Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

आज का राशिफल (1 फरवरी 2022)

पहले के निवेश से अपेक्षित मुनाफा मिलने में संदेह है।

06:22 AM Feb 01, 2022 IST | Desk Team

पहले के निवेश से अपेक्षित मुनाफा मिलने में संदेह है।

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 
Advertisement
पहले के निवेश से अपेक्षित मुनाफा मिलने में संदेह है। घर परिवार का माहौल उत्साहजनक रहेगा,संतुष्ट रहेंगे। कार्यक्षेत्र में फोकस बढ़ने वाला है,बेहतर परिणाम मिलेगा। हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने का फायदा सेहत में दिखेगा। 
शुभ अंक : 15, शुभ रंग  : चॉकलेट
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May 20) 
व्यापार और बिक्री से जुड़े लोगों को फायदा होने वाला है। परिवार को ज्यादा समय दे पाएंगे,रिश्ते में मिठास आएगी। नौजवानों को करियर संबंधी चिंता रहेगी,भरोसा बनाए रखें। सेहत का ख्याल रखें, एलर्जी से परेशानी बढ़ने के संकेत हैं। पढ़ाई के क्षेत्र में आ रही समस्याओं को दूर कर सकते हैं। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग : लाल
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 
आमदनी बढ़ने की उम्मीद है, इससे उत्साहित रहेंगे। अपने शौक पूरे करने का वक्त निकाल सकते हैं। कोई बड़ा टास्क पूरा करने में कलिग्स मदद करेंगे। फिट और सेहतमंद रहने के लिए डाइट का ध्यान रखें। बातचीत में शब्द का ध्यान रखें,कोई हर्ट हो सकता है। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: रोजी ब्राउन
कर्क (CANCER) : (Jun22-Jul 22) 
आर्थिक स्तर पर स्थिरता लाने का प्रयास करेंगे। बच्चों के व्यवहार को लेकर चिंता बढ़ सकती है। प्रोफेशनल क्षेत्र में परिणाम बेहतर रहने वाला है।
मूड स्विंग की समस्या रहेगी,ध्यान से फायदा होगा। प्रॉपर्टी विवाद अभी लंबा चलने वाला है ,धैर्य रखें। 
शुभ अंक : 4, शुभ रंग : बेज
सिंह (LEO) : (Jul23-Aug23) 
अचल संपत्ति में निवेश करना सुरक्षित लाभ देगा। बुजुर्गों के साथ बेवजह बहस से बचना चाहिए। बॉस आपके आइडिया से प्रभावित हो सकते हैं। सेहत संबंधी परेशानी रहेगी,डॉक्टर से संपर्क करेंगे। पढ़ाई में फोकस बढ़ने वाला है,आत्मविश्वास बढेगा।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग: लाल
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 
सट्टेबाजी में पैसे बर्बाद होने का खतरा है,सतर्क रहें। बेवक्त आए मेहमान परेशानी पैदा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में अपनी पकड़ बढ़ाने का प्रयास करेंगे। पढ़ाई के क्षेत्र में बेहतर परिणाम हासिल कर सकते हैं। पेंडिंग पड़ा हुआ काम पूरा होगा,सुकून मिलने वाला है। 
शुभ अंक : 22, शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23) 
फैमिली बिजनेस से अपेक्षित आमदनी होने में संदेह है। घर में बड़ा आयोजन होगा,उत्साह का माहौल रहेगा। प्रमोशन या इंक्रिमेंट का इंतजार जल्द पूरा होने वाला है। प्रॉपर्टी डील आपके पक्ष में रहेगा,शानदार मुनाफा होगा। पूजा पाठ और आध्यात्म में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी।
शुभ अंक : 9, शुभ रंग: गहरा पीला
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 
बीमा या अन्य निवेश से रिटर्न मिलने की उम्मीद है। प्रोफेशनल क्षेत्र में की गई मेहनत सफल होने वाली है। स्ट्रांग इम्यूनिटी के दम पर किसी बीमारी से लड़ पाएंगे। नन्हें मेहमान का आगमन होने वाला है,उत्सव मनाएंगे। बिजनेस के सिलसिले में विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।
शुभ अंक : 7, शुभ रंग: बेज
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 
उधार का पैसा वापस लेने के लिए इंतजार करना होगा। दोस्तों के साथ लंबे समय बाद आउटिंग पर जा सकते हैं। करियर के विकल्प का समझदारी से चुनाव करना होगा। प्रतियोगिता परीक्षा में शानदार सफलता मिलने वाली है। जीवनशैली में सुधार लाने का प्रयास करेंगे,फायदा होगा। 
शुभ अंक : 15,  शुभ रंग : सी ग्रीन
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 
समय अनुकूल है, ऊर्जावान और सकारात्मक रहेंगे। आर्थिक स्तर पर संपन्नता रहेगी,आमदनी बढ़ने वाली हैं। नौजवान ड्रीम जॉब मिल जाने की अपेक्षा रख सकते हैं। मूडी स्वभाव के कारण रिश्तेदारों से दूरी बढ़ सकती है। नियमित व्यायाम के साथ डाइट पर भी ध्यान देना होगा। 
शुभ अंक : 9, शुभ रंग : गहरा पीला
कुम्भ (AQUARIUS) : (Jan 22-Feb 19) 
वित्तीय मामले में एक्सपर्ट से विचार करके ही निर्णय लें।
आरोप प्रत्यारोप परिवार की शांति के लिए खतरा होगा। प्रॉपर्टी संबंधी कोई फैसला न लें,समय अनुकूल नहीं है। लंबे समय बाद आउटिंग के लिए निकलना सुकून देगा। कुछ लोगों में पूजा पाठ के प्रति आस्था बढ़ सकती है।
शुभ अंक : 18, शुभ रंग: लाल
मीन (PISCES) : (Feb 20-Mar 20) 
कई अलग स्रोतों से आमदनी होगी,समृद्धि आएगी। घर में प्यार बनाए रखने के लिए समय देना जरूरी है।
प्रोफेशनल क्षेत्र में की गई मेहनत रंग लाने वाली है। पहले की कोई बीमारी दुबारा परेशान कर सकती है। अपने ऊपर ध्यान देना जरुरी है,समय निकालना होगा।
शुभ अंक : 2,  शुभ रंग : सफेद
Advertisement
Next Article