ब्लू
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
परिवार में किसी को नौकरी मिल सकती है। डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को राहत मिलेगी। परिवार में शांति लाने के लिए मेहनत करनी होगी। आपको लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सिंगल लोगों को पार्टनर मिलनेे की संभावना है। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : सफेद
मकर (CAPRICORN) :(Dec 22-Jan 21)
अप्रत्याशित धन लाभ होने की संभावना है। ऑफिस में आज आप एक्टिव रहने वाले हैं। परिवार में किसी की सेहत में सुधार आएगा। पॉजिटिव विचारों से मन खुश और शांत रहेगा। रिलेशनशिप में रोमांस के फूल खिल सकते हैं। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : हल्का पीला
कुम्भ (AQUARIUS) :(Jan 22-Feb 19)
निवेश को लेकर एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य की सलाह काम आएगी। आप करियर को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। किसी बीमारी या चोट में अब सुधार आ सकता है। पार्टनर के साथ आपसी समझ बढ़ाने पर काम करें। 
शुभ अंक : 1, शुभ रंग : हल्का लाल
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
किसी अजनबी से आर्थिक सलाह मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर है। किसी प्रॉपर्टी डील को मुनाफे में पूरा कर सकते हैं। समय पर काम पूरा करने पर छात्रों की प्रशंसा होगी। आपके प्रयासों से रिश्ते में प्यार बढ़ सकता है। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : सफेद 
Advertisement
Next Article