India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

आज का राशिफल (9 अप्रैल)

01:26 AM Apr 09, 2020 IST
Advertisement
मेष (ARIES) (21 मार्च से 20 अप्रैल) – सेहतमंद करने के लिए योग और व्यायाम करें। परिवार के किसी बच्चे को सख्ती से समझाने की जरूरत है। स्वास्थ्यकर आदतें अपनाने की कोशिश करें। पुराने दोस्तों से फोन पर बात करने की कोशिश कर सकते हैं। एलर्जी करने वाली चीजों से खुद को दूर रखें। शुभ अंक-6, शुभ रंग-गाढ़ा हरा।
वृष (TAURUS) (21 अप्रैल से 20 मई) – पैसों की बचत पर ध्यान देंगे। अच्छी सेहत के चलते फिट और ऊर्जावान रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की मांग को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी रिश्तेदार से फोन पर बात सकते हैं। करियर को लेकर घबराहट महसूस कर सकते हैं। कुछ नया सीखने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक-8, शुभ रंग-पर्पल।
मिथुन (GEMINI) (21 मई से 21 जून) – करियर को लेकर चुनौती भरा दिन रहेगा। सेहत में सुधार के योग हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के किसी सदस्य को अनुशासन सीखाने की जरूरत है। किसी यात्रा पर जाने का प्लान कैंसिल हो सकता है। शुभ अंक-7, शुभ रंग-ग्रे।
कर्क (CANCER) (22 जून से 23 जुलाई) – रूका हुआ पैसा वापिस मिलने में समय लग सकता है। किसी सर्जरी से रिकवर होने में सफल होंगे। परिवार में शांति का माहौल बनेगा। कोई खुशखबरी मिल सकती है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। घर के वातावरण को खुशनुमा बनाने की कोशिश करेंगे। शुभ अंक-22, शुभ रंग-डार्क ग्रे।
सिंह (LEO) (24 जुलाई से 22 अगस्त) –   रूका हुआ पैसा वापिस मिलने में समय लगेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। आपकी हॉबी परिवार के किसी बुजुर्ग को काफी पसंद आएगी। परिवार में कोई खुशखबरी मिल सकती है। समय का सदुपयोग करना सीखें। संक्रमण से बचने के लिए साफ-सफाई का ख्याल रखें। शुभ अंक-4, शुभ रंग-नीला।
कन्या (VIRGO) (23 अगस्त से 22 सितंबर) –   सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। परिवार के किसी सदस्य के खर्चों से प्रतिबंध हटा सकते हैं। जीवन में हर परिस्थिति में खुद को ढालना सीखें। गृहणियां घर में कुछ बदलाव करने की सोच सकती हैं। दूसरों के साथ अपनी सारी बातें शेयर ना करें। शुभ अंक-5, शुभ रंग-वॉयलेट।
तुला (LIBRA) (23 सितंबर से 23 अक्तूबर) –  अनावश्यक खर्च कम से कम करें। सेहतमंद रहने के लिए योग और व्यायाम करें। माता-पिता के स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता है। बच्चों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। शुभ अंक-3, शुभ रंग-गोल्डन ब्राउन।
वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्तूबर से 21 नवंबर) –  सेहतमंद रहने के लिए नियमित दिनचर्या का पालन करें। अपनी निजी चीजों को संभालकर रखने की कोशिश करें। कहीं छुट्टियों पर जाने का प्लान रद्द हो सकता है। परिवार में चल रहा कोई विवाद सुलझने से चैन की सांस लेंगे। शुभ अंक-4, शुभ रंग-गाढ़ा गुलाबी।
धनु (SAGITTARIUS) (22 नवंबर से 21 दिसंबर) – आज आप थोड़ा उदास महसूस करेंगे। अनावश्यक खर्चों से कम करने की कोशिश करें। वजन नियंत्रित करने की कोशिश में कामयाब होंगे। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बहुत जरूरी ना हों तो घर से बाहर ना जाएं। कोई आपसे मदद की उम्मीद कर सकता है। शुभ अंक-11, शुभ रंग-सिल्वर।
मकर (CAPRICORN) (21 दिसंबर से 19 जनवरी)  –  सेहत को लेकर दिन अच्छा रहेगा। दूसरे सदस्यों की मदद मिलने से गृहणियों का बोझ कम होगा। परिवार के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश करेंगे। मानसिक तनाव कम करने के लिए ध्यान लगाएं। वाणी पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें। शुभ अंक-17, शुभ रंग-एक्वॉ ग्रीन।
कुम्भ (AQUARIUS) (20 जनवरी से 18 फरवरी) – धन संबंधित समस्या के चलते चिंतित हो सकते हैं। कोई दोस्त आपको अच्छी सेहत के लिए प्रोत्साहित करेगा। नियमित प्राणायाम और कपालभाति करें। जीवनसाथी के साथ अपने दिल की बात शेयर करेंगे।   शुभ अंक-2, शुभ रंग-पैरेट ग्रीन।
मीन (PISCES) (19 फरवरी से 20 मार्च) –  सेहतमंद रहने के लिए खानपान की आदत पर नियंत्रण रखें। दैनिक दिनचर्या से निराश होकर बदलाव की सोच सकते हैं। पुरानी यादों को याद कर अच्छा महसूस करेंगे। अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने की कोशिश करें।  शुभ अंक-9, शुभ रंग-मंजेटा।
Advertisement
Next Article