India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (16 दिसम्बर 2023)

04:13 AM Dec 16, 2023 IST
Advertisement

मेष - (चू चे चो ला ली लू ले लो अ) कल की तुलना में आज का दिन ठीक रहेगा। कार्यों में सफलता मिल जायेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धनागम होने की पूरी-पूरी संभावना दिखाई देती है। किसी नये कार्य की योजना पर बात होगी।
क्या करें - मंगलवार का व्रत रखें।

वृषभ - (इ उ ए ओ व वी वू वे वो) नौवें घर का चन्द्रमा काफी हद तक भाग्य वृद्धि करवा सकता है। अपने प्रयासों में तेजी लाएं तो संभव है कि कुछ नया हासिल कर सकेंगे। चिंता नहीं करें। शुभ समाचारों की प्राप्ति संभव है।
क्या करें - मोगरे के इत्र का प्रयोग करें।

मिथुन - (क की कु घ ड़ छ के को ह) वाणी में मधुरता का संचार रखें, अन्यथा आपको कार्य सिद्धि में बाधा आ सकती है। दूसरों की आलोचना और व्यर्थ के भ्रमण से बचने का प्रसास करें। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा से मनोबल में बढ़ोतरी
क्या करें - नन्दी की सेवा करें।

कर्क - (ही हू हे हो ड डी डू डे डो) अविवाहित युवाओं के लिए कुछ शुभ समाचार प्राप्त हो सकेगा। सगाई-विवाह की चर्चा होगी। हालांकि खर्च में बढ़ोत्तरी का भी योग है। चन्द्रमा की शुभ स्थिति स्वास्थ्य में सुधार कर सकती है।
क्या करें - पानी में सिक्के बहाएं।

सिंह - (म मी मु मे मो ट टि टु टे) दिन का आरम्भ अच्छा नहीं होने से मन में खिन्नता का भाव रहेगा। धन संबंधी असुविधा हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में कमी दिखाई दे सकती है। पैरों में दर्द जैसी शिकायत रह सकती है।
क्या करें - श्रमिकों को कुछ उपयोगी वस्तु भेंट दें।

कन्या - (टो प पि पू ष ण ठ पी पो) पांचवां चन्द्रमा ऑफिस में आपकी स्थिति को मजबूत बनायेगा। उच्चाधिकारियों का वरदहस्त मिलने का योग है। इसलिए कम प्रयासों के बाद भी अच्छा हासिल कर पायेंगे। लक्जरी आईटम की खरीद हो सकती है।
क्या करें - दो धातुओं की रिंग धारण करें।

तुला - (र रि रू रे रो त ति तु ते) कार्यों में बाधा और संकट दिखाई देता है, लेकिन बृहस्पति का नक्षत्र है इसलिए लेखन काव्य आदि से जुड़े लोगों को कुछ रचनात्मक करने का अवसर प्राप्त होगा। हालांकि शनि का प्रभाव होने से कार्यों में विलम्ब होना संभव है।
क्या करें - अंक 6 की शुभता बढ़ाएं।

वृश्चिक - (तो न नि नु ने नो या यि यु) जितना आज प्रयास करेंगे उसी की तुलना में आपको उपलब्धि भी मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि अन्ततः आप आज फायदे में रहेंगे। अधिक चिंता की कोई बात नहीं है। अपने प्रयास जारी रखें।
क्या करें - घर से निकलते ही कुछ कदम पूर्व दिशा की तरफ चलें।

धनु - (ये यो भ भि भू धा फा ढ़ा भे) दूसरा चन्द्रमा है देर-सवेरे धन की व्यवस्था होने का योग है। महत्वपूर्ण यात्रा के लिए भी आज का कुल-मिलाकर ठीक रहेगा। जीवन में कोई नया प्रयोग हो सकता है। नहीं करें। कष्टप्रद स्थिति से काफी हद तक राहत मिल सकेगी।
क्या करें - वृद्ध लोगों की सेवा करें।

मकर - (भो ज जी जु जे ख खु खे गि ग) राशि पर चन्द्रमा है इसलिए लोगों से नजरे मिला कर बात करें तो अपना प्रभाव कायम कर सकेंगे। किसी नये कार्य के प्रपोजल से भविष्य में लाभ होगा। राशि पर चन्द्रमा आने से कल्पना की उड़ान भरेंगे।
क्या करें - शनि मंदिर जाएं।

कुभ - (गु गे गो स सि सु से सो द) बारहवें भाव का चन्द्रमा खर्च की अधिकता से परेशान कर सकता है। ले-देकर काम निकालने की कोशिश कामयाब नहीं होगी। हालांकि मित्र ग्रह का नक्षत्र होने से कुछ हद तक मनोबल बना रहेगा।
क्या करें - श्रीविष्णु की अराधना करें।

मीन - (दि दु थ झ ´ दे दो च चि) लाभ स्थान का चन्द्रमा चिंताओं से मुक्ति दिलाने का प्रयास करेगा। अपने प्रयासों में तेजी लानी चाहिए। दिन की शुरूआत बेहतर होगी। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से संपर्कों का लाभ मिल सकेगा।
क्या करें - चना दाल को मंदिर में दान करें।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp 6375962521

Advertisement
Next Article