W3Schools
For the best experience, open
https://m.punjabkesari.com
on your mobile browser.
Advertisement

Horoscope: आज का राशिफल (29 दिसंबर 2024)

अस्वस्थ लोगों को बीमारी से निजात मिलेगी। अचानक किसी काम में ज्यादा पैसा खर्च हो…

01:03 AM Dec 29, 2024 IST | Shera Rajput

अस्वस्थ लोगों को बीमारी से निजात मिलेगी। अचानक किसी काम में ज्यादा पैसा खर्च हो…

horoscope  आज का राशिफल  29 दिसंबर 2024
Advertisement

(21 मार्च- 20 अप्रैल)

अस्वस्थ लोगों को बीमारी से निजात मिलेगी। अचानक किसी काम में ज्यादा पैसा खर्च हो सकता है। फैमिली मेंबर के खराब मूड को संभालना पड़ सकता है।

लकी नंबर- 5, लकी कलर- ग्रीन

(21 अप्रैल- 20 मई)

वर्कआउट करने से संतुष्टि मिलेगी। फाइनेंशियल डील को हाथ से बिल्कुल न जाने दें। बिजनेस ट्रिप पर उम्मीद से कम मुनाफा होगा। बैंक बैलेंस देखने के बाद दोस्त की आर्थिक मदद करें।

लकी नंबर- 1, लकी कलर- ऑरेंज

(21 मई- 21 जून)

आज पहले से अधिक हेल्दी और फिट महसूस करेंगे। आमदनी बढ़ाने के नए अवसर तलाशने होंगे। फैमिली मेंबर की कामयाबी को सेलिब्रेट करेंगे।

लकी नंबर- 11, लकी कलर- लाइट रेड

(22 जून- 22 जुलाई)

फिट रहने के लिए हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं। अनजान स्रोत से धनलाभ होने की संभावना है। होम मेकर्स घर पर कुछ स्पेशल प्लान कर सकते हैं।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- ब्लू

(23 जुलाई- 23 अगस्त)

हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाना लाभकारी साबित होगा। खराब फैसलों के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। बिजनेस में प्रॉफिट कमाने का अवसर मिलेगा।

लकी नंबर- 3, लकी कलर- मैजेंटा

(24 अगस्त- 23 सितंबर)

घरेलू नुस्खे अपनाने से हेल्थ प्रॉब्लम दूर होगी। इन्वेस्टमेंट के मामले में अपने दिल की सुनें। बुजुर्ग लोग आपको नई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। अचानक किसी ट्रिप पर जाने का मौका मिल सकता है।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- सैफ्रॉन

(24 सितंबर- 23 अक्टूबर)

सेहत में सुधार के लिए डेली रूटीन में बदलाव लाएं। पैसा कमाने के नए अवसर तलाशने होंगे। आपके प्लान में माता-पिता पूरा सपोर्ट करेंगे। वैकेशन पर जाने से स्ट्रेस दूर होगा।

लकी नंबर- 9, लकी कलर- येलो

(24 अक्टूबर-22 नवंबर)

एक्टिव लाइफ स्टाल अपनाने से आलस दूर होगा। जल्द आर्थिक समस्याओं से निजात मिलेगी। घरेलू मामलों को बारीकी से मैनेज करना होगा I

लकी नंबर- 11, लकी कलर- व्हाइट

(23 नवंबर- 21 दिसंबर)

दोस्त आपको हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए प्रेरित करेगा। दूसरों को उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। फैमिली के साथ आउटिंग पर जा सकते हैं।

लकी नंबर- 18, लकी कलर- सिल्वर

(22 दिसंबर-21 जनवरी)

हवा-पानी में बदलाव से स्वास्थ्य बेहतर होगा। पारिवारिक समस्याएं आसानी से दूर कर लेंगे। यात्रा के दौरान नए लोगों से मुलाकात होगी।

लकी नंबर- 8, लकी कलर- पर्पल

(22 जनवरी- 19 फरवरी)

सावधानी बरतने से सेहत अच्छी रहेगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से सेविंग्स कर पाएंगे। सपने पूरे करने में परिवार का साथ मिलेगा। दोस्त आपको ट्रिप पर चलने के लिए मना लेगा। फिजूल की बातों को लेकर स्ट्रेस लेना ठीक नहीं।

लकी नंबर- 5, लकी कलर- ब्राउन

(20 फरवरी- 20 मार्च)

मामूली हेल्थ प्रॉब्लम का सामना करना पड़ सकता है। कुछ लोगों को बड़ा धनलाभ होने की उम्मीद है। परिवार में चल रही समस्या को दूर करना जरूरी है। बिजनेस ट्रिप पर उम्मीद के मुताबिक फायदा नहीं होगा।

लकी नंबर- 7, लकी कलर- गोल्डन

Advertisement
Advertisement
Author Image

Shera Rajput

View all posts

Advertisement
×