W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (04 नवंबर 2024)

कार्यक्षेत्र पर काम को कुशलता के साथ निपटा पायेंगे। घरेलू जिम्मेदारी अन्य मेंबर्स के साथ साझा करेंगे।

01:18 AM Nov 04, 2024 IST | Shera Rajput

कार्यक्षेत्र पर काम को कुशलता के साथ निपटा पायेंगे। घरेलू जिम्मेदारी अन्य मेंबर्स के साथ साझा करेंगे।

horoscope  आज का राशिफल  04 नवंबर 2024
Advertisement

मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)

कार्यक्षेत्र पर काम को कुशलता के साथ निपटा पायेंगे। घरेलू जिम्मेदारी अन्य मेंबर्स के साथ साझा करेंगे। फिट रहने के लिए डाइट सुधारने की जरुरत है। बचत करना सही निर्णय होगा I

लकी नंबर :2, लकी कलर : बेबी पिंक

वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)

जिस महत्वपूर्ण काम लगे हैं वो सफल होगा। शैक्षणिक क्षेत्र में अच्छी खबर मिलने वाली है। फैमिली गेटटुगेदर की संभावना बन रही है। फिटनेस के प्रति आपका जुनून बढ़ने वाला है।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : ब्राउन

मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)

काम को लेकर आपका जुनून सफलता दिलायेगा। कुछ बड़ा करने में परिवार वालों का साथ मिलेगा। आय का प्रवाह लगातार बना रहेगा,निश्चिंत रहें।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : येलो

कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)

उच्च शिक्षा का रास्ता खुलेगा,एडमिशन ले सकते हैं। आर्थिक स्थिति संतोषजनक बनी रहेगी,निश्चिंत रहें। अपने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने की जरुरत है।

लकी नंबर : 22, लकी कलर : पर्पल

सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)

ऑफिस में चल रही परेशानी दूर होने वाली है। सितारे बुलंद हैं, आर्थिक उन्नति के संकेत हैं। फिटनेस के लिये खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। फॅमिली के साथ रोमांचक वक्त बिता पायेंगे।

लकी नंबर : 9, लकी कलर : ग्रीन

कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)

अपनी प्रोफेशनल जिम्मेदारी को पूरा कर पायेंगे। दोस्तों के साथ आउटिंग का प्लान बन सकता है। फिटनेस की दिशा में कुछ बेहतर कर सकते हैं। किसी बड़ी खरीदारी के लिए सेविंग पर जोर देंगे। घर में होनेवाली पार्टी या उत्सव में व्यस्त रहेंगे।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : सैफ्रॉन

तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आयेगा। कार्यक्षेत्र में अपने अनुकूल निर्णय ले सकते हैं। दिनचर्या में बदलाव सेहत के लिये अच्छा होगा। परिवार के साथ मौज मस्ती का मौका मिलेगा।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : मैरून

वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

वर्कप्लेस के पेंडिंग काम पूरा करने में सक्षम होंगे। रुका हुआ पैसा मिलने वाला है,बैलेंस मजबूत रहेगा। सेहत और फिटनेस को लेकर जागरुकता बढ़ेगी।

लकी नंबर : 4 , लकी कलर : व्हाइट

धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

प्रोफेशनल क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखा पायेंगे। अकेडमिक फ्रंट पर संतोषजनक स्थिति रहेगी। फाइनेंशियल मामले में कारगर सलाह मिल सकती है। घर के लोग आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे।

लकी नंबर :1, लकी कलर : लाइट रेड

मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)

प्रोफेशनली आपकी किस्मत चमकने की उम्मीद है। घर परिवार में बहुत कुछ नया होने वाला है। साइड प्रोजेक्ट से पैसा आना शुरु हो जायेगा। सोशल लेवल पर आपका नेटवर्क बढ़ने वाला है।

लकी नंबर : 3, लकी कलर : लाइट ब्लू

कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)

ऑफिस में चल रही गतिविधियों पर नजर रखें। वित्तीय स्तर पर कुछ समझौते करने पड़ सकते हैं। आप लाइक माइंडेड लोगों के साथ शाम बितायेंगे। अपने डाइट में महत्वपूर्ण बदलाव ला सकते हैं। घरेलू मैनेजमेंट को बेहतर करने की जरुरत है।

लकी नंबर :11, लकी कलर : सिल्वर

मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)

दूसरों के हिस्से का काम आपके ऊपर आ जायेगा। अकेडमिक क्षेत्र में अपना मोटिवेशन बनाये रखें। फैमिली को वक्त दें,बाँडिंग अच्छी बनी रहेगी। सेहत संबंधी सुझावों पर ध्यान देना जरुरी है। दान करना धन की बर्वादी नहीं,इससे लाभ होगा ।

लकी नंबर: 8, लकी कलर : बेज

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×