India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (4 अप्रैल)

01:34 AM Apr 04, 2020 IST
Advertisement

मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) – परिवार के किसी सदस्य की मदद कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर किसी की सलाह सुनना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। सेहत को लेकर चली आ रही समस्याओं में लाभ मिलेगा। कुछ परिस्थितियों के कारण किसी यात्रा पर जाना संभव नहीं होगा। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा है। शुभ अंक-2, शुभ रंग-नेवी ब्लू।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) – आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी इंटरव्यू की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। किसी बीमारी के लिए कुछ समाधान खोजने की कोशिश करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की पढ़ाई में मदद करेंगे। लगातार चले आ रहे माहौल से बोर हो सकते हैं। शुभ अंक-5, शुभ रंग-सी ग्रीन।

मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) – अनावश्यक खर्चों को कम से कम करने की कोशिश करें। जीवनशैली में किए गए बदलाव सेहत के लिए लाभदायक साबित होंगे। परिवार में चल रहे तनाव को सुलझाने की जरूरत है। शुभ अंक-3, शुभ रंग-केसरिया।

कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) – मौसमी बीमारियों से बचने के लिए प्राणायाम करें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। अपने मूड पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। विज्ञान की तरफ रुझान हो सकता है। घर के किसी सदस्य के साथ अपनी भावनाएं शेयर करेंगे। शुभ अंक-18, शुभ रंग-पीला।

सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) –  धन संबंधित समस्या हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन की जरूरत है। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत का ख्याल रखें। नींद ना आने की समस्या से परेशान हो सकते है। दूर रह रहे किसी करीबी की चिंता सता सकती है। शुभ अंक-8,  शुभ रंग-फोरेस्ट ग्रीन।

कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) – सेहतमंद रहने के लिए योग करें और ध्यान लगाएं। आज आप मानसिक रुप से व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ किसी चीज की प्लानिंग करना मजेदार साबित होगा। आज घर के लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। पुरानी यादों को ताजा कर अच्छा महसूस करेंगे। शुभ अंक-6, शुभ रंग-वॉयलेट।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) – आज आप काफी बेचैन महसूस कर सकते हैं। कोई आपकी सेहत को लेकर चिंतित हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र पर किसी काम में व्यस्त रहेंगे। पढ़ाई के लिए दिन अच्छा रहेगा।  शुभ अंक-11, शुभ रंग-नारंगी।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) – फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। सेहत में सुधार के योग हैं। परिवार के बुजुर्गों की सलाह मानना आपके लिए हितकर रहेगा।  बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देंगे। शुभ अंक-9, शुभ रंग-गोल्डन।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) –  सेहत से जुड़ी समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें। परिवार के किसी बीमार व्यक्ति का ख्याल रखेंगे। परिवार के कुछ मामलों को आसानी से सुलझा लेंगे। गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करें। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में व्यस्त रहेंगे। शुभ अंक-7, शुभ रंग-नारंगी।

मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)  –  पैसों की बचत करने की कोशिश करें। सेहत को लेकर जागरुक नजर आएंगे। परिवार के किसी सदस्य को कूटनीतिक तरीके से संभालने की जरूरत है। नविवाहित जोड़े को एक दूसरे के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। शुभ अंक-22, शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) –  दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा। पारिवारिक मोर्चे पर किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। खोया हुआ कोई सामान वापिस मिल सकता है। पढऩे-लिखने में समय व्यतीत होगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का गुलाबी।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) – मानसिक तनाव और थकान का अनुभव करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। परिवार का कोई सदस्य आपसे अपनी बात मनवाने की कोशिश करेगा। आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कोई पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है। शुभ अंक-17, शुभ रंग-ब्राउन।
Advertisement
Next Article