India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (7 फरवरी 2022)

09:25 AM Feb 07, 2022 IST
Advertisement

मेष (ARIES) : (Mar 21-Apr 20) 

निवेश से अच्छा रिटर्न मिलेगा,आर्थिक स्तर ऊंचा होगा। रिश्ते में सामंजस्य और प्रेम बढ़ने वाला है,संतुष्ट रहेंगे। लक्ष्य पर फोकस रहने से जल्द ही सफलता मिलेगी। सही लाइफस्टाइल से सेहतमंद और फिट बने रहेंगे। पढ़ाई में अच्छा ग्रेड आने से पसंद का विषय ले पाएंगे। शुभ अंक : 2, शुभ रंग: बेबी पिंक

वृष (TAURUS) : (Apr 21-May20) 

निवेश का शानदार अवसर मिलने वाला है,तैयार रहें। टारगेट को अपनी क्षमता से आसान बना सकते हैं। छोटी-छोटी बातों पर घरेलू कलह बढ़ने के संकेत हैं। तनाव से बचने के लिए बच्चों के साथ वक्त बिताएंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। शुभ अंक : 22, शुभ रंग : गहरा नीला

मिथुन (GEMINI) : (May 21-Jun 21) 

वित्तीय स्तर पर कोई बड़ा अचीवमेंट हासिल कर सकते हैं। शांती और गंभीरता से घरेलू समस्या को सुलझाया जा सकेगा। रुटिन में बदलाव लाने से कार्यस्थल की मुश्किल आसान होगी। ट्रिप पर जा रहे हैं तो अपनी सुरक्षा के प्रति पूरा सतर्क रहें। लॉजिकल रीजनिंग के कारण प्रतियोगिता में सफल रहेंगे। शुभ अंक: 7, शुभ रंग : मजेंटा

कर्क (CANCER) : (Jun 22-Jul 22) 

खर्च पर नियंत्रण और बचत पर ध्यान देने से सुरक्षित रहेंगे। बड़ा आयोजन होने वाला है,घर में खुशी का माहौल रहेगा। अटका हुआ प्रमोशन या इंक्रिमेंट जल्द मिल जाने वाला है। सेहत की अहमियत को समझें ,परेशानी से बच सकते हैं। प्रॉपर्टी संबंधी निर्णय लेने से पहले एक्पर्ट से सलाह ले लें। शुभ अंक : 5, शुभ रंग : हल्का नीला

सिंह (LEO) : (Jul 23-Aug 23) 

नया और बड़ा बिजनेस शुरु करने में सक्षम रहेंगे। काम के प्रति जुनून रहने से शानदार रिजल्ट मिलेगा। जीवन स्तर उपर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे। छोटे बच्चे के साथ यात्रा करना आसान नहीं रहेगा। समाजिक सरोकार बढ़ने वाला है,नए संपर्क बनेंगे। शुभ अंक : 22, शुभ रंग: गहरा नीला

कन्या (VIRGO) : (Aug 24-Sep 23) 

वित्तीय प्रवाह बना रहेगा, सही स्कीम में पैसा लगाएं। करीबी लोग आपकी सफलता पर पार्टी रख सकते हैं। बॉस को प्रभावित करेंगे,प्रमोशन मिलने के संकेत हैं। मेडिटेशन से फायदा होगा, तनाव से राहत मिलेगी। ऊर्जा को सही जगह लगाने से अपेक्षित लाभ होगा। शुभ अंक : 3, शुभ रंग: सफेद

तुला (LIBRA) : (Sep24-Oct 23) 

फैमिली बिजनेस बढाने का प्लान कर सकते हैं। कलिग्स के सहयोग से बेहतर परिणाम दे सकेंगे। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। हेल्थ कांसस लोगों का ग्रुप ज्वाइन करने वाले हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित कानूनी मामला सुलझ जाएगा। शुभ अंक : 4, शुभ रंग: हल्का लाल

वृश्चिक (SCORPIO) : (Oct 24-Nov 22) 

किसी को दिया गया उधार समय पर वापस नहीं मिलेगा। अच्छे कम्यूनिकेशन स्किल से समाज में जगह बना पाएंगे। घर में शांति बनाए रखना चाहते हैं तो बहस से बच कर रहें। प्यार में फिलिंग जताना भी जरुरी होता है,इसका ध्यान रखें। मानसिक और शारीरिक सेहत पर ध्यान दे सकते हैं। शुभ अंक : 1, शुभ रंग: पिंक

धनु (SAGITTARIUS) : (Nov 23-Dec 21) 

जीवन में सुनहरा अवसर आने वाला है,आशावान रहें। वित्तीय मामले में किसी के झांसे का शिकार हो सकते हैं। भाई या बहन की शादी होने के संकेत हैं,व्यस्तता बढे़गी। नए काम का चार्ज मिलने वाला है,अच्छे से निभा पाएंगे। तनाव फिटनेस की राह में रोड़ा बन सकता है,ध्यान रखें। शुभ अंक : 18,  शुभ रंग : पीला

मकर (CAPRICORN) : (Dec 22-Jan 21) 

शेयर में किया गया निवेश अच्छा रिटर्न देने वाला है। पारिवारिक स्तर पर किया गया बदलाव कारगर रहेगा। आपके काम पर नजर रखी जा रही है,प्रदर्शन पर ध्यान दें। छोटी-छोटी असफलता को खुद पर हावी नहीं होने दे सकते। परीक्षा परिणाम शानदार रहेगा,गर्व करने का अवसर मिलेगा। शुभ अंक : 4,  शुभ रंग: हल्का लाल

कुम्भ (AQUARIUS) :(Jan 22-Feb 19) 

सट्टेबाजी से अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है। ड्रीम होम खरीदने वाले हैं,जल्द शिफ्ट हो सकते हैं। लेट लतिफी से प्रोफेशनल नुकसान हो सकता है। सकारात्मक विचार से ऊर्जा का स्तर बढ़ा रहेगा। ट्रैवल प्लान कैंसिल कर दिए जाने की संभावना है। शुभ अंक : 22, शुभ रंग : गहरा नीला

मीन (PISCES) :(Feb 20-Mar 20) 

फालतू की खरीदारी पॉकेट पर भारी पड़ेगा। बड़ों के साथ बहस घरेलू माहौल अशांत करेगी। प्रॉपर्टी में किस्मत आजमाना अभी रिस्की होगा। स्किल अपडेशन के लिए कोर्स ज्वाइन करेंगे। फिजिकल एक्टिविटी के सहारे फिट रहेंगे। शुभ अंक : 8, शुभ रंग : इलेक्ट्रिक ग्रे

Advertisement
Next Article