For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2024)

दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिन बिता पाएंगे। इलाज के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। पैसे के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है

01:00 AM Oct 18, 2024 IST | Shera Rajput

दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिन बिता पाएंगे। इलाज के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। पैसे के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है

horoscope  आज का राशिफल  18 अक्टूबर 2024

मेष राशि – (21 मार्च- 20 अप्रैल)

दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ दिन बिता पाएंगे। इलाज के लिए शहर से बाहर जा सकते हैं। पैसे के मामले में लापरवाही भारी पड़ सकती है। आमदनी के मामले में सोचने की जरूरत नहीं है।

लकी नंबर : 2 लकी कलर : ऑरेंज

वृषभ राशि – (21 अप्रैल- 20 मई)

कोई पैसों के मामले में बहका सकता है,सतर्क रहें। प्रोफेशनल स्तर पर किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बीमार चल रहे लोग तेजी से राहत महसूस करेंगे। सोलमेट की भूल को नजरअंदाज करना होगा।

लकी नंबर : 6 लकी कलर : रेड

मिथुन राशि – (21 मई- 21 जून)

वर्कप्लेस में अपनी क्षमता साबित कर सकते हैं। सामाजिक समारोह में जाना यादगार रहेगा।

व्यवसायिक क्षेत्र में कोई नीचा दिखाना चाहेगा।

लकी नंबर : 4 लकी कलर : डार्क ग्रे

कर्क राशि – (22 जून- 22 जुलाई)

जंक फूड का आकर्षण स्वास्थ्य पर भारी पड़ेगा। कुछ लोगों को पैसे की कमी झेलनी पड़ सकती है। बॉस को खुश करने का प्रयास व्यर्थ जाने वाला है।

लकी नंबर : 11 लकी कलर: व्हाइट

सिंह राशि – (23 जुलाई- 23 अगस्त)

निवेश के लिए बेहतर स्कीम का इंतजार करें। दूसरों के भरोसे काम करना मुश्किल बढ़ायेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा,पॉजिटिव रहेंगे। किरायेदार के साथ प्रॉपर्टी संबंधी विवाद संभव है।

लकी नंबर : 1 लकी कलर : येलो

कन्या राशि – (24 अगस्त- 23 सितंबर)

सक्रिय रहेंगे, स्वास्थ्य पर पॉजिटिव प्रभाव पड़ेगा। प्रलोभन के बावजूद पैसे खर्च ने में जल्दबाजी न करें। आप कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारी लेने से बचेंगे। करीबी लोगों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। मैरेज प्रपोजल को लेकर गंभीरता से विचार करेंगे।

लकी नंबर : 18 लकी कलर : गोल्डन

तुला राशि – (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

आलस पर काबू पा सकते हैं, जागरुकता बढ़ेगी। बड़ी योजना में निवेश करने में भय महसूस करेंगे। वर्कप्लेस पर व्यस्तता बढ़गी, मैनेज करना सीखें।

लकी नंबर : 11 लकी कलर : ब्राउन

वृश्चिक राशि – (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

संपत्ति मामला आपके पक्ष में सुलझ जाएगा। कोई पुरानी बीमारी घरेलू उपचार से ठीक हो सकती है। फाइनेंशियल स्थिति बेहतर होने तक फिजूलखर्ची से बचना होगा।

लकी नंबर : 2 लकी कलर : स्काई ब्लू

धनु राशि – (23 नवंबर- 21 दिसंबर)

सही खानपान आपकी अच्छी सेहत की कुंजी है। मजबूरी में बजट से बाहर कुछ खरीदना पड़ेगा। फैमिली मैंबर्स सपोर्टिव रहेंगे, जीवन सुखद रहेगा।

लकी नंबर :8 लकी कलर : सैफ्रॉन

मकर राशि – (22 दिसंबर-21 जनवरी)

दिनचर्या में व्यायाम शामिल करना उत्साहित रखेगा। बड़े निवेश से पहले वित्तीय सलाह की अहमियत समझें। प्रोफेशनल क्षेत्र में किसी के मार्गदर्शन की जरूरत होगी।

लकी नंबर : 9 लकी कलर : सिल्वर

कुंभ राशि – (22 जनवरी- 19 फरवरी)

सेहत और फिटनेस को लेकर जागरुक होना पड़ेगा। आज लंबी दूरी की यात्रा से बचें,समय प्रतिकूल है। किसी अकेडमिक असाइनमेंट को लेकर उत्साहित रहेंगे। पार्टनर के संग क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।

लकी नंबर :6 लकी कलर : ग्रीन

मीन राशि – (20 फरवरी- 20 मार्च)

दिनचर्या में मॉर्निंग वॉक या जॉगिंग शामिल करेंगे। आय का नया जरिया खुलने वाला है,स्थिरता आएगी। पेशेवर क्षेत्र में नए अवसर आपका इंतजार कर रहे हैं। शैक्षणिक स्तर पर आ रही कमियों पर फोकस करेंगे।

लकी नंबर : 18 लकी कलर : बेज

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×