India WorldDelhi NCR Uttar PradeshHaryanaRajasthanPunjabJammu & Kashmir Bihar Other States
Sports | Other GamesCricket
Horoscope Bollywood Kesari Social World CupGadgetsHealth & Lifestyle
Advertisement

अक्टूबर 2024 माह के प्रमुख व्रत, त्योहार और तिथियां

01:54 PM Sep 28, 2024 IST
Advertisement

जानें अक्टूबर माह के त्योहार

अंग्रेजी वर्ष 2024 में अक्टूबर महीना भारतीय विक्रम संवत के आधार पर आश्विन कृष्ण पक्ष चतुर्दशी, मंगलवार, संवत 2081 से आरम्भ होगा और कार्तिक कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी, गुरुवार तक रहेगा। भारतीय सनातन धर्म में प्रत्येक दिन त्योहार का होता है। लोग धर्म के मार्ग पर चलते रहें और उनका जीवन हमेशा सत्कर्मों पर आधारित हो, इस तरह की सुचारू और तर्कसंगत व्यवस्था हमारे पूर्व आचार्यों ने की है। इसके कारण ही प्रत्येक भारतीय तिथि में कुछ न कुछ मर्म निहित होता है। कोई भी निरर्थक और अर्थहीन नहीं है। यदि आप खोजेंगे तो निश्चित तौर पर हर दिन एक उत्सव का कारण मिल जायेगा। ऐसा शायद ही किसी धर्म या जीवन शैली में मिले।

भारतीय हमारी संस्कृति इसलिए हजारों वर्षों से कायम है, क्योंकि हमने अपनी जीवन शैली को अपनी संस्कृति में समावेश कर दिया है। किस दिन क्या करना है और क्या नहीं करना है जैसी सभी बातें धर्म के अनुसार तय करनी होती है। इसका दूरगामी और व्यावहारिक लाभ यह है कि हमेशा सत्य पर आधारित जीवन को जीने के लिए सतत प्रयासरत रहते हैं।

क्यों खास अक्टूबर का महीना

अक्टूबर 2024 का महीना इस बार कई मामलों महत्वपूर्ण त्योहारों की सौगात लेकर आ रहा है। इस मास नवरात्रि पूजा, दशहरा, श्री दुर्गा पूजा, धनत्रयोदशी और छोटी दीपावली जैसे त्योहार मनाए जायेंगे। अक्टूबर 2024 में पड़ने वाले सभी व्रत और त्योहारों की जानकारी के लिए निम्न सूचि देखें।

अक्टूबर 2024 के प्रमुख व्रत, त्योहार और उत्सव

01 अक्टूबर - मंगलवार - चतुर्दशी श्राद्ध।

02 अक्टूबर - बुधवार - आश्विन अमावस्या अर्थात् सर्वपितृ अमावस्या। श्री लाल बहादुर शास्त्री जयंती। गांधी जयंती। सूर्य ग्रहण।

03 अक्टूबर - गुरुवार - घट स्थापना। शारदीय नवरात्र का प्रारंभ। श्री अग्रसेन जयंती।

04 अक्टूबर - शुक्रवार - चन्द्र दर्शन।

06 अक्टूबर - रविवार - विनायक चतुर्थी।

07 अक्टूबर - सोमवार - उपांग ललिता व्रत।

08 अक्टूबर - मंगलवार - सेना दिवस।

10 अक्टूबर - गुरुवार - सरस्वती पूजा।

11 अक्टूबर - शुक्रवार - महाअष्टमी, महानवमी।

12 अक्टूबर - शनिवार - विजयादशमी। दुर्गा विसर्जन। शमी वृक्ष पूजा।

13 अक्टूबर - रविवार - पापांकुशा एकादशी।

15 अक्टूबर - मंगलवार - ऋण मुक्ति के लिए विशेष भौम प्रदोष व्रत।

16 अक्टूबर - बुधवार - शरद पूर्णिमा।

17 अक्टूबर - गुरुवार - तुला संक्रांति। वाल्मीकि जयंती। आश्विन पूर्णिमा। मीराबाई जयंती।

18 अक्टूबर - शुक्रवार - कार्तिक मास आरम्भ।

20 अक्टूबर - रविवार - करवा चौथ। चन्द्र दर्शन रात्रि 8 बजकर 18 मिनट पर।

24 अक्टूबर - गुरुवार - अहोई अष्टमी। गुरु-पुष्य योग।

28 अक्टूबर - सोमवार - रमा एकादशी। गोवत्स द्वादशी।

29 अक्टूबर - मंगलवार - धन तेरस। प्रदोष व्रत।

30 अक्टूबर - बुधवार - काली चौदस। श्री हनुमान जयंती।

31 अक्टूबर - गुरुवार - नरक चतुर्दशी।

Astrologer Satyanarayan Jangid
WhatsApp – 6375962521

Advertisement
Next Article