आज का राशिफल (2 फरवरी 2022)
आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी, आमदनी का जरिया बढे़गा।
06:00 AM Feb 02, 2022 IST | Desk Team
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
खास क्लाइंट से मीटिंग के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। बिजनेस की परेशानी के लिए थर्ड पार्टी की मदद लेनी होगी। वित्तीय स्तर पर अच्छी संभावना है,आमदनी का सोर्स बढे़गा। घरेलू मामले को छोड़कर बाकी कोई समस्या नहीं आएगी। जीवनशैली और खान-पान पर ध्यान रखेंगे,फायदा होगा।
शुभ अंक:18, शुभ रंग: क्रीम
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May20)
आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी, आमदनी का जरिया बढे़गा। पारिवारिक स्तर पर सुखद और यादगार दिन बीतने वाला है। आप में से कुछ लोग विंडो शॉपिंग का मजा ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपना आइडिया शेयर करने में परेशानी होगी। प्रॉपर्टी में निवेश करें,किस्मत का सितारा बुलंदी पर है।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग: रोज
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
अचानक आने वाला खर्च आपका बजट बिगाड़ सकता है। निजी जीवन में धैर्य से काम लें,कोई समस्या नहीं रहेगी। भाई-बहनों के बीच गलतफहमी पैदा होने की संभावना है। स्विमिंग या साइक्लिंग के लिए जा सकते हैं,अच्छा लगेगा। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता बढे़गी,क्षमता साबित करना जरुरी है।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)
सेविंग को लेकर सजग रहेंगे, आमदनी बढा़ने का प्रयास होगा। सिवलिंग हर तरह से आपके लिए सपोर्टिंव रहेंगे, भरोसा बढे़गा। कार्यक्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहेगा, अपने हुनर का लोहा मनवाएंगे। सेहत के प्रति सजग रहना होगा, सिजनल परेशानी का खतरा है।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग : बॉटल ग्रीन
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
प्रोफेशनल क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन रहेगा, उत्साहित रहेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने का प्रयास करेंगे। दिलचस्प आइडिया से घर का माहौल अच्छा बना सकते हैं। बिजनेस के स्तर पर आ रही कोई समस्या दूर हो जाएगी।
शुभ अंक :3, शुभ रंग : रोज
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
वित्तीय मामले में सब सामान्य रहेगा, चिंता की कोई बात नहीं। कोवर्कर को आपके सलाह की जरुरत होगी,मदद कर सकते हैं। पुराने दोस्तों के साथ गेट टु गेदर रख सकते हैं, यादें ताजा हो जाएंगी। सामाजिक समारोह में शामिल होने का फायदा होगा,संपर्क बढे़गा।
शुभ अंक :7, शुभ रंग : बेबी पिंक
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
शानदार दिन बीतने की उम्मीद है, सितारे बुलंदी पर रहेंगे। करियर और पढ़ाई में अपेक्षित सफलता मिलने वाली है। प्रॉपर्टी में निवेश करने का प्लान करें,अच्छा रिटर्न मिलेगा। घर में कोई फन एक्टिविटी कर सकते हैं,उत्साहित रहेंगे। मार्केंटिंग का नया आइडिया काम करेगा,सफलता मिलेगी। यात्रा का प्लान टाल दें,समय अनुकूल नहीं लग रहा है।
शुभ अंक:2, शुभ रंग: लाइट ग्रे
वृश्चिक (SCORPIO) :(Oct 24-Nov 22)
खर्च पर नियंत्रण रखें,प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। बिजनेस मीटिंग या सोशल इंवेट के लिए यात्रा करनी होगी। पैतृक संपत्ति घरेलू विवाद का कारण बन सकती है, ध्यान रखें। सेहत शानदार रहेगा,ऊर्जा और उम्मीद से भरे नजर आएंगे। कार्यक्षेत्र में मेहनत कामयाब रहेगी, प्रमोशन मिल सकती है।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग: फॉरेस्ट ग्रीन
धनु (SAGITTARIUS) :(Nov 23-Dec 21)
इंटरव्यू में बैठने वाले सफल रहने की अपेक्षा कर सकते हैं। नवविवाहित जोड़ों को सामंजस्य बिठाने में दिक्कत नहीं होगी। लक्जरी आइटम खरीद सकते हैं,बेहद रोमांचित महसूस करेंगे। किसी पुरानी बीमारी के ऊपर घरेलू नुस्खा चमत्कार दिखाएगा।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग: लेमन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
आपके बिजनेस आइडिया के लिए इंवेस्टर मिल जाएगा। प्रमोशन या इंक्रिमेंट मिलने के संकेत हैं,प्रयास करते रहें। परिवार के लोगों के साथ समय बिताने का आनंद ले सकेंगे। बुजुर्गों को लंबी बीमारी से छुटकारा मिलने की उम्मीद है। जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग: लाइट ग्रे
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं,सब सामान्य रहेगा। जमकर शॉपिंग करने का मूड रहेगा,कोई लक्जरी खरीदेंगे। पारिवारिक स्तर पर सब अच्छा रहेगा,सुकून महसूस करेंगे। महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पूरा होने वाला है,रिवार्ड की अपेक्षा न रखें। पढ़ाई के स्तर पर आ रही परेशानी दूर करने में सफल होंगे।
शुभ अंक : 3, शुभ रंग: रोज
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
वित्तीय स्तर पर सबकुछ सामान्य रहेगा,निश्चिंत रहें। शेयर या प्रॉपर्टी में निवेश के लिए रिसर्च करने वाले हैं। दिमाग में कोई नया बिजनेस आइडिया आ सकता है। आसपास होने वाली घटनाओं के प्रति सकारात्मक रहेंगे। नए विषय के साथ तालमेल बिठा लेंगे,मेहनत जारी रखें।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग: मरुन
Advertisement