India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (07 दिसम्बर 2023)

07:10 AM Dec 07, 2023 IST
Advertisement

 


मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ)

परिश्रम का उत्तम फल प्राप्त होगा। समाज में आपकी बातों को सुना जायेगा। कोई मुश्किल काम के पूरा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार दिखाई देगा।
क्या करें - तांबे की मुद्रिका धारण करें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो)
साझेदारी में आपका पक्ष बेहतर हो सकता है। आप खर्च पर नियंत्रण बनाए रखने का प्रयास करें। आगे समय आपके लिए अच्छा दिखाई देता है।
क्या करें - नन्दी की पूजा करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह)
परिजनों से सामंजस्य बनाने की कोशिशों पर कुठाराघात होगा। आपके विरोधी आपकी स्थिति को दूसरों के सामने कमजोर करने का पुरजोर प्रयास करेंगे।
क्या करें - भाषा में मधुरता लाएं।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो)
प्रधान ग्रह आपके अनुकूल है। शालीन बने रह कर अपने काम पर ध्यान देना ज्यादा उचित है। इधर-उधर भटकने से बचने की कोशिश करें तो लाभ होगा।
क्या करें - मीठे का प्रयोग करें।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे)
धन का प्रवाह सुचारू होने से मन में प्रसन्नता का संचार होगा। मांगी गई सहायता मिल सकेगी। यदि कोई व्यापारिक यात्रा है तो उससे लाभ की संभावना बन रही है।
क्या करें - दूसरों की आंखों मं देख कर बोलें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो)
चन्द्रमा की अनुकूलता के कारण कार्यां में गति प्राप्त होगी। लोगों का सहयोग मिल सकेगा। मित्रों और परिचितों के मध्य हास-परिहास का वातावरण बना रहेगा।
क्या करें - रात्रि में चन्द्र दर्शन करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते)
सरल से दिखाई देने वाले काम में भी आपको जोर लगाना पडे़गा। इसके बावजूद भी पूरी आशंका है कि वह काम न हो। स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए।
क्या करें - भूमि नमस्कार करें।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु)
परिश्रम की अधिकता के बापजूद परिणाम अनुकूल रहेंगे। हालांकि आज की तुलना में कल दिन ठीक है। यात्रा योग है। यात्रा से लाभ की स्थिति बन सकेगी।
क्या करें - सरस्वती की सफेद फूलों से पूजा करें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे)
पारिवारिक जीवन में गतिरोध दूर होने से हर्षोल्लास का वातावरण बन सकता है। किसी पुराने परिचित या मित्र से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।
क्या करें - अंक तीन का लाॅकेट धारण करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग)
लाभ की स्थिति बनती दिखाई देती है। अपने प्रयासों में तेजी का रूख करें। जो लोग नौकरी पेशा हैं उन्हें अधिकारी वर्ग का वरद-हस्त प्राप्त हो सकेगा।
क्या करें - आठ मुखी रूद्राक्ष धारण करें।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द)
कार्य स्थल पर व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसके कारण आपके मान-सम्मान की हानि की आशंका बनी रहेगी। अपना पक्ष बहुत सावधानी से रखें तो ठीक रहेगा।
क्या करें - शनि का छाया दान करें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि)
भावनात्मक संबंधों मं चल रहा गतिरोध समाप्त हो सकता है। व्यापारी में कोई नया प्रयोग हो सकता है। रोजमर्रा के कामों में सहूलियतें प्राप्त हो सकेंगी।
क्या करें - किसी की मदद करने से लाभ होगा।

Satyanarayan Jangid
WhatsApp- 91 6375962521

Advertisement
Next Article