India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (5 फरवरी 2022)

06:05 AM Feb 05, 2022 IST
Advertisement
मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20)
आर्थिक स्तर लगातार उंचा उठने के संकेत हैं। लीडरशिप क्वालिटी की बदौलत प्रमोशन मिलेगी। आगे बढ़ने में दोस्तों का सहयोग मिलने वाला है। नियमित व्यायाम करना शुरु करेंगे,फिट रहेंगे। पार्टनर से मनमुटाव रहेगा,पैरेंट्स की मदद लेंगे। 
शुभ अंक : 4, शुभ रंग: डार्क स्लेट ग्रे
वृष (TAURUS) : (Apr 21-May20)
आर्थिक उन्नति से संतुष्ट रहेंगे,आत्मविश्वास बढ़ेगा। परिवार में होने वाले आयोजन की जिम्मेदारी लेंगे।
करियर में शानदार मोड़ आने वाला है,इंतजार करें। मेडिटेशन और व्यायाम का फायदा महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी सेल करने का मन बना सकते हैं,सही मौका है। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग: पीला
मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21)
आमदनी का जरिया बढ़ाने का प्रयास करेंगे। परिवार के साथ नजदीकी बढ़ने की उम्मीद है। बढता हुआ वजन परेशान करेगा,रास्ता निकालें। कार्यक्षेत्र में कुछ अस्थाई परेशानी आने वाली है। निजी समस्या के लिए करीबी से सलाह ले सकेंगे।
शुभ अंक : 15, शुभ रंग: कॉफी
कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22)
जहां संभव हो कटौती करने का प्रयास करेंगे। स्टॉक या प्रॉपर्टी में निवेश करने से अभी बचें। करियर को लेकर पहले से ज्यादा फोकस रहेंगे। काम से वक्त निकालकर बच्चों को समय दें।
बॉडी को हाइड्रेट रखें,कई परेशानी से बचे रहेंगे।
शुभ अंक : 2, शुभ रंग: पिच
सिंह (LEO) :  (Jul 23-Aug 23)
पुराने निवेश मेच्योर होने से आर्थिक मजबूती रहेगी। फिट और ऊर्जावान रहने के लिए व्यायाम शुरु करेंगे। बड़ा असाइनमेंट मिलने वाला है,ऊंचाई पर ले जाएगा। प्रोफेशनल मामले में किसी अपने से अच्छी सलाह मिलेगी। जो कुछ हासिल किया है उसे बरकरार भी रखना होगा। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग: पीला
कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23)
पैसे को ऐसी जगह निवेश करें जहां बेहतर रिटर्न मिले। घर के सभी सदस्यों के साथ बेहतर संबंध बनाकर रखें। अपना स्किल सुधारने और शांत रहने का प्रयास करेंगे। कुछ हासिल करने के लिए दुगुनी कोशिश करनी पड़ेगी। रियल स्टेट मार्केट में निवेश करना अभी अनुकूल रहेगा। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: सी ग्रीन
तुला (LIBRA) : (Sep 24-Oct 23)
वित्तीय जानकारी रखने वालों से दोस्ती बढेगी। घरेलू स्तर पर थोड़ी परेशानी रहने वाली है। अति भावुकता से बचें ,करियर में सफल रहेंगे। पुरानी बीमारी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगी,धैर्य रखें। तनावरहित होकर पढाई करने का फायदा मिलेगा। 
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: गहरा हरा
वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22)
वित्तीय मामले में समझदारी से काम लें,सुरक्षित रहेंगे। परिवार के लोगों के बीच सामंजस्य और प्यार बढेगा। वर्तमान प्रोजेक्ट में कुछ समस्याएं रहेंगी,सतर्क रहें। काम की व्यस्तता में सेहत को नजरंदाज न करें। नया ऑफिस लेने वाले हैं,आज शुभारंभ कर सकते हैं।
शुभ अंक : 6, शुभ रंग: गहरा हरा 
धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21)
लापरवाही से खर्च करना सेविंग पर भारी पड़ेगा। परिवार के लोगों के साथ संबंध में खटास आएगी।
मानसिक शांति के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।
नए घर का फिनिशिंग टच पूरा हो जाने की उम्मीद है। आपकी क्षमता देखते हुए बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। 
शुभ अंक : 7, शुभ रंग: मजेंटा
मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21)
कठिन मेहनत का फल मिलने वाला है,आमदनी बढेगी। बिजनेस के क्षेत्र में तरक्की के संकेत हैं,मेहनत करते रहें। पारिवारिक स्तर पर शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। प्रॉपर्टी को लेकर चल रहा विवाद सुलझ जाने वाला है। पढाई के क्षेत्र में सटीक जजमेंट का फायदा मिलेगा। 
शुभ अंक : 18, शुभ रंग: क्रीम
कुम्भ (AQUARIUS) :(Jan 22-Feb 19)
नियमित आमदनी में बढोतरी होगी,समृद्धि आएगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रुप से चलने वाला है।
ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है,तैयारी कर लें। नई हॉबी अपनाने के लिए डाइट का ध्यान रखना होगा। पढाई के स्तर पर आ रही समस्या को दूर कर सकते हैं। 
शुभ अंक : 2, शुभ रंग : पीला
मीन (PISCES) :(Feb 20-Mar 20)
सही गाइडेंस के बिना कहीं निवेश करना ठीक नहीं। परिवार के साथ आउटिंग पर जाने का प्लान करेंगे।
एंप्लायी किसी ट्रेनिंग प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले हैं। फिटनेस के शौकीन लोगों का ग्रुप ज्वाइन कर सकते हैं। लोग क्या कहते हैं या कहेंगे पर ज्यादा ध्यान देने से बचें।
 
Advertisement
Next Article