India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (03 नवंबर 2023)

02:03 AM Nov 03, 2023 IST
Advertisement

मेष (ARIES) : (मार्च 21-अप्रैल 20)
जल्दी ही आपकी इनकम में बढ़ोत्तरी होने वाली है। घर का कोई बीमार सदस्य अब ठीक होने लगेगा। आज के दिन आप पुराने कामों को पूरा कर सकेंगे। जीवनसाथी आपके मन की बात समझ जाएंगे।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग : ब्राउन

वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल-20 मई)
कोई करीबी आपकी मदद के लिए सामने आएगा। किसी को सेलिब्रिटीज से मिलने का मौका मिलेगा। लाइफपार्टनर के साथ रोमांच से भरा वक्त बिताएंगे।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग : ग्रीन

मिथुन (GEMINI) : (21 मई-21 जून)
कुछ लोगों को अपनी गलतियों का अहसास होगा। कार्यस्थल पर आप किसी सहकर्मी की मदद करेंगे। नव विवाहित जोड़ों के रिश्ते मजबूत होंगे। रास्ते में गाड़ी चलाते वक्त सावधान रहें। जीवनाथी से वह सहयोग मिलेगा, जो आप चाह रहे थे।

शुभ अंक: 22, शुभ रंग : डार्क ब्लू

कर्क (CANCER) : (22 जून-22 जुलाई)
कार्यस्थल में दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आज दिन कुछ लोगों के लिए काफी अच्छा साबित होगा। अपने स्टार्टअप के लिए पूंजी जुटाने में सफल होंगे। पार्टनर के साथ सुनहरी शाम बिता सकते हैं।

शुभ अंक: 6, शुभ रंग : ब्राउन

सिंह (LEO) : (23 जुलाई-23 अगस्त)
क्लाइंट सर्विसिंग से जुड़े लोग आज काफी बिजी रहेंगे। ट्रैवलिंग का मजा लेना है, तो सार्वजनिक वाहन यूज करें। प्रॉपर्टी में किए गए निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा। पति-पत्नी अपने वायदे को निभाने में कामयाब होंगे।
शुभ अंक: 4, शुभ रंग : येलो

कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त-23 सितंबर)
सामाजिक तौर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। स्टॉक या पुराने निवेश से लाभ मिलने वाला है। विदेश जाकर छुट्टियां बिताने का मौका मिलेगा। घरेलू उपायों की मदद से स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लाइफपार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।
शुभ अंक: 17, शुभ रंग : पर्पल

तुला (LIBRA) : (सितम्बर 24-अक्टूबर 23)
जल्दी ही स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। छात्रों को अपनी परफॉर्मेंस के लिए सराहना मिलेगी। ऑफिस में आपके काम को नोटिस किया जाएगा। मैरीड कपल्स खुशनुमा पल साथ बिता सकते हैं।
शुभ अंक: 5, शुभ रंग : ऑरेंज

वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
छात्र पढ़ाई पर ध्यान देकर बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। पैसों से तंगी से उबरने का मौका मिलेगा। सामाजिक मोर्चे पर आपके प्रयासों की सराहना होगी। मतभेद के कारण जीवनसाथी के साथ मनमुटाव रहेगा।
शुभ अंक: 8, शुभ रंग: लाइट ग्रे

धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर-21 दिसंबर)
पैसे बचाने की आपकी पहल की सराहना होगी। शारीरिक सक्रियता आपको फिट रखेगी। दूसरों के साथ बातचीत के दौरान शब्दों का ध्यान रखें।
शुभ अंक: 22, शुभ रंग : गोल्डन

मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर-21 जनवरी)
ऑफिस में कोई इंपॉर्टेंट प्रोजेक्ट पूरा करेंगे। पैसों के मामले में आप टेंशन फ्री रह सकते हैं। लंबे समय बाद लाइफपार्टनर से मिलेंगे।
शुभ अंक: 11, शुभ रंग : सैफ्रॉन

कुम्भ (AQUARIUS) : (जनवरी 22-फरवरी 19)
लोगों की मदद करना आपके लिए फायदेमंद होगा। दोस्तों के नेटवर्क की वजह से कई काम आसान होंगे। किसी प्रोजेक्ट की फंडिंग में कोई आपकी मदद करेगा। आपकी नेगेटिविटी पार्टनर के साथ रिश्ते में खटास भर देगी।
शुभ अंक: 3, शुभ रंग : सिल्वर

मीन (PISCES) : (फरवरी 20-मार्च 20)
पैसों को लेकर हो रही परेशानी कम होगी। बीमार लोगों के ठीक होने के आसार नजर आ रहे हैं। कोशिश से आसपास का माहौल सामान्य रहेगा। कुछ लोगों को विरासत में प्रॉपर्टी मिल सकती है। पार्टनर का आपके प्रति नए सिरे से आकर्षण बढ़ेगा।
शुभ अंक: 1, शुभ रंग : रेड

Advertisement
Next Article