W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल (23 जनवरी 2022)

बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है,आमदनी बढे़गी। आर्थिक सामाजिक जीवन में तरक्की मिलने के संकेत हैं।

08:28 AM Jan 23, 2022 IST | Desk Team

बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है,आमदनी बढे़गी। आर्थिक सामाजिक जीवन में तरक्की मिलने के संकेत हैं।

आज का राशिफल  23 जनवरी 2022
Advertisement

मेष (ARIES) : बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने वाला है,आमदनी बढे़गी। आर्थिक सामाजिक जीवन में तरक्की मिलने के संकेत हैं। अंतर्मन की आवाज सुनें, अवसर का लाभ उठा सकते हैं। दोस्तों या परिवार के लोगों के साथ वक्त अच्छा बिताएंगे। उस नौकरी का ऑफर मिल सकता है जिसका इंतजार था। 

शुभ अंक : 11, शुभ रंग : स्काई ब्लू

वृष (TAURUS) : आमदनी और ​िवत्तीय मामले में शानदार दिन रहेगा। घरेलू मुद्दे पर गंभीरता और समझदारी से काम लेना है। बॉस की तारीफ मिलने वाली है,इससे आत्मबल बढे़गा। मेडिकल इंजिनियरिंग के प्रतियोगियों को सफलता मिलेगी। सामाजिक क्षेत्र से कोई बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है। 

शुभ अंक : 17, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मिथुन (GEMINI) : पैसे के मामले में किस्मत चमकेगी,सही जगह निवेश करें। बच्चों से संबंधित अच्छी खबर मिल सकती है, दिल थाम लें। प्रोफेशन में सफलता मिलने के संकेत हैं, प्रयास करते रहें। हल्के व्यायाम शुरु करने से जबरदस्त फायदा होने वाला है। प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले रिसर्च कर लेना ठीक रहेगा।

शुभ अंक : 1,शुभ रंग: गोल्डेन ब्राउन

कर्क (CANCER) : वित्तीय निर्णय और निवेश के लिए दिन शुभ रहेगा, आगे बढें। कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता मिलने वाली है, प्रयास करते रहें। परिवार के लोग काम आएंगे,मेटरनल साइड से फायदा होगा। सेहत के साथ प्रयोग करने से बचें,तबियत के प्रति सजग रहें। बेचे जाने वाले जमीन या मकान से अपेक्षित मुनाफा मिलेगा। 

शुभ अंक : 6,शुभ रंग : मजेंटा

सिंह (LEO) : अप्रत्याशित आमदनी लेनदेन से मुक्त कर सकता है। प्रोफेशनल क्षेत्र में सजग रहने की जरुरत है, ध्यान रखें। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा,उत्साहित महसूस करेंगे। वजन कम करने का प्रयास शुरु कर सकते हैं,सही होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कानूनी मामला सुलझ जाएगा। 

शुभ अंक : 17, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

कन्या (VIRGO) : ऐशो आराम के चक्कर में आर्थिक बोझ बढ़ा लेना सही नहीं। परिवार के बुजुर्ग से बातचीत करने के लिए वक्त निकालें। मुश्किल वक्त का सामना करने में बड़ों की सलाह काम देगी। फिट रहने के लिए खुद को भी कुछ वक्त देना जरुरी होगा। पढाई में फोकस बरकरार रख पाना आसान हो सकता है।

शुभ अंक : 11,शुभ रंग : इंडिगो

तुला (LIBRA) : कार्यक्षेत्र में सीनियर से मदद की अपेक्षा रख सकते हैं। खरीदारी या निवेश का फैसला संभव हो तो टाल दें। निजी महत्वकांक्षा के रास्ते में परिवार को नहीं आने देंगे। किसी पुरानी बीमारी से निजात मिल जाने की उम्मीद है। किसी पेपर को साइन करने से पहले उसे ध्यान से पढ़ लें।

शुभ अंक : 15, शुभ रंग : क्रीम

वृश्चिक (SCORPIO) : निवेश प्लान करने का सही मौका है,बेझिझक आगे बढें। पढ़ाई में की गई मेहनत का सुखद फल मिलने वाला है। भाई बहन आपसे किसी परेशानी में मदद की अपेक्षा रखेंगे। अच्छे स्किल की वजह से जॉब मार्केट में डिमांड बनी रहेगी। प्रॉपर्टी या निवेश के मामले में धैर्य रखना जरुरी होता है।

शुभ अंक : 2,शुभ रंग : सिल्वर

धनु (CAPRICORN) : बेवजह का खर्च आर्थिक समस्या में डाल सकता है,ध्यान दें। गेटटुगेदर रखना रिश्तों की सेहत के लिए अच्छा होगा। करियर तरक्की के रास्ते पर रहेगा,मेहनत करते रहना है। बाहर खाना खाने से परहेज करें,सेहत बिगड़ने का खतरा है। बिजनेस ट्रिप पर जाना होगा,करोना नियम का ध्यान रखें।

शुभ अंक : 18,शुभ रंग : चॉकलेट

मकर (CAPRICORN) : कोई शानदार अवसर मिलने वाला है,तरक्की होगी। प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी क्षमता का लोहा मनवायेंगे। अनुशासन का महत्व जानते हैं,इसका पालन करते रहें। जिम्मेदारी बढ़ने वाली है,नए लोगों से संपर्क बनेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कानूनी झंझट निपट जाने वाला है। 

शुभ अंक : 3,शुभ रंग : पिच

कुम्भ (AQUARIUS) : नए प्रोजेक्ट सोच समझकर लें,रिस्की हो सकता है। पेंडिंग पड़ा असाइनमेंट सब पूरा हो जाएगा,धैर्य रखें। बिजनेस में प्रतिस्पर्धा का ध्यान रखें,पिछड़ सकते हैं। जीवनशैली और पर्सनेलिटी में बदलाव लाना चाहेंगे। प्रॉपर्टी लेने के लिए दिन शुभ रहेगा,आगे बढ़ सकते हैं।

शुभ अंक : 17,शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

मीन (PISCES) : सही जगह किया गया निवेश अच्छा फायदा देगा। परिवार के सदस्यों में लगाव और प्रेम बढ़ने वाला है। प्रोफेशन में दूसरों पर निर्भरता ठीक नहीं,सोच बदलें। प्रॉपर्टी या गाड़ी खरीदने का सपना पूरा होने वाला है। पढ़ाई के क्षेत्र में प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है।

शुभ अंक : 5, शुभ रंग : लाइट ब्लू

Advertisement
Advertisement
Author Image

Advertisement
×