India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (8 फरवरी )

02:51 AM Feb 08, 2020 IST
Advertisement

मेष (ARIES) (21 मार्च  से 20 अप्रैल) :कार्यक्षेत्र पर समय पर काम करना आपके लिए मददगार रहेगा। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करें। किसी चीज में निवेश करने से पहले अच्छे से जांच लें। पुरानी बातों को भूलकर परिवार में तनाव कम करने की कोशिश करें। लंबी यात्रा पर किसी को अपने साथ लेकर जाएं। शुभ अंक-9,ख् शुभ रंग-इंडिगो।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : किसी फ्रेंचाइजी से अच्छा लाभ मिलने की उम्मीद है। सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। कार्यक्षेत्र पर अपने शत्रुओं से सतर्क रहने  की जरूरत है।  परिवार के किसी समारोह में हिस्सा लेकर अच्छा महसूस करेंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-4, शुभ रंग-ऑलिव ग्रीन।

मिथुन (GEMINI) (21 मई  से 21 जून) :वजन नियंत्रित करने के लिए प्रयास करने की जरूरत है। शॉपिंग करने के लिए जा सकते हैं। टूरिज्म और हॉस्पिटेलिटी से जुड़े लोगों को नए मौके मिल सकते हैं। कोई करीबी आपसे आर्थिक मदद की उम्मीद करेगा। शुभ अंक-1, शुभ रंग-हल्का पीला।

कर्क (CANCER)  (22जून से 22जुलाई) :आय बढ़ाने के रास्ते खोजने की कोशिश करेंगे। सेहतमंद रहने के लिए नियमित व्यायाम करते रहें। कार्यक्षेत्र पर कोई सीनियर आपसे नाराज हो सकता है। परिवार की तरफ  से कोई सरप्राइज मिल सकता है। शुभ अंक-8, शुभ रंग-चॉकलेट।

सिंह (LEO)  (23 जुलाई से 22 अगस्त) :सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। किसी चीज का लोन चुकाने में समस्या हो सकती है। काम से कुछ दिन का ब्रेक लेने की सोच सकते हैं। परिवार में शांति का माहौल बनाने में कामयाब होंगे। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बना सकते हैं। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।

कन्या (VIRGO)  (23  अगस्त   से   22  सितंबर) :सेहतमंद रहने के लिए किए गए प्रयासों के सफल परिणाम मिलेंगे।  मजबूत आर्थिक स्थिति के चलते किसी प्रोजेक्ट को शुरू कर सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने से पहले अच्छे से प्लानिंग कर लें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-लेवेंडर।

तुला (LIBRA) (23 सितंबर  से 23 अक्तूबर) : सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। दुकानदारों को ग्राहकों को लुभाने के लिए नई नीति बनाने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र पर किसी से की गई प्रतिबद्धता पर खड़े रहने की जरूरत है। प्रॉप्रर्टी संबंधित में किसी पर भरोसा ना करें। शुभ अंक-2, शुभ रंग-लाइट पर्पल।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर   से  21 नवंबर) : कार्यक्षेत्र पर सभी आपके समपर्ण और निष्ठा की तारीफ  करेंगे। धन संबंधित मामलों को लेकर सतर्क रहें। किसी शर्त से पैसा जीत सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने की जरूरत है। आज के दिन प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई काम ना करें। शुभ अंक-8, शुभ रंग-चॉकलेट।

धनु (SAGITTARIUS)  (22 नवंबर  से 21 दिसंबर) :मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी सीनियर्स की जगह काम संभालना पड़ सकता है। गृहणियां घर में सकारात्मक बदलाव कर सकती है। आज के दिन किसी लंबी यात्रा पर ना जाएं। किसी प्रॉप्रर्टी को खरीदने की सोच सकते है। शुभ अंक-9, शुभ रंग-सफेद।

मकर (CAPRICORN)  (21 दिसंबर से 19 जनवरी) :करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। धन लाभ के चलते आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सेहत में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ बात करते समय शब्दों का ख्याल रखें। किसी दूर स्थान पर यात्रा के लिए जा सकते हैं। घर की मरम्मत का काम सफलतापूर्वक पूरा होगा। शुभ अंक-7, शुभ रंग-लेमन।

कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी):सेहतमंद रहने के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं। धन के लिहाज से दिन कठिन रहेगा। कार्यक्षेत्र किसी काम को कर संतुष्टï महसूस करेंगे। गृहणियां घर में सुधार के लिए बजट बढ़ा सकती है। किसी प्रॉप्रर्टी से धन लाभ के योग बन रहे हैं। शुभ अंक-8, शुभ रंग-हरा।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) :अपनी क्षमता से धन कमाने में कामयाब होंगे। दोस्तों के दबाव के चलते किसी बुरी आदत में फंस सकते हैं। कार्यक्षेत्र पर काम की अधिकतता महसूस करेंगे। आपका कोई करीबी घर का माहौल खुशनुमा बनाने में मदद करेगा। प्रॉप्रर्टी से जुड़ा कोई मामला आसानी से सुलझ जाएगा। शुभ अंक-2, शुभ रंग-गुलाबी।

Advertisement
Next Article