Top NewsIndiaWorld
Other States | Delhi NCRHaryanaUttar PradeshBiharRajasthanPunjabJammu & KashmirMadhya Pradeshuttarakhand
Business
Sports | CricketOther Games
Bollywood KesariHoroscopeHealth & LifestyleViral NewsTech & AutoGadgetsvastu-tipsExplainer
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (24 जुलाई 2024)

06:30 AM Jul 24, 2024 IST | Shera Rajput

सभी दर्शकों का पंजाब केसरी डॉट कॉम में स्वागत है। सभी को जय श्री बालाजी महाराज। आज के पंचांग के अनुसार आज विक्रम संवत् 2081 के आषाढ़ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है जो प्रातः 7 बजकर 30 मिनट तक रहेगी उसके बाद चतुर्थी तिथि का आरम्भ होगा। आज शतभिषा नक्षत्र है और सौभाग्य योग है। विष्टि करण है। आज चन्द्रमा सम्पूर्ण दिन और रात्रि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। बिजनेस संबंधी यात्रा की बात करें आप आज पश्चिम या दक्षिण दिशा की यात्रा कर सकते हैं।

अब बात करते हैं आज के वास्तु टिप्स की
किसी भी रूम में उत्तर और पूर्व की दीवार से सटा कर कोई हेवी फर्निचर नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर वह रूम जो कि आपका बेडरूम हो। बेडरूम में भारी अलमारी आदि के लिए दक्षिण और पश्चिम की दीवारें सबसे अच्छा विकल्प होती हैं। यहां पर भारी फर्निचर होने से इस रूम में रहने वालों की मानसिक क्षमता हमेशा तरो-ताजा बनी रहती है। खासतौर पर बच्चों के रूम में उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा साफ, स्वच्छ और हल्का रखना चाहिए।

अब बात करते हैं कि आज के राशिफल की। कौन सी राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। और कौन सी राशि वालों को आज विशेष सावधानी रखने की जरूरत है।

Advertisement

मेष राशि - धार्मिक स्थल की यात्रा, मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च, व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार में परिश्रम के अनुरूप लाभ मिल सकेगा। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों को प्रसन्न कर पाने में सफल रहेंगे।

वृषभ राशि - सरकारी कार्यों में कुछ बाधा दिखाई देती है। यात्रा न करें या वाहन धीमी गति से चलाएं। आज अपनी प्रतिभा का पूर्ण लाभ ले सकेंगे, नई योजनाएं लाभ देंगी, मनोरंजन कार्य पर खर्च, प्रेम प्रसंग में सफलता और दांपत्य जीवन में सामंजस्य का वातावरण बना रहेगा।

मिथुन राशि - किसी रिश्तेदारी में जाने का योग है। खर्च में बढ़ोतरी होने से कुछ परेशानी दिखाई देती है। खर्च पर नियंत्रण रखना चाहिए। किसी शुभ समाचार प्राप्ति के योग हैं। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी, सुखमय दिन। नौकरी पेशा लोगों को आज अतिरिक्त परिश्रम करना होगा।

कर्क राशि - बाधक ग्रह का नक्षत्र होने से कार्यों में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ग्रह नक्षत्र आपको संघर्ष के बाद सफलता दिलाएंगे, कोई नया ऑर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। महत्व के कामों को प्राथमिकता के आधार पर करें तो सायं तक कुछ उपलब्धि की संभावना बन जायेगी।

सिंह राशि - पार्टी, पिकनिक तथा वस्त्र-परिधान आज के दिन की विशेषता रहेगी। निराशा होने की आवश्यकता नहीं है आगे समय ठीक है। बिजली-आग का काम न करें। गायत्री मंत्रा का जाप करें और सूर्य को जल चढ़ाएं इससे सफलता का प्रतिशत बढ़ेगा।

कन्या राशि - आज ऐसा कुछ नहीं होगा जैसा कि आपने सोच रखा है। बेहतर है कि एक से अधिक विकल्पों पर ध्यान दें। आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। किसी एक के भरोसे रहने से समस्या आ सकती है। उत्तम वैवाहिक सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि - अपने प्रयासों में तेजी लाएं और अनुकूल समय का लाभ उठाने का प्रयास करें। यात्रा योग है। हालांकि प्रयास एक से अधिक करने होंगे लेकिन सफलता निश्चित है। दोस्तों से मदद की उम्मीद रख सकते हैं। आपके व्यापार में आज विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि - नौकरी में सहकर्मियों की तरफ से सहयोग प्राप्त होगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। मौकों का लाभ उठाने के प्रयास करने चाहिए। पारिवारिक उलझन आपको तनावग्रस्त रख सकती हैं। जिसके कारण आपका बिजनेस भी नकारात्मक रूप से प्रभावित होगा। चोट-मोच लगने का भय भी है।

धनु राशि - आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। इसलिए सावधानी रखने की कोशिश करनी चाहिए। शीघ्र ही समय आपके पक्ष का हो जायेगा। आज बौद्धिक चर्चा में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। विचारों में शीघ्र परिवर्तन होना समस्या पैदा कर सकता है।

मकर राशि - राशि से दूसरे स्थान पर चन्द्रमा होने से अतिथि सत्कार का अवसर मिल सकता है। शत्रु बलहीन रहेंगे, उन्नति कारक दिन, आय-संपत्ति के लिए शुभ। क्रोध पर नियंत्रण रखें, जीवन साथी का सहयोग मिल जाने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। आर्थिक हित साध सकेंगे।

कुंभ राशि - आज कोई कार्य शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। शनि के बीज मंत्रों का जाप करते रहें तो स्वतः ही समय आपके लिए अनुकूल बन जायेगा। जीवन में कुछ अच्छा घटित हो सकता है। पीछे जो प्रयत्न किये हैं उनका प्रतिफल मिल सकता है।

मीन राशि - आज के दिन पूरा दिन बेचैनी और मानसिक परेशानी में व्यतीत हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। नए संबंध बनाने से पहले गंभीरता से विचार करें। कोई यात्रा करने का मौका मिल सकता है। लेखन कार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है।

Advertisement
Next Article