India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (05 दिसम्बर 2023)

06:27 AM Dec 05, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)
अपने काम की जिम्मेदारियां बहुत बढ सकती है। लेकिन स्थिति आपके पक्ष की हो सकती है। बाधाओं को स्थायी समाधान होने की संभावना बन रही है।
क्या करें - लाल धागा कलाई में बांधें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
संबंधियों के कारण परिवार का वातावरण तनावग्रस्त होने की आशंका बन रही है। आपके बहुत चाहने पर भी स्थिति आपके नियंत्रण में सायद ही रह पायेगी।
क्या करें - स्वभाव में मृदुता लाएं।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
शुभ निवेशों से आशा रखी जा सकती है। कोई कार्य अचानक आपके पक्ष में हो जाए तो कोई आश्चर्य नहीं करना चाहिए। पारिवारिक तनाव की आशंका रहेगी।
क्या करें - क्लीन सेव रखें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)

कार्य-कुशलता में वृद्धि। जीविका कार्य में परेशानियों से निजात मिल सकेगी। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा। किसी प्रकार से आप अपना काम निकाल सकेंगे।
क्या करें - किनिष्ठिका अंगुली में चांदी धारण करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
अधिक जिम्मेदारियों के कारण थकावट का अनुभव करेंगे हालांकि आज सफलता पाने का दिन है। आर्थिक स्थिति में सुधार से मन में प्रसन्नता का संचार होगा।
क्या करें - सिंह की स्टेचु अपनी ऑफिस टेबिल पर रखें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
कार्य में दृढता की कमी के कारण असमंजस्य की स्थिति बन सकती है। सिद्धांतों के त्याग के बावजूद सफलता का उम्मीद नहीं है। यात्रा में असुविधा रहेगी।
क्या करें - किन्नर को सिक्के दान करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
आर्थिक स्थिति में सुधार। व्यापारिक दृष्टि से आप सफल और प्रभावशाली बने रहेंगे। परिवार में कुछ उलझनों के बावजूद आप उनसे पार पा सकेंगे।
क्या करें - लकड़ी से बना अशोक-स्तम्भ अपने घर में रखें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
आपकी ईमानदारी और विशाल हृदय के कारण समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति होेगी। दूषित वातावरण से स्वयं का निकाल पाने में सफल रहेंगे।
क्या करें - लाल फूलों से श्रीशिव की पूजा करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
गंभीर तनाव के बाद भी स्वयं को प्रभावशाली रख पाने में सफल हो सकेंगे। परिवार में सुख-शान्ति का वातावरण बना रहेगा। शुभ समाचारां की प्राप्ति।
क्या करें - गुरूवार का व्रत रखें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
वातावरण दुषित है लेकिन आप स्वयं को नियंत्रण में लेने की आशा रख सकते हैं। चोट-मोच का भय बना रहेगा इसलिए सावधानी रखी जानी बहुत आवश्यक है।
क्या करें - शनिदेव के मंदिर में छाया दान करें।

कंभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
जीविका कार्य के वातावरण में कुछ सुधार होगा। बाधाओं का समाधान होने की संभावना दिखाई देती है। भौतिक सुख के लिए खर्च की अधिकता हो सकती है।
क्या करें - लोहे की चार छोटी कीलें अपने पॉकेट में रखें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
आध्यात्मिक विषयों में कुछ रूचि और उसमें मन रमने से शान्ति मिलने की संभावना है। अचल संपत्ति आदि की चर्चा होगी। आशा के अनुरूप समय व्यतीत होगा।
क्या करें - दूध में हल्दी डाल कर पियें।

Advertisement
Next Article