Horoscope: आज का राशिफल (11 जून 2025)
समझदारी और धैर्य से सभी समस्याएं हैंडल कर लेंगे। पेमेंट अटकने के कारण आर्थिक परेशानी
(21 मार्च- 20 अप्रैल)
समझदारी और धैर्य से सभी समस्याएं हैंडल कर लेंगे। पेमेंट अटकने के कारण आर्थिक परेशानी हो सकती है। वर्कप्लेस पर गोल सेट करें और उसी दिशा में काम करें। कोई करीबी धोखा दे सकता है, दोबारा भरोसा न करें। पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लग सकती है। पूरी तैयारी के साथ वैकेशन ट्रिप मजेदार रहेगी। मरम्मत के काम में समय और खर्च बढ़ सकता है।
लकी नंबर- 1, लकी कलर- बेबी पिंक
(21 अप्रैल- 20 मई)
लाइफस्टाइल में बदलाव से ही हेल्थ इंप्रूव होगी। निवेश से पहले प्रॉफिट और रिस्क फैक्टर जान लें। अपने प्रॉडक्ट्स की ब्रांडिंग में सुधार लाने की जरूरत है।
लकी नंबर- 3, लकी कलर- रेड
(21 मई- 21 जून)
पसंदीदा कंपनी में नौकरी के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। परिवार के बुजुर्ग सदस्यों की बातों को अनसुना न करें। खुद को एक्टिव रखने से एनर्जेटिक फील करेंगे।
लकी नंबर- 4, लकी कलर- ऑरेंज
(22 जून- 22 जुलाई)
फिटनेस रूटीन को नियमित रूप से फॉलो करना होगा। इंश्योरेंस क्लेम मिलने में कोई मुश्किल नहीं होगी। प्रोफेशनल फ्रंट पर लगातार प्रयास करने से ही कामयाबी मिलेगी।
लकी नंबर- 22, लकी कलर- स्काई ब्लू
(23 जुलाई- 23 अगस्त)
योग सेशन लेने से स्ट्रेन्थ एंड फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ेगी। अच्छी इनकम के कारण कोई लग्जरी प्रोडक्ट खरीदेंगे। वर्कप्लेस पर काम का बोझ अधिक रहने की उम्मीद है।
लकी नंबर- 18, लकी कलर- मैजेंटा
(24 अगस्त- 23 सितंबर)
खराब स्लीप शेड्यूल को फिक्स करना जरूरी है। आमदनी में उतार-चढ़ाव के कारण तनाव हो सकता है। प्रोडक्ट या सर्विस में कुछ सुधार करने से उसकी डिमांड बढ़ेगी। घर में किसी समारोह के दौरान वाद-विवाद संभव है।
लकी नंबर- 11, लकी कलर- येलो
(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
शॉपिंग के दौरान अपने बजट को दिमाग में रखें। कार्यक्षेत्र पर चल रहे विवाद को सुलझाना जरूरी है। प्रियजनों के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। पार्टनर के साथ तालमेल बेहतर होगा।
लकी नंबर- 8, लकी कलर- ग्रे
(24 अक्टूबर-22 नवंबर)
डेस्क जॉब वाले लोग स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज अवश्य करें। पैसों के मामले में किसी से कोई वादा न करें। नई कंपनी में सेटल होने में थोड़ा समय लग सकता है।
लकी नंबर- 6, लकी कलर- ग्रीन
(23 नवंबर- 21 दिसंबर)
अपनी फूड क्रेविंग्स को कंट्रोल करने की कोशिश करें। अच्छी कंपनी की लग्जरी वॉच खरीद सकते हैं। वर्कप्लेस पर इनोवेटिव आइडिया से बड़ी उपलब्धि मिलेगी।
लकी नंबर- 9, लकी कलर- लाइट पिंक
(22 दिसंबर-21 जनवरी)
मेंटल हेल्थ अच्छी होने से आप स्वस्थ महसूस करेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत होगी। नए टूल्स सीखने से स्किल्स में इजाफा होगा।
लकी नंबर- 18, लकी कलर- सिल्वर
(22 जनवरी- 19 फरवरी)
सहकर्मियों को आपकी एनर्जी देखकर मोटिवेशन मिलेगा। घर में पसंदीदा हॉबी ट्राई करने में समय बीतेगा। मेडिटेशन करने से मन की निगेटिव एनर्जी दूर होगी। सही फैसले लेने से आर्थिक तनाव कम होगा।
लकी नंबर- 3, लकी कलर- ब्राउन
(20 फरवरी- 20 मार्च)
बॉडी पेन होने पर एक्यूपंक्चर थेरेपी की मदद लें। पुरानी पेमेंट न मिलने के कारण चिंता हो सकती है। लीगल फील्ड से जुड़े लोगों पर काम का बोझ अधिक रहेगा। छोटे भाई-बहन पर अपनी मर्जी थोपने की कोशिश न करें।
लकी नंबर- 5, लकी कलर- पर्पल