Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (13 अप्रैल 2022)

किसी बड़े काम के लिए पूंजी जुटाने में दिक्कत नहीं होगी। जंक फूड से दूरी और बैलेंस फूड लेना जरूरी लग रहा है।

08:40 AM Apr 13, 2022 IST | Desk Team

किसी बड़े काम के लिए पूंजी जुटाने में दिक्कत नहीं होगी। जंक फूड से दूरी और बैलेंस फूड लेना जरूरी लग रहा है।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 

किसी बड़े काम के लिए पूंजी जुटाने में दिक्कत नहीं होगी। जंक फूड से दूरी और बैलेंस फूड लेना जरूरी लग रहा है। प्रोफेशनल व्यस्तता बढ़ने वाली है,ज्यादा समय देना होगा। परिवार में कोई आपकी मदद के लिए आगे आ सकता है। आप में से कुछ लोग नए घर में शिफ्ट होने वाले हैं,तैयार रहें।

शुभ अंक : 11 शुभ रंग : लेवेन्डर

वृष (TAURUS) :   (Apr 21-May 20) 

किसी परियोजना में महत्वपूर्ण स्थान मिलने वाला है। सिर्फ सकारात्मक विचारों से ही डिप्रेशन दूर हो पायेगा। आर्थिक मामले में आने वाली कठिनाई दूर हो सकती है। घरेलू विवाद पर बैठकर बातचीत करेंगे,रास्ता मिलेगा। पढ़ाई की इच्छा रखने वालों को सही माहौल मिल जाएगा।

शुभ अंक : 22 शुभ रंग : रॉयल ब्लू

मिथुन (GEMINI) :  (May 21-Jun 21) 

किसी के कहने पर खर्च करने से पहले अपने मन की सुनें। प्रोफेशनल क्षेत्र में वो काम पूरा करेंगे जिसे अधूरा छोड़ा था। अपने लाइफस्टाइल के अनुरुप फिटनेस प्लान चुन सकते हैं। परिवार में कोई आयोजन होने की संभावना है,उत्साहित रहेंगे। आज काफी यात्रा करनी पड़ सकती है,इसका लाभ मिलेगा।

शुभ अंक : 5 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

कर्क (CANCER) :  (Jun22-Jul 22) 

किसी स्कीम से आकर्षित होने से पहले उसे बारीकी से समझें। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। घरेलू मामले में किसी को आपका मार्दर्शन चाहिए होगा। रियल स्टेट वालों  के लिए मार्केट समझना आसान नहीं होगा। प्रेमी जोड़े शादी के बंधन में बंधने का फैसला ले सकते हैं।

शुभ अंक : 2 शुभ रंग : सिल्वर

सिंह (LEO) :  (Jul23-Aug23) 

प्रोफेशनल क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि मिलेगी,करियर ऊंचाई पर जाएगा। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन आगे और बेहतर करने की प्रेरणा देगा। परिवहन के लिए दूसरों पर निर्भर रहना ठीक नहीं,रास्ता निकालें। शादी या अन्य समारोह में आमंत्रित रहेंगे,समाजिक मेलजोल बढेगा। सकारात्मक सोच से तनाव को दूर भगा सकते हैं,प्रयास करते रहें।

शुभ अंक : 22 शुभ रंग : रॉयल ब्लू

कन्या (VIRGO) :  (Aug 24-Sep 23) 

किसी बड़ी परियोजना में पैसा लगाने से परहेज करेंगे। परफेक्ट फिटनेस के लिए प्रयत्नशील रहेंगे,लाभ दिखेगा। आलस के कारण कोई बड़ी बिजनेस डील गंवा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के लिए शादी का रिश्ता आएगा। पढ़ाई या प्रोफेशन में सराहनीय प्रदर्शन रहने वाला है।

शुभ अंक : 7 शुभ रंग : मरून

तुला (LIBRA) :  (Sep 24-Oct 23) 

निवेश करने के लिए योजनाओं पर गंभीर विचार करना होगा। प्रोफेशनल क्षेत्र में जगह बनाने के लिए भाषा पर ध्यान देंगे। अपने ऊर्जास्तर को मेंटेंन रखने के लिए मेहनत करना होगा। समझदारी और सहयोग से शादीशुदा जीवन सुखद रहेगा। पढ़ाई में मदद के लिए कोचिंग सेंटर का सहारा ले सकते हैं।

शुभ अंक : 4 शुभ रंग : कॉफी 

वृश्चिक (SCORPIO) :  (Oct 24-Nov 22) 

जिस लोन की अपेक्षा थी अभी और इंतजार करवाएगा। सक्रिय जीवन शैली अपनाकर फिटनेस मेंटेंन रख पाएंगे। शैक्षणिक क्षेत्र में शानदार प्रदर्शन रहने की उम्मीद है। कार्यक्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन की बदौलत नोटिस में आएंगे। किसी की मदद मिल जाने से वक्त बचा पाएंगे,प्रयास करें।

शुभ अंक : 3 शुभ रंग : ब्राउन

धनु (SAGITTARIUS) :  (Nov 23-Dec 21) 

खराब जीवनशैली वाले इसे सुधारने को संकल्पित रहेंगे। कार्यक्षेत्र की कोई जटिल समस्या सुलझ जाने वाली है। परिवार के किसी सदस्य का व्यवहार गर्व महसूस करायेगा। किसी खूबसूरत जगह की यात्रा पर जाने की संभावना है। पढ़ाई के क्षेत्र में आपकी किस्मत चमकने वाली है,सब्र रखें।

शुभ अंक : 17 शुभ रंग : ब्रांज येलो

मकर (CAPRICORN) :  (Dec 22-Jan 21) 

बड़े निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। बॉस का निजी काम करना उससे नजदीकी बढ़ाएगा। सेहत की बेवजह चिंता करने से बात और बिगड़ेगी। परिवार से दूर शिफ्ट होने वालों को सबका सपोर्ट रहेगा। लोकल ट्रैवल के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का सहारा लेंगे।

शुभ अंक : 8 शुभ रंग : नेवी ब्लू

कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
Advertisement

किसी को आपसे उधार की अपेक्षा रहेगी,ध्यान दें। सेहत के मामले में खुशकिस्मत रहेंगे,खुलकर जिएं। पढ़ाई में प्रदर्शन से संतुष्ट रहेंगे,आत्मविश्वास बढे़गा। बॉस को अपने आइडिया से संतुष्ट कर सकते हैं। परिवार के लोगों में प्यार और केयर बढ़ने वाला है।

शुभ अंक : 15 शुभ रंग : क्रीम

मीन (PISCES) :  (Feb 20-Mar 20) 

वर्तमान वित्तीय स्थिति पर नजर रखने की जरूरत है। प्रोफेशनल क्षेत्र में आप पर जो भरोसा है उसे बनाए रखेंगे। किसी दोस्त की प्रेरणा से फिटनेस का जुनून चढने वाला है। परिवार के बुजुर्ग के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। किसी खास के साथ वेकेशन पर जाने का सपना पूरा होगा।

शुभ अंक : 8 शुभ रंग : पेरॉट ग्रीन

Advertisement
Next Article