W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

आज का राशिफल ( 03 अक्टूबर 2020 )

जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिस्थितियां आपके विपरीत चल रही हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। बहन की शादी को लेकर मन परेशान रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, धैर्य रखें।

04:58 AM Oct 03, 2020 IST | Shera Rajput

जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिस्थितियां आपके विपरीत चल रही हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। बहन की शादी को लेकर मन परेशान रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, धैर्य रखें।

आज का राशिफल   03 अक्टूबर 2020
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। परिस्थितियां आपके विपरीत चल रही हैं। व्यवसाय में वृद्धि होगी। बहन की शादी को लेकर मन परेशान रहेगा। बेरोजगारों के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे, धैर्य रखें।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : स्वाभीमानी होने के साथ-साथ मेहनती भी हैं। सरकारी कर्मचारी से बहस हो सकती है। संगीत समारोह में आनन्द उठाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में संघर्ष करना पड़ सकता है। धन लाभ के योग हैं। यात्रा ध्यान से करें।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) : वर्षों से की हुई मेहनत आज सफल हो सकती है। शत्रु आपके कार्य में बांधा पहुंचा सकते हैं। परिवार में सुख-शान्ति का माहौल रहेगा। किसी असहाय व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) : सैन्य क्षेत्र में नौकरी कर सकते हैं। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य होगा। कानूनी दावपेंच के झंझट में न पड़ें अन्यथा नुकसान हो सकता है। सेहत का ध्यान रखें। पेट खराब रह सकता है।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की मिलेगी। वाणी को नियंत्रित रखें, अन्यथा गुस्सा करने से बने हुए कार्य बिगड़ सकते हैं। दूर-दराज की यात्रा करते समय ध्यान रखें। कीमती सामान चोरी होने का डर है।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : आज महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय सावधानी बरतें,क्योंकि इसका प्रभाव आपके भविष्य पर पड़ेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित होगा। व्यापारी वर्ग वित्तीय मामले में सावधानी बरतें। धोखा हो सकता है।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। जीवन में समस्याएं आती रहेंगी, धैर्य रखें। माता-पिता से बेवजह कलह न करें। तीर्थयात्रा का योग शुभ है। अग्नि संबन्धी कार्य करते समय ध्यान रखें। पानी से भी दूर रहें।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : नदी-तालाब के समीप न जाएं। घर में पूजा-पाठ से मन शांत होगा। भाई-पटीदारों से संबन्ध ठीक नहीं रहेगा। वाहनादि चलाते समय ध्यान रखें। दुर्घटना घटने का भय है। पड़ोसी से झगड़ा हो सकता है।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : उच्चाधिकारी द्वारा बिगड़े हुए कार्य बन सकते हैं। गृहणियों को घरेलु समस्याओं से सामना करना पड़ सकता है। साहित्य के क्षेत्र में सम्मानित हो सकते हैं। घुटनों में दर्द व हड्डियों में दर्द हो सकता है।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :  क्रोध को नियंत्रित रखें। अचानक कोई पुराना दोस्त मिल सकता है। मन में गलत धारणा पनप सकती है। वकील से बहस हो सकती है। निर्माण कार्य करते समय ध्यान रखें, चोट आदि लगने का भय है।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : विदेश यात्रा का योग बन सकता है। प्राइवेट क्षेत्र में नौकरी करने वालों के लिए प्रतिकूल समय चल रहा है। भाई का रिश्ता पक्का हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी बदलने के योग हैं।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :  समाज के द्वारा सम्मानित  होंगे। कार्यों की सराहना की जाएगी। आर्थिक क्षेत्र में घाटा हो सकता है। स्वस्थ रहने के लिए खान-पान का ध्यान रखें। पत्नी से कलह होने पर ससुराल पक्ष से मन दुखी होगा।
Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
Advertisement
×