Top NewsIndiaWorldOther StatesBusiness
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (11 दिसंबर 2024)

पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास बॉस की…

01:28 AM Dec 11, 2024 IST | Shera Rajput

पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास बॉस की…

Advertisement

(21 मार्च- 20 अप्रैल)

पारिवारिक मामलों में अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्षेत्र पर आपके प्रयास बॉस की नजरों में आएंगे। रेगुलर इन्कम के फ्लो में बढ़ौतरी होगी। पार्टनर आपके लिए कुछ स्पेशल प्लान करेगा।

लकी नंबर- 3, लकी कलर- व्हाइट

(21 अप्रैल- 20 मई)

ईमानदारी से काम करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। नई स्किल्स सीखने के अवसर मिलेंगे। रिटेलर्स को आज अच्छी आमदनी होने की उम्मीद है।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- मैजेंटा

(21 मई- 21 जून)

आपके आइडियाज से अच्छा प्रॉफिट होने की उम्मीद है। घर पर मन मुताबिक कुछ बदलाव कर सकते हैं। कोई आपको ट्रिप के लिए इन्वाइट कर सकता है।

लकी नंबर- 6, लकी कलर- ग्रीन

(22 जून- 22 जुलाई)

युवा फैमिली मेंबर की उपलब्धि पर गर्व होगा। नया सहकर्मी आपको चुनौती दे सकता है। इन्क्रीमेंट मिलने में थोड़ा समय लग सकता है, धैर्य रखें। फिटनेस के लिए सप्लिमेंट्स पर निर्भर न रहे।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- डार्क ब्राउन

(23 जुलाई- 23 अगस्त)

यात्रा के दौरान करियर के नए अवसर मिलेंगे। विदेश यात्रा में पेपर वर्क रिलेटेड समस्या नहीं आएगी। प्रोपर्टी में निवेश करने से बेहतर रिटर्न मिलेगा।

लकी नंबर- 2, लकी कलर- मैरून

(24 अगस्त- 23 सितंबर)

अनुकूल परिस्थितियों के कारण उपलब्धि हासिल करेंगे। बुजुर्ग फैमिली मेंबर की अनमोल सलाह काम आएगी। पूर्व इन्वेस्टमेंट से अच्छा रिटर्न मिलने की उम्मीद है। निरंतर प्रयासों से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

लकी नंबर- 5, लकी कलर- सैफ्रॉन

(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

बिजनेस में मुनाफा होने से छवि में सुधार होगा। कुछ सामाजिक गतिविधियों में भाग लेंगे। किसी से लिफ्ट लेने की जरूरत पड़ सकती है। घर पर आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी I

लकी नंबर- 4, लकी कलर- डार्क ग्रे

(24 अक्टूबर-22 नवंबर)

एक्सपर्ट की सलाह से वजन कम करने में मदद मिलेगी। बढ़ते घरेलू खर्च पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारियों को मुनाफे की डील मिलने की उम्मीद है।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- क्रीम

(23 नवंबर- 21 दिसंबर)

कुछ हासिल करने के लिए सभी काम नियम के अनुसार करें। परिवार में चल रही गलत फहमी दूर करने की कोशिश करें। कार्यक्षेत्र पर कुछ परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हो सकती है।

लकी नंबर- 22, लकी कलर- रेड

(22 दिसंबर-21 जनवरी)

कुछ सीक्रेट ट्रिक से बड़ा धनलाभ हो सकता है। घर आए मेहमानों के साथ गलत व्यवहार न करें। ऑफिस में की गई कमिटमेंट को पूरा जरूर करें। अपनी डाइट पर अधिक ध्यान देने की जरूरत हंै।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- पिंक

(22 जनवरी- 19 फरवरी)

प्रोफेशनल फ्रंट पर पार्टनरशिप का प्लान कर सकते हैं। सीनियर्स की मदद से बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपकी परफॉर्मेंस में सुधार आएगा। नई जगह शिफ्ट होने से सोशल सर्कल में बढ़ौतरी होगी।

लकी नंबर- 9, लकी कलर- बेज

(20 फरवरी- 20 मार्च)

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए दिन अच्छा है। माता-पिता की सलाह कई मामलों में काम आएगी। वर्कप्लेस पर अपना लक्ष्य क्लियर करके चलें। फिटनेस के लिए जरूरत से अधिक प्रयास भी ठीक नहीं।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- पर्पल

Advertisement
Next Article