Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (3 फरवरी 2022)

करियर में तरक्की मिलने की उम्मीद है, प्रयास करते रहे।

06:22 AM Feb 03, 2022 IST | Desk Team

करियर में तरक्की मिलने की उम्मीद है, प्रयास करते रहे।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
Advertisement
करियर में तरक्की मिलने की उम्मीद है, प्रयास करते रहे।
एक्सपोर्ट इंपोर्ट का काम करने वालों की आमदनी बढ़ेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़ा कानूनी मामला सुलझ जाने वाला है। नए संपर्क बना सकते हैं, आने वाले समय में फायदा मिलेगा।
शुभ अंक : 3 शुभ रंग : रॉयल ब्लू
वृष (TAURUS) : (Apr 21- May 20)
माहौल तरक्की और सफलता के अनुकूल रहेगा। पारिवारिक समस्याओं से भागना सही नहीं होगा। आने वाली संभावनाओं के प्रति आशावान रहिए। की गई मेहनत का फल मिलने का वक्त आ गया है। लंबी यात्रा के दौरान कुछ असुविधा हो सकती है।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग : पिच
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
सपनों और लक्ष्य के प्रति प्रयत्नशील रहें, समय अनुकूल है। आमदनी का श्रोत बढ़ने वाला है,आर्थिक उन्नति होगी। अपने विचारों को अधिकार और सटीकता से रख पाएंगे। आलस छोड़कर शारीरिक सक्रियता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। 
शुभ अंक : 18 शुभ रंग : परपल
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)
जिस किसी काम में लगे हैं,सही रफ्तार से आगे बढे़गा। अध्यात्म से जुड़कर अपने दिमाग को रचनात्मक बनाएंगे। स्वयं के साथ कुछ वक्त गुजारें, अंतर्मन की आवाज सुनें। सामाजिक सरोकार से फुर्सत लेकर दोस्तों को वक्त देंगे। प्रॉपर्टी से जुड़ा पुराना विवाद सुलझ जाएगा,राहत मिलेगी। 
शुभ अंक : 2 शुभ रंग  : बैंगनी
सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23)
जॉब या लोन का आवेदन पास हो जाएगा, समय अनुकूल है। कानूनी झंझट या प्रॉपर्टी विवाद से जल्द छुटकारा मिलेगा। आप में से कुछ लोग मेडिटेशन करना शुरू कर सकते हैं। प्रोफेशनल स्तर पर नई शुरुआत होने के संकेत हैं, तैयार रहें।  ऑफिशियल ट्रिप पर जाना पड़ेगा,सुरक्षा का पूरा ध्यान रखें। 
शुभ अंक : 11 शुभ रंग   : पिच
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
ताजगी और उम्मीद से भरा दिन रहेगा, कुछ नया करेंगे। संपर्क का सही उपयोग कर आमदनी का जरिया तलाशेंगे। घर के बड़े बुजुर्ग का आशीर्वाद बरसने वाला है,प्रसन्न रहेंगे। कार्यक्षेत्र में हार्ड वर्क के जगह स्मार्ट वर्क करना सही रहेगा। किसी करीबी का पक्ष लेने पर स्पष्टीकरण देना पड़ सकता है। 
शुभ अंक : 9 शुभ रंग : सैंडी ब्राउन
तुला (LIBRA) : (Sept 24-Oct 23)
प्रोफेशनल क्षेत्र में आगे बढने का रास्ता खुलेगा, तैयार रहे।
निवेश के अच्छे अवसर सामने आएंगे ,आगे बढ़ सकते हैं। आपके बोले और लिखे हर शब्द की अहमियत बढ़ेगी। सेहत के प्रति सजगता बढे़गी, जल्द ही लाभ नजर आएगा। उच्च शिक्षा लेने वाले लोगों को बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग   : पेरॉट ग्रीन
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
कोई बड़ा अधिग्रहण कर सकते हैं, समय अनुकूल है। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलने वाला है। आपके द्वारा किया गया चैरिटी परिवार का मान बढ़ाएगा। आपके रिसर्च को सरकार से मान्यता मिलने के संकेत हैं। पढ़ाई को ट्रैक पर लाने का हर संभव प्रयास कर सकते हैं।
शुभ अंक : 2 शुभ रंग   : बैंगनी
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
टास्क समय पर पूरा करना होगा,  टाइम मैनेजमेंट सीखें। लोग क्या समझते हैं, क्या चाहते हैं इसे अच्छे से समझेंगे। एनर्जी लेवल बढ़ाना होगा, प्रोटीन और विटामिन सप्लिमेंट लें। परिवार के लोग आपकी जरुरत में साथ खड़े नजर आएंगे।
शुभ अंक : 8 शुभ रंग  : मरुन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
बिजनेस ट्रिप काफी रोमांचक होने वाला है,काम बनेगा। करियर के क्षेत्र में बड़ा मोड़ आने वाला है,तरक्की करेंगे।
कुछ पागलपन और मस्तीभरे कारनामे कर सकते हैं।
ड्राइव करते समय सावधानी रखें,समय प्रतिकूल है।
आपकी मेहनत की घर और बाहर सभी तारीफ करेंगे।
शुभ अंक : 17 शुभ रंग  : पेरॉट ग्रीन
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19)
बिजनेस के क्षेत्र में कुछ नए डील हो सकते हैं, तैयार रहें। अति आवेग पर काबू रखना होगा, तभी अच्छा कर पाएंगे।
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान बनेगा।
खाने पीने की मनमानी सेहत पर भारी पड़ सकती है।
ऐसा समझौता करने से बचें जिसमें आपका हित न हो।
शुभ अंक : 11 शुभ रंग   : पिच
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20)
आपकी मेहनत और लगन सफल रहेगी, समृद्धि आएगी। प्रॉपर्टी के पुराने विवाद पर ध्यान देने की जरुरत पड़ेगी। पढ़ाई में आने वाली दिक्कत के लिए कोचिंग ले सकते हैं। छोटा लक्ष्य बनाकर उस दिशा में काम करना आसान रहेगा। अपने आत्मबल को जगाने के लिए मानसिक ताकत बढ़ाएं। 
शुभ अंक : 5 शुभ रंग  : फिरोजा
Advertisement
Next Article