India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (8 मार्च )

03:10 AM Mar 08, 2020 IST
Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, कोई आपका प्रेम प्रस्ताव स्वीकार कर सकता है।  नई-नई जगह यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। किसी घर को बेचने का आपका फैसला फायदेमंद साबित होगा। उपाय: हनुमान जी की पूजा करें।शुभ अंक: 5, शुभ रंग: सी ग्रीन।

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) : धन संबंधित मामलों को लेकर चली आ रही समस्या में कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। इस पेचीदा समस्या को सुलझाने के लिए दिमाग से सोचें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान बनाना आपके लिए बेहतर रहेगा।उपाय: शिवलिगं पर दूध चढ़ाएं।शुभ अंक: 2, शुभ रंग: गुलाबी।

मिथुन (GEMINI) (मिथुन : 21 मई से 21 जून) : धन संबंधित किए गए प्लान सफल होंगे जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है, अपने साथी के साथ अच्छा महसूस करेंगे। मानसिक तनाव दूर होगा, खुश रहेंगे। उपाय: गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।शुभ अंक: 11, शुभ रंग: गुलाबी।

कर्क (CANCER) (कर्क : 22 जून से 23 जुलाई) : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है, अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।सप्ताह के अंत में कहीं पार्टी करने का प्लान बना सकते हैं। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने का आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। उपाय: मंदिर में दूध का दान करें। शुभ अंक: 22, शुभ रंग: पीच।

सिंह (LEO) (सिंह : 24 जुलाई से 22 अगस्त) : धन संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा रहेगा, सप्ताह के अंत में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह महत्वपूर्ण रहेगा, कोई प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है। प्रॉप्रर्टी संबंधित मामलों के लिए सप्ताह अच्छा है। उपाय: आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करें। शुभ अंक: 3, शुभ रंग: पर्पल।

कन्या (VIRGO) ( 23 अगस्त से 22 सितंबर) : पार्टीज में जाना और घूमना फिरना कम कर अच्छा महसूस करेंगे। किसी अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए फायदे का सौदा साबित होगा। दूसरों की भावनाओं और विचारों का सम्मान करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। उपाय: गणपति की पूजा करें। शुभ अंक: 8, शुभ रंग: फोरेस्ट ग्रीन।

तुला (LIBRA)  ( 23 सितंबर से 23 अक्तूबर) : प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा चल रहा है,अपने प्यार को पाने में सफल होंगे। अपने परिवार और करीबियों को समय जरूर दें। आपकी उम्र चाहें कुछ भी हो लेकिन भविष्य को लेकर किसी ना किसी चीज में निवेश जरूर करें। उपाय: शुक्रवार के दिन वस्त्र दान करें। शुभ अंक: 17, शुभ रंग: क्रीम।

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह अच्छा है, कोई दोस्ती प्यार में बदल सकती है। अगर निवेश करने की सोच रहे हैं तो किसी अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी में निवेश करना आपके लिए अच्छा फायदेमंद साबित होगा।उपाय: मसूर की दाल का दान करें।शुभ अंक: 4, शुभ रंग: रॉयल ब्लू।

धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : अपने साथी के साथ समय बिताना सुखद अनुभव रहेगा। इस पूरे सप्ताह आपके चेहरे पर मुस्कराहट नजर आएगी और अजनबी भी आपको जाने पहचाने नजर आएंगे। किसी खूबसूरत घूमने जरूर जाएं लाभ होगा।उपाय: मंदिर में बेसन के लड्डू चढ़ाएं।शुभ अंक: 7, शुभ रंग: गोल्डन।

मकर (CAPRICORN)  (21 दिसंबर से 19 जनवरी) : प्रेम संबंधों के लिए ये हफ्ता काफी अच्छा रहेगा। अपने साथी के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने की कोशिश करें लाभ होगा। किसी यादगार ट्रिप पर घूमने जाने का मौका मिल सकता है। उपाय: शनिवार के तिल काले उड़द दान करें। शुभ अंक: 7, शुभ रंग: सिल्वर ग्रे।

कुम्भ (AQUARIUS) ( 20 जनवरी से 18 फरवरी) : आपका सकरात्मक रवैया ना सिर्फ  आपको फिट और ऊर्जावान रखता है बल्कि इससे आपके आसपास के लोग भी आपसे प्रभावित होते हैं। आप अपने आसपास की चीजों से खुश और संतुष्टï महसूस करेंगे। उपाय: शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें। शुभ अंक: 11, शुभ रंग: गुलाबी।

मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च ) : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह काफी अच्छा साबित होगा। चैरिटी के लिए किया गया कोई काम आपको मानसिक शांति और सुकून देगा। अपनी दिनचर्या को दोबारा प्लान करना आपकी पर्सनल लाइफ  के लिए अच्छा रहेगा।उपाय: पीले रंग के वस्त्रों का दान करें।शुभ अंक: 9, शुभ रंग: कॉफी।

Advertisement
Next Article