India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (25 अगस्त 2023)

06:25 AM Aug 25, 2023 IST
Advertisement
मेष (ARIES) : (21 मार्च – 20 अप्रैल) 
आपकी वित्तीय चिंताएं दूर होने की प्रबल संभावना है। अलटर्नेटिव थैरेपी से पुरानी बीमारी दूर हो सकती है। पेशेवर मोर्चे पर मेहनत का फल मिल सकता है। छोटी यात्राओं के लिए समय अनुकूल है। लकी नंबर – 6  लकी कलर – मैजेंटा 
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल – 20 मई) 
पिछले निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना है।  जीवनशैली से जुडी बीमारियों में कुछ राहत मिलेगी।  दफ्तर में अच्छा प्रदर्शन करने की संभावना है। लकी नंबर – 8  लकी कलर – ब्लू 
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून) 
डिसीप्लीन में रहने से स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। आपके एफर्ट्स से ऑफिस में सभी चीज़ें बेहतर होंगी। फैमिली मेम्बर्स की सलाह से मानसिक तनाव कम होगा। लकी नंबर – 1 लकी कलर – गोल्डन 
कर्क (CANCER) : (जून 22 – जुलाई 22) 
आप मनचाही संपत्ति का सौदा हासिल कर सकते हैं। स्टॉक मार्केट में निवेश फायदेमन्द साबित होगा। संतुलित डाइट से सेहत में सुधार हो सकता है।  साथी के साथ रिश्ते में आपके एफर्ट्स फल दे सकते हैं। लकी नंबर – 3 लकी कलर – येलो 
सिंह (LEO) : (23 जुलाई – 23 अगस्त) 
फिटनेस फ्रीक अपनी दिनचर्या का आनंद उठाएंगे। प्रोफेशनल जीवन में वरिष्ठों के साथ से फायदा होगा। परिवार आपके कामों का पूर्ण समर्थन कर सकता है। लकी नंबर – 1  लकी कलर – रेड 
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त – 23 सितंबर) 
कुछ लोग नए घरों का निर्माण कराने की सोच सकते हैं।  ट्रेवलिंग के दौरान नई चीज़ों को एक्स्प्लोर कर सकते हैं। परिजनों का ध्यान रखने से संबंध बेहतर हो सकते हैं। रूटीन एक्सरसाइज़ आपको पूरी तरह से फिट रखेगी।  लकी नंबर – 9 लकी कलर – क्रीम 
तुला (LIBRA) : (सितम्बर 24 – अक्टूबर 23)
कोई नई संपत्ति का सौदा हाथ में आने की संभावना है।  स्टूडेंट्स को बाहरी मदद मिलने की उम्मीद की जा सकती है।  फैमिली मेम्बर्स आपको प्राउड फील करा सकते हैं। लाइफ पार्टनर से कैंडल लाइट डिनर प्लान कर सकते हैं। लकी नंबर – 22 लकी कलर – व्हाइट 
वृश्चिक (SCORPIO) :  (24 अक्टूबर – 22 नवंबर) 
यात्रा से आपके सभी लंबित काम पूरे हो सकते हैं। कमाई के नए मौके आपको मिलने की संभावना है। परिवार से प्यार और देखभाल मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ समय बिताना सुखद अनुभव होगा। लकी नंबर – 2  लकी कलर – पिंक 
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर – 21 दिसंबर)  
पश्चिम दिशा की यात्रा लाभदायक साबित होगी। जल्द विरासत में संपत्ति मिलने की संभावना है।  आप फैमिली के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। लकी नंबर – 4 लकी कलर – ग्रे 
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी) 
प्रोफेशनल जीवन में आपकी सराहना हो सकती है। घर में किसी फंक्शन का आयोजन हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। लकी नंबर – 5 लकी कलर – ग्रीन 
कुम्भ (AQUARIUS) :  (22 जनवरी – 19 फरवरी) 
संपत्ति को किराये में देने से अच्छा रिटर्न मिल सकता है। किसी करीबी से यात्रा का प्रपोजल मिल सकता है। परिजनों से मिलने की चाहत जल्द ही पूरी हो सकती है। स्वास्थ्य के लिहाज से आपका दिन शानदार हो सकता है। लकी नंबर – 7 लकी कलर – सैफ्रॉन 
मीन (PISCES) : (फ़रवरी 20 – मार्च 20)
जल्द ही घर में करीबियों का आगमन हो सकता है। लॉन्ग डिस्टेंस की यात्रा मनोरंजक साबित हो सकती है।  बीमार लोगों की सेहत में तेज़ी से सुधार हो सकता है। आगामी दिनों में साथी के साथ नजदीकी बढ़ सकती है। लकी नंबर – 17 लकी कलर – ऑरेंज 
Advertisement
Next Article