India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

करवा चौथ पर बन रहा है बेहद शुभ संयोग,जानें सही तिथि और मुहुर्त

08:49 AM Oct 11, 2023 IST
Advertisement

हिंदू धर्म में करवा चौथ का बड़ा ही महत्व है। पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल कार्तिक माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन रखा जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और शाम के समय पूजा के बाद चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करती हैं।

कहा जाता है कि करवा चौथ का व्रत रखकर करवा माता की पूजा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है और वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल करवा चौथ कब है और इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है।

करवा चौथ का व्रत कठिन व्रतों में से एक है क्योंकि यह व्रत निर्जला रखा जाता है। जिसका पारण चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही किया जाता है। इस साल करवा चौथ के दिन बेहद ही शुभ संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस शुभ संयोग के विषय में जो लाभकारी सिद्ध हो सकता है।

करवा चौथ 2023 तिथि
वैदिक पंचांग के अनुसार कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस साल चतुर्थी तिथि प्रारम्भ 31 अक्टूबर 2023, मंगलवार रात 09 बजकर 30 मिटन पर हो रहा है। वहीं, इसका समापन 01 नवंबर रात्रि 09 बजकर 19 मिनट पर होगा। ऐसे में करवचौथ का व्रत 01 नवंबर को किया जाएगा।

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय
1 नवंबर को करवा चौथ वाले दिन चंद्रोदय 8 बजकर 26 मिनट पर होगा। वहीं इस दिन शाम 5 बजकर 44 मिनट से 7 बजकर 02 मिनट तक पूजा का शुभ मुहूर्त है।

करवा चौथ पर बन रहा शुभ संयोग
1 नवंबर को करवा चौथ के दिन सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग का संयोग बन रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06 बजकर 33 मिनट से 2 नवंबर को सुबह 04 बजकर 36 मिनट रहेगा। इसके अलावा 1 नवंबर की दोपहर 02 बजकर 07 मिनट से शिवयोग शुरू हो जाएगा। इन दोनों शुभ संयोग की वजह से इस साल करवा चौथ का महत्व और बढ़ गया है।

Advertisement
Next Article