India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (8 दिसंबर 2021)

08:25 AM Dec 08, 2021 IST
Advertisement

मेष (ARIES) : परिस्थितियां विपरीत होने पर अपने सूझ-बूझ एवं विवेक से काम लें। अराजक तत्वों से जुड़े होने के कारण उच्चाधिकारी द्वारा सम्मन आ सकता है। विद्यार्थी वर्ग कठिन परिश्रम करेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृष (TAURUS) : संगीत एवं मनोरंजन के क्षेत्र में जाने के मौके मिलेंगे। विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। माता से किसी बात पर अनबन हो सकती है। आमदनी के साथ खर्च-खर्चाव भी पूर्ण रहेगा। मनोकामना पूरी होगी।

मिथुन (GEMINI) : दोपहर के बाद का समय आपके लिए शुभ नही है अतः वाहन तेज गति से न चलाए। पुत्री के विवाह के लिए नए-नए रिश्ते आयेंगे। कारोबार को विस्तृत रूप देने के बारे में सोचेंगे। स्त्री से विवाद हो सकता है।

कर्क (CANCER) : यात्रा पर निकलते समय अजनबी से सावधान रहें। संतान सुख की प्राप्ति हो सकती है। उच्च पद पर सुशोभित हो सकते हैं। महिला मित्र से सावधान रहें, अन्यथा धोखा दे सकती है। घर में शुभ कार्य होगी।

सिंह (LEO) : राजनीतिक क्षेत्र में पदार्पण हो सकता है। नए कारोबार के बारें में विचार-विमर्श कर सकते हैं। मनोरंजन के क्षेत्र में दोस्तों के साथ आनन्द करेंगे, पुरानी यादें ताजा हो जायेंगी और मन में खुशी की लहर रहेगी।

कन्या (VIRGO) : आध्यात्मिक विचारों से ओत-प्रोत होंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। किसी कर्मचारी से कार्य के बारे में बहस हो सकती है। गृहणियां दैनिक कार्यों की समस्या से परेशान होंगी।

तुला (LIBRA) : लैब या प्रयोगशाला में शोध सम्बन्धी मामलों में नई उपलब्धि प्राप्त होगी। पद-प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। माता-पिता गर्व से महसूस करेंगे। सगे-संबन्धियों के साथ रिश्ते ठीक नही रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक (SCORPIO) : दमा के मरीज अपने खान-पान पर विशेष ध्यान दें। श्रमिक वर्ग के लिए कार्य क्षेत्र में नौकरी प्राप्त करने के अपार सौभाग्य प्राप्त होगा। बिजली के कर्मचारी कार्य करते समय सावधानी बनायें रखें।

धनु (CAPRICORN) : अनुसंधान संबन्धी कार्यों में तरक्की मिलेगी। मन में उच्च विचार आयेंगे। माता के सेहत में सुधार हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। किसी दीन-दुखी की सेवा करने के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर (CAPRICORN) : रोजगार के क्षेत्र में आय के साधन बढ़ेंगे। भाई से जमीन-जायदाद के मामले में अनबन हो सकती है। विद्यार्थी तकनीकी क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम प्राप्त करेंगे। व्यावसायिक वर्ग को धन हानि हो सकती है।

कुम्भ (AQUARIUS) : गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा स्वयं की हानि हो सकती है। माता के दरबार में जाने के अवसर मिलेंगे। बहन-बहनोई से किसी बात पर अनबन हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें। कारोबारी उलझने रहेंगी।

मीन (PISCES) : मन में सकारात्मक विचार नए कार्य की ओर प्रेरित करेंगे। कारोबार को विस्तार रूप देंगे। अध्ययन-अध्यापन के क्षेत्र में रुचि जागृत होगी। अचानक घर में कोई नया मेहमान आ सकता है।

Advertisement
Next Article