India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (29 जुलाई 2023)

06:01 AM Jul 29, 2023 IST
Advertisement
मेष (ARIES) : (21 मार्च – 20 अप्रैल)
घरेलू जीवन में सुख शांति के आने की संभावना है। रूटीन एक्सरसाइज़ से शरीर में मजबूती आएगी।  पेशेवर जीवन में कुछ बदलाव होने की आशंका है। नए व्यवसाय के लिए लोन आसानी से मिल सकता है। 
लकी नंबर : 7,  लकी कलर : मैरून 
वृष (TAURUS) : (21 अप्रैल – 20 अप्रैल) 
आर्थिक स्थिति में सुधार होता देख सकते हैं। स्टूडेंट्स को टेक्निकलस्किल्स सीखना जरूरी। दफ्तर में प्रमोशन या इंक्रीमेंट मिल सकता है। साथी के साथ कैंडल लाइट डिनर पर जा सकते हैं। 
लकी नंबर-1, लकी कलर-पीच 
मिथुन (GEMINI) : (21 मई – 21 जून)
फिजूलखर्ची को कम करने का प्रयास जारी रखें। फ्रेंड्स के साथ माउंटेंस की यात्रा पर जा सकते हैं।  आज आप खुद को एनर्जेटिक महसूस कर सकते हैं। सभी काम आपके मनमुताबिक ढंग से हो सकते हैं।  
लकी नंबर-8, लकी कलर-ग्रे 
कर्क (CANCER) : (22 जून – 22 जुलाई) 
सामाजिक कामों से प्रतिष्ठा बढ़ने के आसार हैं। इनकम सोर्स को बढ़ाने का प्रयास करते रहें। रूटीन योग और एक्सरसाइज़ से सेहत अच्छी रहेगी। पार्टनर की बात को सुनते वक़्त धैर्य रखना जरुरी है। 
लकी नंबर – 17, लकी कलर – ग्रीन 
सिंह (LEO) : (23 जुलाई – 23 अगस्त)
फैमिली आपकी अचीवमेंट्स पर खुश होगी। कुछ लोगों को होम लोन आसानी से मिलेगा।  स्वस्थ्य जीवनशैली को अपनाने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र में अनावश्यक बहस करने से बचें। 
लकी नंबर – 3, लकी कलर – मैजेंटा 
कन्या (VIRGO) : (24 अगस्त -23 सितंबर)
सीनियर्स की सलाह मददगार साबित हो सकती है। जल्द ही निवेश के नए मौके मिलने की उम्मीद है। हाउस वाइफ को घर में क्रिएटिविटी दिखाने की जरूरत। स्टूडेंट्स को टीचर्स से उचित गाइडेंस मिलेगी। 
लकी नंबर – 4, लकी कलर – डार्क येलो 
तुला (LIBRA) :  (24 सितंबर – 23 अक्टूबर)
डाइट प्लान में बदलाव की सख्त जरूरत है। छात्रों को इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है।  जल्द दफ्तर में कम्प्टीशन बढ़ने की आशंका है।  फैमिली रियूनियन से रिश्ते बेहतर होने की उम्मीद है।  लाइफ पार्टनर के साथ मूवी देखने जा सकते हैं। लकी नंबर – 11, लकी कलर – ऑरेंज 
वृश्चिक (SCORPIO) : (24 अक्टूबर – 22 नवंबर) 
जल्द प्रोफेशनली गोल्स अचीव होने की संभावना है। नियमित जिम से बॉडी में एनर्जी बनी रह सकती है। व्यापार में अच्छा सौदा हाथ लगने की उम्मीद है। सड़क यात्रा के दौरान सावधानी बरतना जरूरी है। 
लकी नंबर – 9, लकी कलर – सैफ्रॉन 
धनु (SAGITTARIUS) : (23 नवंबर – 21 दिसंबर)
एकेडमिक स्किल्स में सुधार की गुंजाइश है।  बिज़नेस कोच की सलाह मददगार साबित होगी। जंक फ़ूड से सेहत में बुरा असर पड़ सकता है। लाइफ पार्टनर के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 
लकी नंबर – 9, लकी कलर – डार्क रेड 
मकर (CAPRICORN) : (22 दिसंबर – 21 जनवरी)  
हेल्दी डाइट प्लान को अपनाने की जरूरत है। स्टूडेंट्स को नए असाइनमेंट्स मिल सकते हैं। उधार में दिया गया पैसा वापिस मिल सकता है। जल्द जीवनसाथी के साथ नजदीकियां बढ़ेंगी। 
लकी नंबर – 6, लकी कलर – क्रीम 
कुम्भ (AQUARIUS) :  (22 जनवरी – 19 फरवरी) 
परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने विरोधियों से अच्छा व्यवहार रखने की कोशिश करें। जल्द ही पुराने रिश्तेदारों से मुलाकात हो सकती है। फ्रीलांसर को नए कॉन्ट्रैक्ट मिलने की संभावना है। 
लकी नंबर – 9, लकी कलर – पर्पल 
मीन (PISCES) : (20 फरवरी – 20 मार्च) 
मित्रों से आर्थिक मदद की उम्मीद की जा सकती है। किसी भी काम को करने से पहले प्लान रेडी करें। छात्रों को पसंदीदा संस्थाओं में प्रवेश मिल सकता है। खान पान में विशेष ध्यान देने की जरूरत हो सकती है। 
लकी नंबर – 6, लकी कलर – ग्रे 
Advertisement
Next Article