Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (19 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 19, 2024 IST | Shera Rajput

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है जो सायं 7 बजकर 40 मिनट तक रहेगी उसके बाद द्वादशी तिथि का आरम्भ होगा। आज मूल नक्षत्र है और इन्द्र योग है। कौलव करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि धनु राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पूर्व या उत्तर दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
जब आपको हेल्थ प्रॉब्लम हो तो सबसे पहले घर की उत्तर दिशा को देखना चाहिए। आमतौर पर जब उत्तर या उत्तर-पूर्व में वास्तु दोष हो तो घर के स्वामी को स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्या हो सकती है। जब उत्तर या उत्तर-पूर्व में रसोई, टॉयलेट, सीढ़ियां, स्टोर जैसे निर्माण हो तो स्वास्थ्य को लेकर हमेशा परेशानी बनी रह सकती है। इसलिए स्वास्थ्य लाभ के लिए इन दोषों को दूर करना चाहिए।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

Advertisement

मेष राशि - जिन लोगों पर आपको ज्यादा भरोसा है वहीं आपके लिए कोई परेशानी पैदा कर सकते हैं। हालांकि उच्च अधिकारियों को आपके कार्य से प्रसन्नता हो सकती है और वे आपको प्रोत्साहित कर सकते हैं। स्थान वृद्धि होने की संभावना है। गोचर ग्रह ठीक है।

वृषभ राशि - यदि जन्म कुंडली के दशा-अन्तर्दशा भी शुभ है तो किसी नये काम की योजना पर काम हो सकता है। विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। विदेश गमन के लिए परिस्थिति अनुकूल होगी। स्त्री और संतान से भरपूर सहयोग मिल जाने से सुविधा रहेगी।

मिथुन राशि - किसी मित्र या परिचित से मुलाकात हो सकती है। व्यवसाय में उन्नति होगी। जितना परिश्रम करेंगे उसकी तुलना में प्राप्ति भी हो सकेगी। मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि इसके साथ यह भी महत्वपूर्ण है कि यात्रा की दृष्टि से आज कोई महत्वपूर्ण व्यापारिक यात्रा नहीं करनी चाहिए।

कर्क राशि - स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। मध्याह्न के बाद परिजनों के साथ बोलचाल में उग्रता आ जाने से आपका मन व्यथित होने की आशंका है। परिजनों और समाज में आपकी बातों और सलाह को अनसुना किया जायेगा। कोई नया कार्य या एग्रीमेंट आज नहीं करें।

सिंह राशि - खर्च पर नियंत्रण रखा जाना आवश्यक है अन्यथा आगे आपको परेशानी हो सकती है। नौकरी में वर्चस्व बना रहेगा। सरकारी क्षेत्र से अर्थ प्राप्ति संभव है। आने वाले समय में नई योजना से काफी तरक्की होने के संकेत मिल रहे हैं।

कन्या राशि - लोगों की सोच आपके प्रति नकारात्मक होने की आशंका है। मनोरंजन प्रवृत्तियों का मन भर आनंद लेंगे। साझेदारी से लाभ होगा। हालांकि गोचर के चन्द्रमा की शुभ स्थिति के कारण धन के लिए शुभ दिन कहा जा सकता है। आज का दिन कुल मिलाकर आनंद में बीतेगा।

तुला राशि - दोपहर बाद स्थिति में कुछ नकारात्मक बदलाव आ सकता है। आप कुछ अधिक ही संवेदनशील बनेंगे। आज के दिन शारीरिक और मानसिक सुख अच्छा रहेगा। अच्छा हो कि आप अपने नित्य कामों पर ही अपना ध्यान केन्द्रित करें। किसी पर अंधविश्वास नहीं करें।

वृश्चिक राशि - बिजनेस यात्रा से लाभ हो सकेगा। दैनिक रोजगार में परेशानी हो सकती है। आय की अपेक्षा व्यय अधिक रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना होगा। पारिवारिक दायित्वों में वृद्धि होगी। आप नए कार्य का प्रारंभ कर सकेंगे। परस्पर तारतम्य नहीं होने से मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है।

धनु राशि - अपनी वाणी में मधुरता का संचार करने से लाभ होगा। पुराने संपर्कों का लाभ मिल सकेगा। मनी सर्कुलेशन प्रभावित हो सकता है। आपको आज वाणी और वर्तनी में संपूर्ण संयम रखना पड़ेगा। स्नेहीजनों के साथ मनमुटाव हो सकता है। लोगों से सहयोग की आशा नहीं रखनी चाहिए।

मकर राशि - स्नेहीजनों और मित्रों से मुलाकात होगी। कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में भी कुछ सीमा तक सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आर्थिक लाभ होगा। शेयर आदि का काम करने वालों को सलाह कि जोखिम के सौदे नहीं करें। सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग आपको मिलेगा।

कुंभ राशि - हालांकि कारोबार में कुछ नये अनुबंध होंगे। आज आपको विविध क्षेत्रों से लाभ होने की संभावना है। राशि से चौथे स्थान पर मंगल आपको जोखिम लेने के लिए प्रेरित कर रहें हैं लेकिन आपको प्रलोभनों से बच कर रहना चाहिए। धार्मिक काम और देव दर्शन के लाभ मिलेंगे।

मीन राशि - आपको विविध क्षेत्रों में लाभ मिलने की संभावना है। शेयर आदि का काम करने वालों को भी लाभ हो सकता है। मित्रवर्ग के लिए जो व्यय होगा परन्तु वह लाभप्रद रहेगा। धन के लिए अतिरिक्त व्यवस्था हो सकेगी। प्रवास या पर्यटन भी होगा।

Advertisement
Next Article