India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (8 अप्रैल)

01:18 AM Apr 08, 2020 IST
Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहें। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपनी हॉबी को पूरा करने का मौका मिल सकता है।
किसी दोस्त का हालचाल जानने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-इंडिगो।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) :  नियमित व्यायाम करने से सेहतमंद रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की कोशिश करें। विवाहित जोड़े एक दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। प्रेम संबंधों को लेकर खुश और संतुष्टï महसूस करेंगे। शुभ अंक-3, शुभ रंग-बेज।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) :  सेहतमंद रहने के लिए वजन नियंत्रित करने की कोशिश करें। परिवार के किसी सदस्य को चालाकी से संभालने की जरूरत है। परिवार में किसी एक्टिविटी में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे। संक्रमण से बचने के लिए भरपूर विटामिन खाएं। शुभ अंक-1, शुभ रंग-मरुन।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) :  फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। परिवार के किसी सदस्य के साथ नोंक-झोंक हो सकती है। किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए घर की साफ-सफाई करें। प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए प्राणायाम करें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-हल्का लाल।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) :  आज आप काफी फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। सेहत को लेकर किसी की सलाह आपके काफी काम आएगी। गृहणियां घर के काम में व्यस्त रहेंगी। लंबे समय से चली आ रही कोई चिंता दूर होगी। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। शुभ अंक-5, शुभ रंग-डार्क स्लेट ग्रे।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) : नियमित व्यायाम करने से फिट और ऊर्जावान महसूस करेंगे। परिवार का माहौल खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। वैवाहिक जीवन में चले आ रहे मतभेद दूर होंगे। घर की महिलाएं अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। जितना हो सकें घर की साफ-सफाई पर ध्यान दें। शुभ अंक-9, शुभ रंग-गाढ़ा पीला।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) :  आज थोड़ा बैचेन महसूस कर सकते हैं। मेडिक के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। वजन नियंत्रित करने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी आज शिकायत के मूड में रहेगा। पढ़ाई में घर के किसी सदस्य की मदद करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-गाढ़ा गुलाबी।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) :  अतिरिक्त खर्चों पर लगाम लगाने की जरूरत है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ खानपान की आदत डालें। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ समस्याएं हो सकती है। घर के बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का खास ख्याल रखें। आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-मरुन।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) :  वित्तीय संसांधनों की कमी का हल खोजना मुश्किल नहीं होगा। किसी व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। वजन नियंत्रण करने की कोशिश में सफल होंगे। कुछ नया करने की कोशिश में परिवार का साथ मिलेगा। परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत को लेकर चिंतित हो सकते हैं। शुभ अंक-15, शुभ रंग-पर्पल।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : आज का दिन थोड़ा परेशान कर सकता है। सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। अपने खाने में हरी सब्जियां और दूध शामिल करें। पारिवार मोर्चे पर किसी चीज को लेकर नाराज हो सकते हैं। पूजा-पाठ में व्यस्त रह सकते हैं। शुभ अंक-18, शुभ रंग-मजेंटा।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) : सेहतमंद रहने के लिए प्राणायाम और कपालभाति करें। परिवार के लोग किसी नापसंद चीज को करने का दबाव बना सकते हैं। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। बच्चों की क्रिएटिविटी देखकर मन प्रसन्न होगा। कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। शुभ अंक-6, शुभ रंग-ग्रे।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :  धन संबंधित परेशानी महसूस कर सकते हैं। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा। प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करने के लिए प्राणायाम करें। गृहणियां घर को व्यवस्थित करने में व्यस्त रहेंगी। आज शांत रहने की कोशिश करें।  शुभ अंक-7, शुभ रंग-ऑफ  व्हाइट।
Advertisement
Next Article