Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (18 ,मई 2024)

07:00 AM May 18, 2024 IST | Shivam Kumar Jha

Advertisement

मेष – ( 21 मार्च- 20 अप्रैल)
सेहत की बेहतरी के लिए कुछ नया करेंगे। कमाई बढ़ाने का प्रयास सफल हो सकता है। सिनियर्स के साथ तालमेल कठिन रहेगा। परिवार में सुख, शांति और प्रेम बना रहेगा। वेकेशन प्लान करने के लिए सही मौका है।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : लाइट रेड

वृषभ –( 21 अप्रैल- 20 मई)
वित्तीय मैनेजमेंट पर ध्यान देना जरुरी है। निजी और पेशेवर मामले में लकी रहेंगे। दोस्तों की गेदरिंग होने की संभावना है।
मनपसंद सोलमेट की तलाश पूरी होगी।

लकी नंबर : 11, लकी कलर : क्रीम

मिथुन –( 21 मई – 21 जून)
स्वास्थ के मामले में थोड़ी परेशानी रहेगी। अनअपेक्षित श्रोत से आमदनी होने वाली है। रिश्तेदारों के घर आने से रौनक बनी रहेगी। जीवनसाथी के प्रति केयरिंग व्यवहार रहेगा।

लकी नंबर : 8 , लकी कलर : व्हाइट

कर्क –(22 जून -22 जुलाई)
खानपान और सेहत पर नजर रखना होगा। मनी मैनेजमेंट सही रहेगा,सेविंग बढ़ा पायेंगे। बच्चों के साथ खुशनुमा दिन बिताने वाले हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित अच्छे फैसले ले सकते हैं।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : लाइट ब्राउन

सिंह – (23 जुलाई -23 अगस्त)
अच्छी सेहत के लिए डाइट सुधारनी होगी I फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना जरुरी है। प्रोजेक्ट की सफलता आपका कद बढ़ाएगी। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।

लकी नंबर : 17, लकी कलर : ग्रीन

कन्या – ( 24 अगस्त -23 सितंबर )
सेहत के प्रति लापरवाही भारी पड़ सकती है। पूर्व के निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। बुजुर्ग सदस्य का मूड स्विंग झेलना पड़ेगा।
शैक्षणिक परिणाम से आत्मविश्वास बढ़ेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात की संभावना है। मनपसंद साथी की तलाश पूरी होगी।

लकी नंबर : 1, लकी कलर : बेज

तुला – (24 सितंबर – 23 अक्टूबर)
नियमित व्यायाम से ब्रेक ले सकते हैं। मनपसंद ट्रांसफर मिलने की संभावना है। नया वेंचर अपेक्षित रफ्तार पकड़ लेगा। घरेलू माहौल सुधारने का प्रयास करेंगे। लंबी यात्रा का भरपूर आनंद ले सकेंगे। प्रॉपर्टी के मामले कोई बड़ा निर्णय लेंगे।

लकी नंबर : 9, लकी कलर : पीच

वृश्चिक –( 24 अक्टूबर-22 नवंबर)
किसी बड़े स्कीम में पैसा निवेश करेंगे। प्रोफेशनल चुनौतियाँ सुलझ जाएगी। यंग बच्चे को डिसिप्लीन सिखाना पड़ेगा।
रात में ड्राइव करते वक्त अपना ध्यान रखें।

लकी नंबर : 6, लकी कलर : ऑरेंज

धनु – ( 23 नवंबर – 21 दिसंबर)
आर्थिक मामले में मजबूती आने वाली है। नए जॉब की तलाश पूरी हो सकती है। एलर्जी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।
यात्रा के दौरान देरी होने की संभावना है।

लकी नंबर : 2, लकी कलर : बेबी पिंक

मकर – ( 22 दिसंबर – 21 जनवरी)
सेहत के मामले में अति से बचना होगा। फ्रिलांसर्स और एजेंट्स की कमाई बढ़ेगी। घरेलू झगड़े को सुलझाने में सफल होंगे।
ग्रुप के साथ ट्रिप पर जाना अरुचिकर होगा।

लकी नंबर : 18, लकी कलर : सैफ्रॉन

कुभ – ( 22 जनवरी-19 फरवरी)
सेहत के मामले में सजग रहना होगा। आर्थिक मामले में उन्नति के संकेत हैं। काम के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं।
पेशेवर क्षेत्र में आप पर भरोसा बढ़ेगा। घरेलू कलह को शांत करने में सफल होंगे।

लकी नंबर :17, लकी कलर : ग्रे

मीन –( 20 फरवरी -20 मार्च)
रुटिन हेल्थ चेकअप टालना उचित नहीं। कमाई का जरिया बढ़ने के संकेत हैं। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठों का सपोर्ट मिलेगा।
माता पिता का सर उंचा करने वाले हैं। ड्राइविंग सीखने का काम पूरा हो जाएगा। पुश्तैनी संपत्ति का बंटवारा शांतिपूर्ण रहेगा।

लकी नंबर : 22, लकी कलर : येलो

Advertisement
Next Article